Oppo Reno 10 सीरीज़ आज भारत में होगी लॉन्च – इस तरह देख सकते हैं ऑनलाइन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Oppo Reno 10 सीरीज़ आज भारत में लॉन्च होने जा रही है। इस सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन सामने आएंगे, जिनमें Oppo Reno 10, Reno 10 Pro और Oppo Reno 10 Pro+ शामिल हैं। इस सीरीज़ का लॉन्च दोपहर 12 बजे शुरू होगा और आप इसे Oppo के ऑफिशियल YouTube चैनल पर लाइव देख सकते हैं। ये तीनों ही 5G स्मार्टफोन हैं, जिनमें Reno 10 बेस मॉडल MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर के साथ आ सकता है, वहीँ Reno 10 Pro में Snapdragon 778G प्रोसेसर होने के आसार हैं और हाई-एन्ड वैरिएंट Pro+ में Snapdragon 8+ Gen 1 मिल सकता है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy M34 17,999 रुपए में लॉन्च, लेकिन इसी कीमत पर बाज़ार में उपलब्ध हैं इसके बेहतरीन विकल्प

Oppo Reno 10 सीरीज़ की कीमतें और उपलब्धता

लॉन्च से पहले ही इन तीनों स्मार्टफोनों की कीमतें भी लीक हो चुकी हैं। इन रिपोर्टों के अनुसार Oppo Reno 10 Pro+ भारत में 59,999 रूपए की शुरूआती कीमत के साथ दस्तक दे सकता है। वहीँ Pro मॉडल को कंपनी 44,999 रुपए में बाज़ार में उतार सकती है और बेस मॉडल Oppo Reno 10 40,000 रुपए से कम में उपलब्ध होने के आसार हैं।

Oppo Reno 10 सीरीज़ स्पेसिफिकेशन

इस सीरीज़ के हाई-एन्ड वर्ज़न Reno 10 Pro+ को कंपनी एक कैमरा स्मार्टफोन के तौर पर पेश करने वाली है। इसमें पेरिस्कोप लेंस, जिसके साथ आप 3x तक ऑप्टिकल ज़ूम कर सकते हैं, को कंपनी द्वारा कन्फर्म कर दिया गया है। इसमें 50MP प्राइमरी सेंसर के साथ 64MP का टेलीफ़ोटो पोर्ट्रेट लेंस, और 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस मिलने के आसार हैं।

वहीँ Reno 10 Pro और Reno 10 में भी ट्रिपल रियर सेंसर ही आएंगे, जिनमें 50 MP के प्राइमरी सेंसर के अलावा 8MP का अल्ट्रा वाइड और 32MP का टेलीफ़ोटो पोर्ट्रेट लेंस मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं। इन तीनों स्मार्टफोनों में सेल्फी के लिए भी 32MP का सेल्फी कैमरा मिलने की ख़बर है।

इसके अलावा Oppo Reno 10 में 67W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 50000mAh की बैटरी आपको मिल सकती है। वहीँ Reno 10 Pro में 4600mAh और Pro+ में 4700mAh की बैटरी मिलने के आसार हैं और ये मॉडल 100W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageAndroid 17 में क्या नया है? AI, सुरक्षा और Instagram तक आपके फोन में बदलने वाली हैं ये चीज़ें

Android 17 को Google सिर्फ एक नए अपडेट की तरह पेश नहीं कर रही है, बल्कि इस बार कंपनी आपके फोन को ज़्यादा समझदार, ज़्यादा सुरक्षित और रोज़मर्रा के इस्तेमाल में ज़्यादा काम का बनाने की कोशिश कर रही है। अगर आप दिनभर फोन पर चैट करते हैं, वीडियो देखते हैं, Instagram इस्तेमाल करते हैं, …

ImageOppo ने लॉन्च किया Snapdragon 7 Gen 1 के साथ पहला फ़ोन Reno 8 Pro, Reno 8 और 8 Pro+ ने भी दी दस्तक

Oppo Reno 8 सीरीज़ आखरिकार सामने आ चुकी है। इस सीरीज़ में Oppo ने तीन स्मार्टफोन लॉन्च किये हैं, जिनमें Reno 8, Reno 8 Pro, और Reno 8 Pro+ शामिल हैं। सबसे ख़ास बात ये है कि Oppo ने पिछले हफ्ते ही लॉन्च हुए Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट को भी इस सीरीज़ में शामिल …

Imageजून 2022 में भारत में लॉन्च होंगे ये शानदार स्मार्टफोन

मई के महीने में हम काफी नए और बेहतरीन स्मार्टफोन देख चुके हैं। इस महीने में Vivo X80 Pro और Moto Edge 30 Pro जैसे प्रीमियम फोनों के साथ Realme Narzo 50 5G सीरीज़ के किफ़ायती स्मार्टफोन भी देखने को मिले हैं। इसके अलावा ग्लोबल लॉन्च की बात करें तो, Google Pixel 6a और Reno …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE भारत में लॉन्च: 200MP ZEISS कैमरा और बड़ी बैटरी, कीमतों के साथ जानें पूरी डिटेल

Vivo ने भारत में अपनी X300 सीरीज़ को और बड़ा कर दिया है। कंपनी ने आज Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को लॉन्च किया है। दोनों फोन अलग-अलग तरह के यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाए गए हैं, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, कीमत की भी है। एक तरफ Vivo …

ImageOnePlus Nord सीरीज़ में बड़ा बदलाव – CE 6 Lite और Nord 6 दोनों में मिल सकते हैं बड़े सरप्राइज़

OnePlus अपनी Nord सीरीज़ को भारत में और मज़बूत करने की तैयारी में है। कंपनी पहले ही 7 अप्रैल को OnePlus Nord 6 लॉन्च करने की पुष्टि कर चुकी है, और अब रिपोर्ट्स बता रही हैं कि मई में Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite भी लाइनअप में शामिल हो सकते हैं। इस …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products