Oppo ने खेला नया दांव, Reno 15 सीरीज़ में आया नया Pro Mini वैरिएंट, 200MP कैमरे से मचाएगा धूम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Oppo ने भारत में 2026 की शुरुआत अपनी नई Reno 15 सीरीज़ के साथ की है। ये सीरीज़ Reno 14 लाइनअप की सक्सेसर है और लेकिन इस बार Oppo ने प्रीमियम सेगमेंट पर ज़्यादा फोकस दिखाया है। खास बात यह है कि इस सीरीज़ में पहली बार Reno 15 Pro Mini, यानि Mini वर्ज़न पेश किया गया है। ये फोन Reno सीरीज़ का पहला कॉम्पैक्ट प्रीमियम स्मार्टफोन माना जा रहा है। नई Reno 15 सीरीज़ उन यूज़र्स को टारगेट करती है, जो स्टाइल, कैमरा और परफॉर्मेंस, तीनों में बैलेंस चाहते हैं।

ये भी पढ़ें: OnePlus 15T को लेकर बड़ा इशारा, क्या बैटरी और डिस्प्ले में होगा तगड़ा अपग्रेड?

Oppo Reno 15 सीरीज़: डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन

Oppo Reno 15 सीरीज़ में कुल चार मॉडल शामिल हैं – Reno 15, Reno 15 Pro, Reno 15 Pro Mini और Reno 15c। सभी फोन में नया कैमरा मॉड्यूल डिजाइन दिया गया है, जिसमें रिंग-टाइप एलिमेंट देखने को मिलता है। Oppo की HoloFusion टेक्नोलॉजी की वजह से फोन के ग्लास बैक में हल्का 3D विज़ुअल इफेक्ट मिलता है। Reno 15, Reno 15 Pro और Pro Mini में एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमिनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है।

Oppo Reno 15 सीरीज़

डिस्प्ले की बात करें तो सभी मॉडल AMOLED पैनल के साथ आते हैं। Reno 15 में 6.59-इंच, Reno 15 Pro में 6.78-इंच और Reno 15 Pro Mini में 6.32-इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जबकि Reno 15c में 6.57-इंच की स्क्रीन दी गई है। कैमरा सेगमेंट में Reno 15 Pro और Pro Mini को 200MP का मेन कैमरा मिलता है, जिसके साथ 50MP टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मौजूद है। सभी फोन में नया 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

परफॉर्मेंस के लिए Reno 15 Pro और Pro Mini में MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट मिलता है। Reno 15 Snapdragon 7 Gen 4 पर चलता है, जबकि Reno 15c में Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। सभी डिवाइस Android 16 आधारित ColorOS 16 पर काम करते हैं और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं।

ये पढ़ें: Motorola ने उतारा सबसे प्रीमियम फोन, Signature सीरीज़ से की शुरुआत

Oppo Reno 15 सीरीज़: कीमत और उपलब्धता

भारत में Oppo Reno 15 की शुरुआती कीमत 45,999 रुपये रखी गई है। Reno 15 Pro Mini की कीमत 59,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि Reno 15 Pro का बेस वेरिएंट 67,999 रुपये में आएगा। वहीं, Reno 15c की शुरुआती कीमत 34,999 रुपये तय की गई है। Oppo Reno 15, Reno 15 Pro और Reno 15 Pro Mini की बिक्री 13 जनवरी 2026 से शुरू होगी, जबकि Reno 15c फरवरी में बाजार में उतारा जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageXiaomi 18 Pro Max में मिल सकते हैं दो 200MP कैमरे – लीक में सामने आईं कैमरा की धांसू डिटेल

Xiaomi अपने Pro Max फोन को कैमरे के मामले में हमेशा सबसे आगे रखने की कोशिश करता है, और अब इसके अगले फ्लैगशिप को लेकर एक दिलचस्प लीक सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो Xiaomi 18 Pro Max में दो-दो 200MP कैमरे देखने को मिल सकते हैं और अगर ये सच हुआ, तो कैमरा …

Image₹50,000 से कम में पेरिस्कोप कैमरा और 50x ज़ूम – Motorola Edge 70 Pro+ भारत में लॉन्च, मिलेगी 6500mAh बैटरी

Motorola ने भारत में अपना नया प्रीमियम फोन Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च कर दिया है, और इस बार कंपनी ने कैमरा और परफॉर्मेंस दोनों पर बड़ा दांव खेला है। अगर आप ₹50,000 से कम में एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो वाकई “प्रीमियम” फील दे, तो ये फोन आपका ध्यान ज़रूर खींचेगा। सबसे …

ImageRealme 16T में क्या है खास? बड़ी बैटरी, दमदार रेटिंग और सेल्फी मिरर के साथ आया फोन

Realme ने भारत में अपनी Realme 16 सीरीज़ का नया फोन Realme 16T लॉन्च कर दिया है। यह इस सीरीज़ का चौथा मॉडल है, जिसमें पहले से Realme 16 5G, Realme 16 Pro और Realme 16 Pro Plus शामिल हैं। खास बात यह है कि Realme 16T इस लाइनअप का सबसे किफायती फोन भी है, …

Imageचार्जर और पानी दोनों से बेफिक्र? Redmi Note 15 Pro सीरीज़ इंडिया में लॉन्च को तैयार

अगर आप ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो दिनों तक चार्जर न मांगे, पानी-धूल से न डरे और कैमरे में भी समझौता न करे, तो Redmi आपके लिए कुछ बड़ा लेकर आ रहा है। Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि Redmi Note 15 Pro सीरीज़ 29 जनवरी को भारत में लॉन्च …

ImageOPPO Find X9s भारत में आया, Find X9 से महंगा फिर भी क्यों है चर्चा में?

OPPO की नई लॉन्च रणनीति थोड़ी उलझन पैदा कर सकती है। कंपनी ने OPPO Find X9s को ‘सब-फ्लैगशिप’ कहा है, लेकिन इसकी कीमत और फीचर्स इसे स्टैंडर्ड Find X9 से ऊपर खड़ा करते हैं। कुछ ऐसा ही कन्फ्यूज़न Vivo X300 FE के साथ भी देखने को मिला था। ऐसे में सवाल सीधा है कि भारतीय …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products