Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकते हैं दो 200MP कैमरे – लीक में सामने आईं कैमरा की धांसू डिटेल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi अपने Pro Max फोन को कैमरे के मामले में हमेशा सबसे आगे रखने की कोशिश करता है, और अब इसके अगले फ्लैगशिप को लेकर एक दिलचस्प लीक सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो Xiaomi 18 Pro Max में दो-दो 200MP कैमरे देखने को मिल सकते हैं और अगर ये सच हुआ, तो कैमरा फोन के शौकीनों के लिए ये बड़ी खबर है।

गौरतलब है कि मौजूदा Xiaomi 17 Pro Max में ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप है, जिसका पेरिस्कोप लेंस 5x ऑप्टिकल ज़ूम देता है। ऐसे में दो 200MP कैमरों वाला सेटअप एक बड़ा अपग्रेड साबित हो सकता है।

चीनी टिपस्टर Digital Chat Station के अनुसार, फोन का प्राइमरी कैमरा 200MP का होगा, जिसमें 1/1.28-इंच का बड़ा सेंसर और नई LOFIC टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। LOFIC सेंसर तेज़ रोशनी में भी हाइलाइट्स को बेहतर तरीके से संभालता है, यानी धूप या तेज़ लाइटिंग में खींची गई तस्वीरों में ओवरएक्सपोज़र कम होता है और डायनैमिक रेंज बेहतर मिलती है।

दूसरा कैमरा भी 200MP (f/2.4) का बताया जा रहा है, जो एक पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस होगा और 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ फोटो क्लिक करेगा। कथित तौर पर इसका 1/1.56-इंच सेंसर सिर्फ 15cm की दूरी से मैक्रो फोटोग्राफी कर सकेगा, जो Xiaomi 17 Pro Max की 30 cm की लिमिट से काफी बेहतर है।

कैमरे के अलावा लीक में कुछ और स्पेसिफिकेशन भी बताए गए हैं। Xiaomi 18 Pro Max में 6.9-इंच की LIP OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर और 8,500mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो 100W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

हालांकि ध्यान देने वाली बात ये है कि Xiaomi ने अभी इनमें से किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं की है। कंपनी के पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए, Xiaomi 18 Pro Max को सितंबर 2026 के आसपास चीन में लॉन्च किया जा सकता है, और भारत में इसकी एंट्री आमतौर पर एक-दो महीने बाद होती है। लेकिन एक पेच ये भी है कि Xiaomi ने 17 Pro और 17 Pro Max को भारत में लॉन्च नहीं किया था, इसलिए 18 Pro Max की भारतीय उपलब्धता पर अभी कुछ कहना जल्दबाज़ी होगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageInstagram पर delete हुई Reel/Post वापस कैसे लाएं

एक नज़र में : Instagram पर जिस Reel या पोस्ट को आप डिलीट करते हैं, वो उसी पल नहीं मिटती, बल्कि अगले 30 दिन तक आपके ही अकाउंट के Recently deleted फोल्डर (Instagram Recently Deleted) में पड़ी रहती है। इन 30 दिनों में कुछ टैप करके आप उसे दोबारा अपनी प्रोफाइल पर ला सकते हैं। …

ImageRedmi Note 18 की पहली झलक! 67W चार्जिंग पक्की, Note 17 Pro Max जितनी हो सकती है बैटरी

एक नज़र में : Redmi Note 17 Pro सीरीज़ को भारत आए दो महीने ही हुए हैं, और Redmi Note 18 की पहली झलक सामने आ गई है। चीन की 3C साइट पर एक M841EE मॉडल नंबर वाला Xiaomi फोन 67W चार्जिंग के साथ दिखा है। लेकिन ये रफ्तार नई नहीं है, क्योंकि Redmi Note …

Imageदो 200MP कैमरे वाला Xiaomi 18 Pro भारत आएगा, लेकिन चीनी मॉडल से छोटी हो सकती है बैटरी

एक नज़र में : Xiaomi 18 Pro का भारत आना तय है, लेकिन यहां आपको इसमें कितनी बड़ी बैटरी मिलेगी, इस पर सवाल खड़ा हो गया है। कंपनी ने X पर कन्फर्म किया है कि ये सीरीज़ इसी नवंबर में ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देगी, और यूरोप की एक रिटेल लिस्टिंग में ग्लोबल Xiaomi 18 …

ImageiPhone 18e और Air 2 के साथ आ सकता है iPhone 18, बदलाव सिर्फ दो लेकिन बढ़ सकते हैं दाम

एक नज़र में : Apple का बेस iPhone 18 इस बार सितंबर में iPhone 18 Pro के साथ नहीं आया, और अब लीक के अनुसार ये अगले साल मार्च-अप्रैल के आसपास iPhone 18e और iPhone Air 2 के साथ दस्तक दे सकता है। iPhone 17 के मुकाबले iPhone 18 में सिर्फ दो बड़े बदलाव बताए …

ImageiPhone 18 Pro में क्या नया होगा? कैमरा, बैटरी और AI में मिल सकते हैं बड़े बदलाव

iPhone 18 Pro में इस बार Apple शायद ऐसा बदलाव न करे, जो पहली नज़र में चौंका दे। लेकिन हाल ही में आये लीक इशारा कर रहे हैं कि रोज़ के इस्तेमाल में फर्क ज़रूर महसूस हो सकता है। कंपनी डिज़ाइन बदलने से ज़्यादा कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले और AI अनुभव को बेहतर बनाने पर ध्यान …

Discuss

Be the first to leave a comment.