चार्जर और पानी दोनों से बेफिक्र? Redmi Note 15 Pro सीरीज़ इंडिया में लॉन्च को तैयार

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अगर आप ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो दिनों तक चार्जर न मांगे, पानी-धूल से न डरे और कैमरे में भी समझौता न करे, तो Redmi आपके लिए कुछ बड़ा लेकर आ रहा है। Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि Redmi Note 15 Pro सीरीज़ 29 जनवरी को भारत में लॉन्च होने जा रही है और इस बार फोकस साफ है: दमदार बैटरी और ज़बरदस्त मज़बूती पर।

इस सीरीज़ में दो फोन होंगे – Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro+। लॉन्च के साथ कंपनी एक खास ऑफर भी दे रही है, जिसके तहत ग्राहकों को Redmi Watch Move स्मार्टवॉच मुफ्त मिल सकती है। फोन Amazon, mi.com और ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

Pro+ मॉडल बना सीरीज़ का असली स्टार

Redmi Note 15 Pro+ को कंपनी ने अपनी अब तक की सबसे मजबूत Note डिवाइस बताया है। इसमें REDMI Titan Structure, Gorilla Glass 2 और IP69K तक की रेटिंग दी गई है — यानी धूल, पानी और मुश्किल हालात भी इसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।

सबसे बड़ी खासियत है इसकी 6500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इतना ही नहीं, यह फोन दूसरे गैजेट्स को भी चार्ज कर सकता है।

फोन में 200MP का कैमरा, 6.83-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले (120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स ब्राइटनेस) और Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा, साथ में 12GB तक रैम।

Redmi Note 15 Pro भी कम नहीं

जो यूज़र्स थोड़ा संतुलित विकल्प चाहते हैं, उनके लिए Redmi Note 15 Pro भी वही शानदार डिस्प्ले और 200MP कैमरा लेकर आएगा। फर्क सिर्फ प्रोसेसर का है — इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट मिलेगा।

कुल मिलाकर, Redmi Note 15 Pro सीरीज़ सिर्फ अपग्रेड नहीं, बल्कि यह साफ संकेत है कि अब मिड-प्रीमियम फोन भी बैटरी, मजबूती और कैमरा — तीनों में समझौता नहीं करेंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageNothing का नया बजट फोन Phone (4b) आ रहा है भारत में, लॉन्च डेट लीक, इस दिन होगा पेश

Nothing पिछले कुछ दिनों से अपने आने वाले Phone (4b) को लेकर लगातार टीज़र दे रहा है, हालांकि कंपनी ने अब तक इस डिवाइस के बारे में बहुत कम जानकारी दी है। लेकिन अब ये तस्वीर जल्द साफ़ हो सकती है, क्योंकि एक नए लीक में फोन की संभावित लॉन्च डेट सामने आ गई है। …

ImageXiaomi 17T को लेकर बड़ा खुलासा, भारत लॉन्च से पहले कीमत और वेरिएंट लीक

Xiaomi अपनी T-सीरीज़ को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी ने Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro को टीज़ करना शुरू कर दिया है और दोनों फोन ग्लोबल बाज़ार में 28 मई को लॉन्च होंगे। Xiaomi ने ये भी कन्फर्म किया है कि Xiaomi 17T भारत में 4 जून को लॉन्च होगा। हालांकि, Pro …

Image200MP कैमरा काफी है? Redmi Note 15 Pro की कीमत पर बहस

कई हफ्तों के टीज़र और स्टैंडर्ड Note 15 के बाद आखिरकार Redmi ने भारत में Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro+ लॉन्च कर दिए हैं। ये दोनों फोन अपर मिड-रेंज सेगमेंट में आते हैं, जहां पहले से ही कड़ी टक्कर है। लॉन्च के साथ ही कैमरा और डिस्प्ले को लेकर तारीफ हो …

Image₹50,000 से कम में पेरिस्कोप कैमरा और 50x ज़ूम – Motorola Edge 70 Pro+ भारत में लॉन्च, मिलेगी 6500mAh बैटरी

Motorola ने भारत में अपना नया प्रीमियम फोन Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च कर दिया है, और इस बार कंपनी ने कैमरा और परफॉर्मेंस दोनों पर बड़ा दांव खेला है। अगर आप ₹50,000 से कम में एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो वाकई “प्रीमियम” फील दे, तो ये फोन आपका ध्यान ज़रूर खींचेगा। सबसे …

ImageRedmi फोन खरीदने वालों को झटका, जनवरी से दूसरी बार बढ़ी कीमत, ये हैं नए दाम

अगर आप Redmi Note 15 या Redmi 15 खरीदने का सोच रहे थे, तो अब बजट फिर से चेक करना पड़ेगा। Redmi ने भारत में अपने इन लोकप्रिय फोनों की कीमतें एक बार फिर बढ़ा दी हैं। खास बात यह है कि यह पहली बढ़ोतरी नहीं है। Note 15 जनवरी 2026 में लॉन्च हुआ था, …

Discuss

Be the first to leave a comment.