OPPO Reno 14 सीरीज इस तारीख को होगी भारत में लॉन्च, मिलेंगे ये बेहतरीन फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OPPO ने भारत ने अपनी Reno 14 सीरीज को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। लगभग स्वयं लीक्स के बाद अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर OPPO Reno 14 सीरीज इंडिया लॉन्च की तारीख की घोषणा भी कर दी है। सीरीज में Reno 14 Pro और Reno 14 ये दो फोन को शामिल किया गया है। आगे OPPO Reno 14 सीरीज इंडिया लॉन्च की तारीख और इनसे जुड़ी अन्य चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Best air coolers for small rooms 2025: कॉम्पैक्ट डिज़ाइन के साथ मिलेगी शानदार परफॉरमेंस

OPPO Reno 14 सीरीज इंडिया लॉन्च की तारीख कन्फर्म

हाल ही में कंपनी ने टीजर पोस्टर के माध्यम से Reno 14 सीरीज इंडिया लॉन्च की तारीख साझा की है। टीजर के अनुसार सीरीज के दोनों फोन 3 जुलाई, 2025 को भारत में लॉन्च होंगे। फोन के लॉन्च का लाइव स्ट्रीम इस दिन दोपहर 12 बजे शुरू होगा। हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर फोन्स के कीमत की जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन एक रिटेल बॉक्स लीक के माध्यम से सीरीज के एक मॉडल कीमत की जानकारी सामने आयी है, जो 54,999 रुपए है।

OPPO Reno 14 सीरीज इंडिया लॉन्च टीजर

OPPO Reno 14 सीरीज से क्या उम्मीद की जा सकती है?

रिपोर्ट्स के अनुसार इस सीरीज में हमें पानी और धूल से बचाव के लिए IP66, IP68, और IP69 रेटिंग की सुरक्षा देखने को मिल सकती है। इतना ही नहीं फोन्स में 6,000mAh+ की बैटरी को शामिल किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार Pro मॉडल MediaTek Dimensity 8450 SoC द्वारा संचालित होगा, वहीं स्टैंडर्ड मॉडल में Dimensity 8350 चिपसेट को शामिल किया जा सकता है।

Pro मॉडल की मोटाई 7.5mm और बेस मॉडल की मोटाई 7.42mm हो सकती है। दोनों फोन्स के बैक पैनल पर 50MP Sony IMX882 प्राइमरी और 50MP 3.5x Samsung JN5 टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। हालांकि Pro मॉडल में 50MP अल्ट्रा वाइड और बेस मॉडल में 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा को शामिल किया जा सकता है।

इन सब के अतिरिक्त, दोनों फोन में हमें AI Recompose, AI Perfect Shot, और AI Style transfer जैसे शानदार AI फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

ये पढ़ें: Airtel और Jio यूजर्स फ्री में देख पाएंगे Panchayat Season 4, नहीं करना होंगे Prime Video पर पैसे खर्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageबिना बताए महंगा हो गया OnePlus 15R! अब खरीदने पर देना होगा ज्यादा पैसा

OnePlus 15R अचानक महंगा हो गया है और सबसे बड़ी बात, इसके लिए कोई घोषणा भी पहले नहीं की गयी। नई कीमतें अब सीधे वेबसाइट और Amazon पर दिख रही हैं, जिससे कई खरीददार हैरान हैं। अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे थे, तो अब आपको पहले से ज़्यादा पैसा खर्च …

ImageOPPO Reno 14 और Reno 14 Pro भारत में लॉन्च, इस कीमत पर मिल रहें तगड़े फीचर्स

काफी इंतेज़ार के बाद आज OPPO ने भारत में अपनी Reno 14 सीरीज को लॉन्च कर दिया है, जिसमें फिलहाल OPPO Reno 14 और OPPO Reno 14 Pro इन दो मॉडल्स को शामिल किया गया है। दोनों ही फोन यूनिक डिजाइन और शानदार फीचर्स के साथ आते हैं, और इनमें आपको फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के …

ImageXiaomi 17 और 17 Ultra ग्लोबल लॉन्च, इस दिन होगी भारत में एंट्री

Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को 28 फरवरी 2026 को बार्सिलोना में आयोजित MWC 2026 इवेंट के दौरान ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है। ये दोनों स्मार्टफोन पहले 2025 के अंत में चीन में लॉन्च हुए थे, और अब कंपनी इन्हें यूरोप, यूके और अन्य देशों में उपलब्ध …

ImageOppo Reno 13 सीरीज भारत में लॉन्च होगी, मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

Find X8 सीरीज के बाद अब कंपनी ने Oppo Reno 13 सीरीज को भी भारत में लॉन्च करने का फैसला लिया है, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसके लॉन्च की तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन लीक्स से इसके इंडिया लॉन्च की टाइम लाइन का पता चलता है। फिलहाल ये चीन में लॉन्च होने वाला है, …

ImageOPPO Reno 13 सीरीज 9 जनवरी को होगी भारत में लॉन्च, ऐसे देख पाएंगे लाइवस्ट्रीम

काफी समय के बाद अब Oppo जल्द ही भारत में अपनी OPPO Reno 13 सीरीज को लॉन्च करने वाला है। इस सीरीज में काफी शानदार फीचर्स को शामिल किया गया है।हालांकि, इस सीरीज से संबंधित पहले भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं, लेकिन अब हाल ही में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर OPPO Reno …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products