iPhone 18 Pro में क्या नया होगा? कैमरा, बैटरी और AI में मिल सकते हैं बड़े बदलाव

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iPhone 18 Pro में इस बार Apple शायद ऐसा बदलाव न करे, जो पहली नज़र में चौंका दे। लेकिन हाल ही में आये लीक इशारा कर रहे हैं कि रोज़ के इस्तेमाल में फर्क ज़रूर महसूस हो सकता है। कंपनी डिज़ाइन बदलने से ज़्यादा कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले और AI अनुभव को बेहतर बनाने पर ध्यान दे सकती है।

सबसे ज़्यादा चर्चा iPhone 18 Pro के नए Dark Cherry रंग की है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह गहरा वाइन वाला लाल रंग (deep wine-red shade) हो सकता है, जिसमें बरगंडी और बैंगनी दोनों की झलक दिखेगी। Apple इस बार पारंपरिक काले रंग को फिर छोड़ सकती है और Pro मॉडलों को अलग पहचान देने के लिए खास रंग पेश कर सकती है।

डिज़ाइन में भी हल्के बदलाव की उम्मीद है। लीक हुए डमी यूनिट और केस रेंडर्स बताते हैं कि iPhone 18 Pro में ड्यूल टोन फिनिश जगह ज़्यादा साफ एक ही टोन या रंग के मैट फिनिश के विकल्प मिल सकते हैं। कैमरा आइलैंड बड़ा ही रहेगा, लेकिन कैमरा के रिंग और MagSafe alignment को और पॉलिश किया जा सकता है।

डिस्प्ले के मामले में Apple Dynamic Island को करीब 35 प्रतिशत छोटा कर सकती है। Under-display Face ID की उम्मीद अभी कम है, लेकिन छोटा कटआउट स्क्रीन एक्सपीरियंस को थोड़ा बेहतर और बनाया जा सकता है। iPhone 18 Pro और Pro Max में 6.3-इंच और 6.9-इंच की स्क्रीन मिलने की उम्मीद है, लेकिन LTPO+ OLED पैनल, पहले से और स्लिम बेज़ेल और ज़्यादा ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है।

परफॉरमेंस में बड़ा बदलाव A20 Pro चिप से आ सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह TSMC के 2nm प्रोसेस पर बन सकती है, जिससे परफॉरमेंस और पावर एफिशिएंसी दोनों बेहतर हो सकते हैं। बैटरी भी खासकर Pro Max में बड़ी हो सकती है, जिसकी क्षमता 5100mAh से 5200mAh तक बताई जा रही है। भारत जैसे बाज़ारों में बैटरी साइज़, सिम ट्रे वाले मॉडल पर भी निर्भर कर सकता है, इसलिए अंतिम या फाइनल डिटेल लॉन्च के करीब ही साफ होंगी।

कैमरा में Apple वेरिएबल अपर्चर वाला प्राइमरी सेंसर, बेहतर टेलीफोटो परफार्मेन्स और लो लाइट फोटोग्राफी पर काम कर सकती है। कुछ रिपोर्ट्स तीन 48MP रियर कैमरों की भी बात करती हैं। कनेक्टिविटी में नया C2 modem satellite features को बेहतर बना सकता है, जबकि iOS 27 के साथ Siri में Gemini AI models का इस्तेमाल भी संभव है।

हालांकि, ये सभी जानकारी अभी लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित है। Apple ने कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा है। यानि iPhone 18 Pro शायद दिखने में बहुत अलग न लगे, लेकिन कैमरा, बैटरी और और AI के मामले में यह उन यूज़र्स को ज़्यादा आकर्षित कर सकता है, जो हर साल सिर्फ डिज़ाइन नहीं, असली इस्तेमाल वाला अपग्रेड देखते हैं।

iPhone 18 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन

  • स्क्रीन: 6.3 इंच और 6.9 इंच LTPO+ OLED पैनल
  • डिजाइन: सिंगल-टोन मैट बैक, पतले बेज़ल और छोटा डायनामिक आइलैंड
  • प्रोसेसर: A20 Pro चिप, 2nm प्रोसेस पर आधारित
  • बैटरी: Pro Max में 5100mAh से 5200mAh तक की बैटरी संभव
  • कैमरा: variable aperture main sensor, बेहतर टेलीफोटो और लो लाइट फोटोग्राफी में सुधार
  • सेल्फी कैमरा: 48MP या Centre Stage setup की चर्चा
  • कनेक्टिविटी: नया C2 modem और बेहतर सैटेलाइट सपोर्ट
  • सॉफ्टवेयर: iOS 27, Siri में Gemini AI मॉडलों का संभावित इस्तेमाल
Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageगर्मी की छुट्टियों में बच्चों को क्या दिखाएं? ये फिल्में देंगी मज़ा भी और सीख भी

गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के पास समय भी ज़्यादा होता है और स्क्रीन देखने की जिद भी। ऐसे में अगर उन्हें सिर्फ साधारण कार्टून या शार्ट वीडियो दिखाने के बजाय ऐसी फिल्में दिखाई जाएं, जिनमें कहानी भी अच्छी हो और सीख भी मिले, तो छुट्टियां ज़्यादा बेहतर बन सकती हैं। अच्छी बात यह है …

ImageiPhone 18 Pro को लेकर नया लीक, Apple का अगला iPhone बाहर से वैसा ही लेकिन अंदर हो सकते हैं बड़े बदलाव

हर साल नए iPhone के लॉन्च से पहले एक उम्मीद ज़रूर बनती है कि शायद इस बार Apple डिज़ाइन में कोई बड़ा बदलाव कर दे। लेकिन अगर ताज़ा लीक सही साबित होते हैं, तो iPhone 18 Pro शायद दिखने में उतना नया महसूस न हो जितना लोग उम्मीद कर रहे होंगे। यह पूरी तरह हैरान …

ImageApple बदल रहा है गेम! iPhone 18 Pro Max में मिलेगी जबरदस्त बैटरी और नया डिजाइन

Apple का अगला फ्लैगशिप अभी लॉन्च से करीब सात महीने दूर है, लेकिन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर लीक की रफ्तार तेज़ हो चुकी है। ताज़ा सप्लाई-चेन रिपोर्ट्स इशारा कर रही हैं कि Apple इस बार सिर्फ कैमरा या डिज़ाइन नहीं, बल्कि बैटरी लाइफ पर भी बड़ा दांव खेलने वाला …

ImageOnePlus Nord सीरीज़ में बड़ा बदलाव – CE 6 Lite और Nord 6 दोनों में मिल सकते हैं बड़े सरप्राइज़

OnePlus अपनी Nord सीरीज़ को भारत में और मज़बूत करने की तैयारी में है। कंपनी पहले ही 7 अप्रैल को OnePlus Nord 6 लॉन्च करने की पुष्टि कर चुकी है, और अब रिपोर्ट्स बता रही हैं कि मई में Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite भी लाइनअप में शामिल हो सकते हैं। इस …

Imagevivo V70 FE भारत में लॉन्च से पहले ही चर्चा में: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ क्या होगा ये नया गेमचेंजर?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता vivo भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि vivo V70 FE भारत में लॉन्च होगा, जो पिछले साल आए V60e का सक्सेसर होगा। Vivo V70 FE: 200MP प्राइमरी कैमरा आधिकारिक टीज़र और ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट्स अब देश में लाइव हो …

Discuss

Be the first to leave a comment.