Oppo Reno 13 सीरीज धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

लम्बे इंतज़ार के बाद Oppo ने आख़िरकार चीन में अपनी लेटेस्ट  Oppo Reno 13 सीरीज 5G को लॉन्च कर दिया है। सीरीज में Reno 13 और Reno 13 Pro को शामिल किया गया है। ये एक AI फ़ोन होने वाला है, जिसमें शानदार फीचर्स को शामिल किया गया है। आगे Oppo Reno 13 स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: realme GT Neo 7 सीरीज दिसंबर में होगी लॉन्च, मिलेगी लीपफ्रॉग परफॉरमेंस

Oppo Reno 13 और Reno 13 Pro कीमत

Reno 13

इस फ़ोन को कंपनी द्वारा फ़िलहाल चीन में लॉन्च किया गया है। फ़ोन को 5 स्टोरेज ऑप्शंस के साथ पेश किया गया है, जिनकी कीमत कुछ इस प्रकार है।

  • 12GB RAM + 256GB – 2699 Yuan
  • 12GB RAM + 512GB – 2999 Yuan
  • 16GB RAM + 256GB – 2999 Yuan
  • 16GB RAM + 512GB – 3299 Yuan
  • 16GB RAM + 1TB – 3799 Yuan

इस फ़ोन को Butterfly Purple, Galaxy Blue, और Midnight Black इन तीन रंगों में पेश किया गया है। फ़ोन की प्री बुकिंग शुरू हो गयी है, और इसे कंपनी की चीनी वेबसाइट से ख़रीदा जा सकता है।

Reno 13 Pro

  • 12GB RAM + 256GB – 3399 Yuan
  • 12GB RAM + 512GB – 3699 Yuan
  • 16GB RAM + 512GB – 3999 Yuan
  • 16GB RAM + 1TB – इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आयी।

इस फ़ोन को Night Black, Butterfly Purple, और Starlight Powder इन तीन रंगों में पेश किया गया है। फ़ोन की प्री बुकिंग शुरू हो गयी है, और इसे कंपनी की चीनी वेबसाइट से ख़रीदा जा सकता है।

Oppo Reno 13 स्पेसिफिकेशन्स

इस फ़ोन में 6.59 इंच का FHD+ फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 nits तक की ब्राइटनेस दी गयी है। फ़ोन Dimensity 8350 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और ग्राफ़िक्स के लिए इसमें ARM G615-MC6@1303MHz का उपयोग किया गया है। फ़ोन में 12/16GB LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलने वाली है।

बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल f/1.8 26mm 5P lens AF 2 एक्सिस OIS प्राइमरी कैमरा, और 8 मेगापिक्सल UW f/2.2 15mm 5P lens AF 115° डिग्री अल्ट्रा वाइड कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फ़ोन 5600mAh बैटरी के साथ आता है, और 80W फ़ास्ट चार्जिंग और 33W PPS 13.5W PD को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth, NFC, और USB Type C पोर्ट जैसे ऑप्शंस मिल जाते हैं।

Oppo Reno 13 Pro स्पेसिफिकेशन्स

इस फ़ोन में 6.83 इंच का FHD+ फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 nits तक की ब्राइटनेस दी गयी है। ये फ़ोन भी Dimensity 8350 चिपसेट द्वारा ही संचालित होता है, और ग्राफ़िक्स के लिए इसमें ARM G615-MC6@1303MHz का उपयोग किया गया है। फ़ोन में 12/16GB LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलने वाली है।

बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल f/1.8 24mm AF 2 एक्सिस OIS प्राइमरी कैमरा, और 8 मेगापिक्सल UW f/2.2 15mm AF 116° डिग्री अल्ट्रा वाइड कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फ़ोन 5800mAh बैटरी के साथ आता है, और 80W फ़ास्ट चार्जिंग, 33W PPS 13.5W PD, और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth, NFC, और USB Type C पोर्ट जैसे ऑप्शंस मिल जाते हैं।

ये पढ़ें: Vivo X Fold 4 फीचर्स और लॉन्च टाइमफ्रेम लीक, लॉन्च मे हो सकती है देरी, मिलेगी 6000mAh की बैटरी

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageMoto G77 Power भारत में लॉन्च, एक चार्ज में 3 दिन चलने का दावा

Motorola ने आज भारत में अपना नया बैटरी-फोकस्ड स्मार्टफोन Moto G77 Power लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर ये तीन दिन तक साथ निभा सकती है। इसके साथ मिलते हैं, 50MP का Sony LYTIA …

ImageOppo Reno 13 सीरीज Geekbench पर आयी नजर, इस चिपसेट के साथ 25 नवंबर को होगी लॉन्च

Oppo जल्द ही अपनी Reno 13 सीरीज को चीन में लॉन्च करने वाला है, जिसके बाद इसे भारत में भी पेश किया जा सकता है। इस सीरीज मेंReno 13 और Reno 13 Pro इन दो फ़ोन्स को शामिल किया जायेगा। हाल ही में इन दोनों फ़ोन्स को geekbench वेबसाइट पर देखा गया है, आगे Reno 13 और Reno …

ImageOppo Reno 13 लॉन्च की तारीख ऑफिशियली रिवील, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

काफी समय से Oppo Reno 13 चर्चा का विषय बना हुआ था, फोन से संबंधित कई लीक भी सामने आये, और इसी महीने सीरीज को चीन में लॉन्च किया जाने वाला है, हाल ही में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Oppo Reno 13 लॉन्च की तारीख की घोषणा कर दी है। भविष्य में इसे भारत …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

ImageRCB फैंस के लिए खास लाल फोन लेकर आया Nothing – Phone (4b) भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Nothing ने आज भारत में अपना नया फोन Nothing Phone (4b) लॉन्च कर दिया है, और इसी के साथ कंपनी ने अपनी बिल्कुल नई “b” सीरीज़ की शुरुआत भी कर दी है। ₹34,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में वही ट्रांसपैरेंट डिज़ाइन और पीछे जलती-बुझती Glyph लाइट वाला सिग्नेचर लुक है, जिसके लिए Nothing …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products