Oppo Reno 4 होगा 4 जून को 5G कनेक्टिविटी और स्नैपड्रैगन 765 के साथ लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पिछले कुछ दिनों पहले Oppo Reno 4 मार्किट में चर्चा का विषय बन गया था जिसके साथ फोन की इमेज भी सामने आई थी। इसी के बाद फोन के जल्द लांच किये जाने की भी अफवाहे थी। इसी के चलते कंपनी ने आह अपने आधिकारिक Weibo अकाउंट पर फोन की लांच डेट का खुलासा कर दिया है। TENNA पर लिस्टिंग के साथ कुछ स्पेसिफिकेशन भी सामने आ चुकी है। ओप्पो की यह लेटेस्ट Reno 4 सीरीज 5 जून को लांच की जाएगी। तो चलिए नज़र डालते है फ़ोन से जुडी लीक जानकारियों पर:

Oppo Reno 4 सीरीज से जुडी जानकारी

Weibo की आधिकारिक पोस्ट के हिसाब से यह डिवाइस 5 जून को लांच की जाएगी। फोन में आपको सामने की तरफ 6.5- इंच की FHD+ डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी जा सकती है। सामने आई इमेज को दखने पर यह भी साफ़ होता है की यहाँ पंच होल डिस्प्ले देखने को मिलेगी।

इंटरनल हार्डवेयर पर नज़र डाले तो अफवाहों के अनुसार यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। उम्मीद यह भी है की प्रीमियम मिड रेंज डिवाइस होने की वजह से यहाँ पर आपको 8GB रैम और 256GB स्टोरेज का ऑप्शन भी देखने को मिल सकता है। Oppo Reno 4 एंड्राइड 10 आधारित कस्टम स्किन पर रन करता हुआ मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए पीछे की ताफ आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप एक अतिरिक्त ToF सेंसर के साथ मिल सकता है। इस ट्रिपल सेंसर में 48MP का प्राइमरी सेंसर, एक अल्ट्रा वाइड और एक टेलीफ़ोटो लेंस के साथ दिया हो सकता है। सामने की तरफ पंच होल के तहत 32MP का  सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

इन सबके अलावा कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, ब्लूटूथ 5.1, Wi-Fi, GPS आदि का ऑप्शन भी मिलेगा। पॉवर के लिए 4,000mAh की बड़ी बैटरी 65W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिल सकती है। कलर भी यहाँ इमेज में देखते हुए ब्लू और पिंक मालूम पड़ते है।

 

Related Articles

Imageबिना बताए महंगा हो गया OnePlus 15R! अब खरीदने पर देना होगा ज्यादा पैसा

OnePlus 15R अचानक महंगा हो गया है और सबसे बड़ी बात, इसके लिए कोई घोषणा भी पहले नहीं की गयी। नई कीमतें अब सीधे वेबसाइट और Amazon पर दिख रही हैं, जिससे कई खरीददार हैरान हैं। अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे थे, तो अब आपको पहले से ज़्यादा पैसा खर्च …

ImageOppo Reno 4 Pro की इमेज और स्पेसिफिकेशन हुए लांच से ठीक पहले लांच

Oppo Reno 4 Pro को 5 जून को लांच किया जायेगा लेकिन इस से ठीक पहले फोन के आधिकारिक रेंडर और डिजाईन के साथ-साथ कलर तथा कुछ स्पेसिफिकेशन भी सामने आ गये है। यह डिवाइस हाल ही में चीनी रिटेलर वेबसाइट JD.com पर भी लिस्ट की जा चुकी है। Oppo Reno 4 Pro के आपेक्षित …

ImageOppo Reno 3 Pro से जुडी जानकारी आई सामने होगा स्नैपड्रैगन 765G और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ लांच

Oppo काफी दिनों से अपनी Reno 3 सीरीज को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। जिसके अनुसार कंपनी जल्द ही Reno 3 और Reno 3 Pro 5G को लांच करने वाली है। इसी में सामने आई जानकरी के अनुसार Oppo Reno 3 के बाद आज Reno 3 Pro से जुड़े कुछ फीचर भी सामने …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

ImageOppo Reno4 SE 5G होगा 21 सितम्बर को 48MP ट्रिपल कैमरा, 65W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ लांच, जाने फीचर और खासियत

Oppo ने जून महीने चाइना में अपनी Reno 4 सीरीज को पेश किया है। सीरीज के तहत आपको Reno 4 और Reno 4 Pro फोन देखने को मिलते है। दोनों ही डिवाइस 5G कनेक्टिविटी के साथ आते है। इनमे से कंपनी ने Reno 4 Pro को इंडियन मार्किट में 31 जुलाई को लांच किया था। …

Discuss

Be the first to leave a comment.