Oppo Reno 14 और Reno 14 Pro बैटरी, डिस्प्ले की जानकारी लीक, मिलेगा iPhone जैसा डिजाइन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OPPO जल्द ही बाजार में Oppo Reno 14 सीरीज को पेश करने वाला है। हाल ही में हमनें इस सीरीज के रेंडर और डिजाइन की जानकारी साझा की थी, और अब सीरीज के दोनों फोन्स Oppo Reno 14 और Reno 14 Pro के डिस्प्ले और बैटरी की जानकारी भी सामने आ गई है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Motorola Edge 60 Stylus इस तारीख को भारत में लेगा एंट्री, इन फीचर्स के साथ मिलेगी शानदार परफॉरमेंस

Oppo Reno 14 और Reno 14 Pro डिस्प्ले और बैटरी की जानकारी

इसकी जानकारी चीनी टिप्सटर Digital Chat Station द्वारा साझा की गई है, जिसके अनुसार इस सीरीज के दोनों फोन्स में 6,000mAh या उससे ज्यादा की बैटरी दी जा सकती है। बात करें डिस्प्ले की, तो Reno 14 में 6.59-इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला LTPS OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है।

वहीं Reno 14 Pro में 6.83-इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला LTPS OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फोन में पतले बैजल्स के साथ राउंडेड कॉर्नर दिए जा सकते हैं।

अन्य फीचर्स

DCS के अनुसार सीरीज के दोनों फोन्स में IP68/IP69 रेटिंग की सुरक्षा दी जा सकती है। इतना ही नहीं फोन को मिडिल मेटल फ्रेम डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है। इसका बैक पैनल का डिजाइन थोड़ा थोड़ा iPhone Pro सीरीज जैसा हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार Pro मॉडल में कंपनी पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा को भी शामिल कर सकती है।

पिछले लीक्स के अनुसार Pro मॉडल में MediaTek Dimensity 8350 SoC का उपयोग किया जा सकता है। बैक पैनल पर 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। फोन 80W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

फिलहाल इस सीरीज को चीन में लॉन्च किया जा सकता है, उसके बाद OPPO Reno 13 सीरीज की तरह कंपनी इसे भी भारत में पेश कर सकती है, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आयी है।

ये पढ़ें: POCO F7 5G BIS लिस्टिंग पर आया नजर, जल्द इन तगड़े फीचर्स के साथ होगा लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageअब इंतज़ार खत्म? Apple का Foldable iPhone लेकर आया बड़ा सरप्राइज़

अगर आप लंबे समय से इस सवाल का इंतज़ार कर रहे हैं कि “Apple आखिर foldable iPhone कब लाएगा?”, तो अब तस्वीर थोड़ी साफ होती नज़र आ रही है। पिछले करीब 7 सालों से Samsung जैसे ब्रांड इस सेगमेंट में आगे हैं, लेकिन Apple अब अपनी एंट्री की तैयारी में है। आइये जानते हैं कि …

ImageApple बदल रहा है गेम! iPhone 18 Pro Max में मिलेगी जबरदस्त बैटरी और नया डिजाइन

Apple का अगला फ्लैगशिप अभी लॉन्च से करीब सात महीने दूर है, लेकिन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर लीक की रफ्तार तेज़ हो चुकी है। ताज़ा सप्लाई-चेन रिपोर्ट्स इशारा कर रही हैं कि Apple इस बार सिर्फ कैमरा या डिज़ाइन नहीं, बल्कि बैटरी लाइफ पर भी बड़ा दांव खेलने वाला …

ImagePro में क्या है खास? Nothing Phone (4a) सीरीज़ की पूरी स्पेसिफिकेशन लीक

5 मार्च के लॉन्च से पहले Nothing Phone (4a) सीरीज़ को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। नई लीक के अनुसार, Phone (4a) और Phone (4a) Pro में कुछ अहम हार्डवेयर एक जैसे हो सकते हैं, जिसमें प्रोसेसर, बैटरी और टेलीफोटो कैमरा शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, Nothing Phone (4a) में 6.7-इंच का फ्लैट AMOLED …

ImageOppo ने खेला नया दांव, Reno 15 सीरीज़ में आया नया Pro Mini वैरिएंट, 200MP कैमरे से मचाएगा धूम

Oppo ने भारत में 2026 की शुरुआत अपनी नई Reno 15 सीरीज़ के साथ की है। ये सीरीज़ Reno 14 लाइनअप की सक्सेसर है और लेकिन इस बार Oppo ने प्रीमियम सेगमेंट पर ज़्यादा फोकस दिखाया है। खास बात यह है कि इस सीरीज़ में पहली बार Reno 15 Pro Mini, यानि Mini वर्ज़न पेश …

Image7000mAh बैटरी वाला OPPO A6 Pro 5G लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

OPPO ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन OPPO A6 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले साल आए A5 Pro 5G का सक्सेसर है और कंपनी ने इसमें बैटरी, मज़बूती और चार्जिंग पर खास फोकस किया है। OPPO A6 Pro 5G को 7000mAh की बड़ी बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और IP66, IP68, …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products