OPPO Reno 14 और Reno 14 Pro भारत में लॉन्च, इस कीमत पर मिल रहें तगड़े फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

काफी इंतेज़ार के बाद आज OPPO ने भारत में अपनी Reno 14 सीरीज को लॉन्च कर दिया है, जिसमें फिलहाल OPPO Reno 14 और OPPO Reno 14 Pro इन दो मॉडल्स को शामिल किया गया है। दोनों ही फोन यूनिक डिजाइन और शानदार फीचर्स के साथ आते हैं, और इनमें आपको फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ बड़ी बैटरी भी मिलेगी। आगे OPPO Reno 14, Reno 14 Pro की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Best sci-fi Series On Netflix: इन सिरीज़ को देख के आयेगा काफी मजा, मिलेगा भरपूर थ्रिल, एक्शन

OPPO Reno 14, Reno 14 Pro कीमत और उपलब्धता

Reno 14 की कीमत

  • 12GB + 256GB: 37,999 रुपए
  • 12GB + 256GB: 39,999 रुपए
  • 12GB + 512GB: 42,999 रुपए

इस फोन को Pearl White और Forest Green इन दो रंगों में पेश किया गया है।

Reno 14 Pro की कीमत

  • 12GB + 256GB: 49,999 रुपए
  • 12GB + 512GB: 54,999 रुपए

इस फोन को Pearl White और Titanium Grey इन दो रंगों में पेश किया गया है।

इन दोनों फोन्स की बिक्री 8 जुलाई, 2025 से शुरू होगी, और इन्हें आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं। फिलहाल इन पर 10% का इंस्टेंट कैशबैक ऑफर भी मिल रहा है।

OPPO Reno 14 स्पेसिफिकेशंस

इस फोन में 6.59 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। सुरक्षा के लिए इसमें Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और ColorOS 15 के साथ Android 15 पर रन होता है।

बैक पैनल पर 50MP Sony IMX882 (OIS) प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 50MP (3x) टेलीफोटो पोर्ट्रेट कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अतिरिक्त, फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन 6,000mAh बैटरी के साथ आता है, और 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

OPPO Reno 14 Pro स्पेसिफिकेशंस

इस फोन में 6.83 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला फ्लैट LTPS OLED डिस्प्ले दिया गया है, और ये भी 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है, और सुरक्षा के लिए इसमें भी Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। ये फोन Dimensity 8450 चिपसेट के साथ आता है, और ColorOS 15 के साथ Android 15 पर रन होता है।

इस फोन में आपको 50MP Sony IMX882 (OIS) प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 50MP (3.5x) टेलीफोटो पोर्ट्रेट कैमरा का रियर कैमरा सेटअप मिल जाएगा, इसके साथ ही 50MP फ्रंट कैमरा से आप शानदार सेल्फी ले सकते हैं। फोन में 6,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, और ये 80W वायर्ड और 50W AIRVOOC वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

दोनों ही फोन्स 60fps पर 4K HDR में वीडियो शूट कर सकते हैं, और दोनों में AI Recompose, AI Perfect Shot, AI Style Transfer, AI Livephoto 2.0, AI Recompose, और AI Voice Enhancer जैसे शानदार AI फीचर्स को शामिल किया गया है। गेमिंग के लिए इनमें MediaTek HyperEngine और AIHyperBoost 2.0 को शामिल किया गया है।

ये पढ़ें: Swiggy ने लॉन्च किया 99 Store, इन शहरों में ले पाएंगे खास सुविधा का लाभ

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Image200MP कैमरा, दमदार बैटरी और चमकने वाला बैक- vivo V70 FE भारत में लॉन्च, बैटरी भी है दमदार

vivo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन vivo V70 FE लॉन्च कर दिया है, और पहली नज़र में ही यह फोन अपने डिज़ाइन के कारण आकर्षित करता है। इसकी सबसे खास बात है इसका चमकने वाला बैक पैनल, जो अंधेरे में हल्का चमकता है। लेकिन सिर्फ डिज़ाइन ही नहीं, vivo ने इसमें 200MP का बड़ा …

ImageGalaxy A37 और A57 भारत में लॉन्च, फीचर्स ठीक-ठाक लेकिन कीमत ने सबको चौंकाया

Samsung ने आधिकारिक तौर पर भारत में Galaxy A37 और Galaxy A57 लॉन्च कर दिए हैं, और इनकी कीमतें वही हैं जो पहले लीक में सामने आई थीं।Galaxy A37 की कीमत Galaxy A57 की कीमत डिज़ाइन, डिस्प्ले और बिल्ड दोनों फोन्स में 6.7-इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट …

Image7000mAh बैटरी वाला OPPO A6 Pro 5G लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

OPPO ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन OPPO A6 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले साल आए A5 Pro 5G का सक्सेसर है और कंपनी ने इसमें बैटरी, मज़बूती और चार्जिंग पर खास फोकस किया है। OPPO A6 Pro 5G को 7000mAh की बड़ी बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और IP66, IP68, …

ImageOPPO Reno 14 सीरीज इस तारीख को होगी भारत में लॉन्च, मिलेंगे ये बेहतरीन फीचर्स

OPPO ने भारत ने अपनी Reno 14 सीरीज को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। लगभग स्वयं लीक्स के बाद अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर OPPO Reno 14 सीरीज इंडिया लॉन्च की तारीख की घोषणा भी कर दी है। सीरीज में Reno 14 Pro और Reno 14 ये दो फोन को शामिल …

ImageOppo ने खेला नया दांव, Reno 15 सीरीज़ में आया नया Pro Mini वैरिएंट, 200MP कैमरे से मचाएगा धूम

Oppo ने भारत में 2026 की शुरुआत अपनी नई Reno 15 सीरीज़ के साथ की है। ये सीरीज़ Reno 14 लाइनअप की सक्सेसर है और लेकिन इस बार Oppo ने प्रीमियम सेगमेंट पर ज़्यादा फोकस दिखाया है। खास बात यह है कि इस सीरीज़ में पहली बार Reno 15 Pro Mini, यानि Mini वर्ज़न पेश …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products