Oppo Reno Z हुआ स्नैपड्रैगन 710 और 48MP कैमरा सेंसर के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Oppo Reno कल इंडिया में लांच होने के लिए पूरी तरह तैयार है और आज कंपनी ने Reno Z को यूरोप में लांच कर दिया है। Reno के इस कॉम्पैक्ट वर्जन में आपको 48MP कैमरा, स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज जैसे विकल्प देखने को मिलते है। तो चलिए नज़र डालते है इस नए लांच हुए Reno Z पर:

यह भी पढ़िए: साल 2019 में 90Hz और 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाले बेस्ट स्मार्टफोन

Oppo Reno Z की कीमत

Oppo Reno Z को यूरोप में €150 (लगभग 11,678 रुपए) की कीमत में लांच किया गया है। ये डिवाइस Ocean Green और Jet Black कलर विकल्प के साथ पेश की गयी है। अभी के लिए इस डिवाइस के अन्य मार्किट में लांच होने से जुडी कोई जानकरी सामने नहीं आई है।

Oppo Reno Z के फीचर

Oppo Reno Z में सामने की तरफ 6.4-इंच की FHD+ AMOLED वाटर-ड्राप नौच डिस्प्ले दी गयी है। इसके साथ यहाँ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट भी दिया गया है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट अद्रेनो 616 GPU के साथ दी गयी है। फोन 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।

Image result for oppo reno z

फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 48MP का SonyIMX586 सेंसर 5MP डेप्थ सेंसिंग लेंस के कॉम्बिनेशन के साथ मिलता है। विडियो कॉल और सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा सेंसर भी देखने को मिलता है। यह डिवाइस एंड्राइड पाई आधारित Color 6.0 OS पर रन करती है।

अन्य स्पेसिफिकेशन में, यहाँ 3,950mAh की बैटरी VOOC 3.0 फ़ास्ट चार्जिंग के लिए साथ दी गयी है। कनेक्टिविटी विकल्प के रूप में 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS, NFC, और USB टाइप-C पोर्ट के अलावा 3.5mm ऑडियो जैक का सपोर्ट भी मिलता है।

यह भी पढ़िए: OnePlus 7 Pro vs Oppo Reno: कौन साबित होगा बेस्ट स्मार्टफोन?

Oppo Reno Z की स्पेसिफिकेशन

डिवाइस का नाम Oppo Reno Z
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 9 आधारित Color OS 6.0
डिस्प्ले 6.4-इंच AMOLED (2340 × 1080) Full HD+ 19:5:9 आस्पेक्ट रेश्यो
अनलॉक सिस्टम इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर (ऑप्टिकल)
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 710
रैम 6GB
स्टोरेज 128GB
रियर कैमरा 48MP (f/1.7) + 5MP (f/2.4)
फ्रंट कैमरा 16MP (f/2.0)
अन्य 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS, NFC, और USB टाइप-C पोर्ट के अलावा 3.5mm ऑडियो जैक
बैटरी 3950mAh, VOOC 3.0 फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट
कीमत 150 यूरो (लगभग 11,678 रुपए)

 

 

 

Related Articles

ImageFoldable iPhone को लेकर बड़ा अपडेट – लॉन्च में देरी होगी या Apple तैयार?

Foldable iPhone को लेकर नई जानकारी सामने आई है, जहां हाल ही में इसके लॉन्च में देरी होने की खबरें आ रही थीं, वहीं अब लॉन्च टाइमलाइन को लेकर एक अलग अपडेट सामने आया है। अब तक रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि Apple को इस डिवाइस के डेवलपमेंट में दिक्कतें आ रही …

ImageOppo Reno 28 मई को होगा इंडिया में लांच: आएगा 10x ज़ूम और पॉप-अप कैमरा के साथ

चीनी कंपनी Oppo ने चीन में Oppo Reno को लांच करने के बाद अब इंडिया में भी अपने 10x ज़ूम एडिशन को लांच करके लिए इनवाइट भेजने शुरू कर दिया है। जिसके हिसाब से Oppo Reno 28 मई को पॉप-अप कैमरा सेटअप और स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ पेश किया जायेगा। तो चलिए नज़र डालते …

ImageOppo Reno 6Z हुआ मीडियाटेक डाईमेंसिटी 800U चिपसेट और 64MP ट्रिपल कैमरा के साथ लांच, जाने कीमत और फीचर

Oppo ने हाल ही में इंडिया में अपनी Reno 6 सीरीज को पेश किया था। कंपनी ने अब इसी सीरीज के तहत Reno6 Z को थाईलैंड में आज लांच किया है। सीरीज के तहत आपको Reno6 और Reno6 Pro फोन देखने को मिलते है। दोनों ही डिवाइस 5G कनेक्टिविटी के साथ आते है। अब कंपनी …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

Image7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …

Discuss

Be the first to leave a comment.