OPPO Reno 12 Pro  wireless Bluetooth calling  फीचर वाला पहला फ़ोन होगा, जल्द हो सकता है लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OPPO Reno 12 Pro की खबरें इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं, इन खबरों के अनुसार इस फ़ोन में एक अनोखा फीचर दिया गया है, कि ये फ़ोन  wireless Bluetooth calling फीचर के साथ पेश किया जायेगा। ये अब तक का पहला ऐसा फ़ोन होगा जिसमें ये फीचर दिया जा सकता है, इसके अतिरिक्त इसमें MediaTek Dimensity 9200+ chipset और 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इसी के साथ OPPO Reno 12 सीरीज जल्द ही भारत में लॉन्च होने की उम्मीद भी की जा सकती हैं।

OPPO Reno 12 लॉन्च की जानकारी

इस चीज की जानकरी एक Weibo User DigitalChatStation द्वारा दी गयी है, जिसमे यूजर ने वायरलेस ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर के अलावा इस फ़ोन के और भी अन्य फीचर्स की जानकारी साझा की है। हालांकि कंपनी द्वारा इससे सम्बंधित कोई पुष्टि नहीं की गयी है। इसके अतिरिक्त OPPO Reno 12 को BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा गया है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि OPPO Reno 12 और 12 Pro अगले महीने तक भारत में लॉन्च हो सकते हैं। जानते हैं, OPPO Reno 12 और 12 Pro स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।

Oppo Reno12 Series Specs Leak

ये पढ़े: FCC, TDRA और NBTC वेबसाइट पर दिखा POCO F6 Pro; जल्द हो सकता है लॉन्च

OPPO Reno 12 Pro स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी

जैसा कि हमनें बताया है, कंपनी द्वारा इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं दी गयी हैं, लेकिन इंटरनेट पर वायरल खबरों के अनुसार इस फ़ोन में 6.7 इन्च का 1.5K resolution वाला OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। फ़ोन MediaTek Dimensity 9200+ Star Speed Edition SoC द्वारा संचालित हो सकता है, इसके अतिरिक्त फ़ोन की परफॉरमेंस को बेहतर बनाने के लिए 16GB की RAM और 512GB तक internal storage दी जा सकती हैं।

बात करे कैमरा क्वालिटी की तो इस फ़ोन में 50MP Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा, 8MP उल्ट्रावाइड एंगल शूटर, और 50MP Samsung GN5 टेलीफ़ोटो सेंसर का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, इसी के साथ वीडियो कालिंग के लिए फ्रंट में 50MP Samsung JN5 sensor वाला सेल्फी कैमरा दिए जाने की उम्मीद है।

ये फ़ोन चार्जिंग और बैटरी बैकअप के मामले में भी बेहतर परफॉर्म कर सकता है, क्योंकि इसमें 80W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिल सकती हैं।

Oppo Reno12 Render
Oppo Reno12 Render

ये पढ़े: Realme P1 Pro vs Nothing phone (2a) comparison; कौनसा फ़ोन है बेहतर

OPPO Reno 12 स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी

इस फ़ोन में भी इस फ़ोन में 6.7 इन्च का 1.5K resolution वाला OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। ये फ़ोन MediaTek Dimensity 8250 SoC द्वारा संचालित हो सकता है। इसमें भी 50MP Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा, 8MP उल्ट्रावाइड एंगल शूटर, और 50MP Samsung GN5 टेलीफ़ोटो सेंसर का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, इसी के साथ वीडियो कालिंग के लिए फ्रंट में 50MP Samsung JN5 sensor वाला सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। बैटरी बैकअप भी OPPO Reno 12 Pro के सामान ही हो सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageबिहार फसल बीमा योजना 2026: 8 साल बाद फिर PMFBY, जानें कहाँ भरें फॉर्म और कितना लगेगा प्रीमियम

एक नज़र में : बिहार में गेहूँ की बुवाई के इन्हीं दिनों में रबी फसलों के बीमे का रास्ता बदल गया है। राज्य करीब आठ साल बाद फिर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) से जुड़ा है। बिहार फसल बीमा योजना 2026 के तहत रबी के आवेदन 15 नवंबर से शुरू हो चुके हैं। यानी ओला, …

ImageOppo F21 Pro के लॉन्च से पहले कंपनी ने दी स्पेसिफिकेशन संबंधी ये मुख्य जानकारी; कीमतें भी लीक

Oppo F21 Pro सीरीज़ भारत में अगले हफ्ते 12 अप्रैल को लॉन्च होने जा रही है। ये Oppo F19 सीरीज़ की सक्सेसर है और इस सीरीज़ में Oppo F21 Pro 4G और F21 Pro 5G सामने आएंगे। जहां एक तरफ कंपनी ने इनके कुछ महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशनों की जानकारी दी है, वहीँ लॉन्च से पहले इनकी कीमतें भी …

Imageजून 2022 में भारत में लॉन्च होंगे ये शानदार स्मार्टफोन

मई के महीने में हम काफी नए और बेहतरीन स्मार्टफोन देख चुके हैं। इस महीने में Vivo X80 Pro और Moto Edge 30 Pro जैसे प्रीमियम फोनों के साथ Realme Narzo 50 5G सीरीज़ के किफ़ायती स्मार्टफोन भी देखने को मिले हैं। इसके अलावा ग्लोबल लॉन्च की बात करें तो, Google Pixel 6a और Reno …

ImageExclusive: OPPO Reno 17 इस बार बिना Pro मॉडल के हो सकता है लॉन्च

एक नज़र में : स्लीक डिज़ाइन और पोर्ट्रेट पर फोकस करने वाले कैमरों की वजह से OPPO की Reno सीरीज़ हमेशा से फैंस की पसंदीदा रही है। जुलाई 2026 में Reno 16 के लॉन्च के बाद अब इसके अगले मॉडल को लेकर हमारे पास कुछ एक्सक्लूसिव जानकारी आई है। भरोसेमंद इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश बरार ने …

ImageOppo ला रहा अब 12,000mAh बैटरी वाला फोन, Vivo और Redmi भी रेस में, जानें भारत में कब होंगे लॉन्च

एक नज़र में : Vivo, Oppo और Redmi 12,000mAh बैटरी वाले फोनों की तैयारी में हैं, जिनकी बैटरी Redmi 17C 5G जैसे फोन की 6,000mAh बैटरी से दोगुनी होगी। लीक के अनुसार इनमें Oppo का फोन दिसंबर के आसपास चीन में आ सकता है। लेकिन Honor अक्टूबर से ही चीन में 12,070mAh बैटरी वाले फोन …

Discuss

Be the first to leave a comment.