- OxygenOS 15 रोलआउट हो गया है।
- इस नए अपडेट में शानदार AI फीचर्स को शामिल किया गया है।
- नया अपडेट 30 अक्टूबर से कुछ डिवाइसों पर उपलब्ध होगा।
OnePlus ने हाल ही में Android 15 आधारित अपना नया OxygenOS 15 अपडेट पेश किया है, जिसमें ब्लॉटवेयर फ्री एक्सपीरियंस के साथ कई AI कैपेबिलिटीज के साथ कस्टमाइज़ेबल एलिमेंट्स को भी शामिल किया गया है, जिससे आप अपने फ़ोन में आसानी से मल्टीटास्किंग कर पाएं। आगे OxygenOS 15 फीचर्स और रिलीज़ टाइमलाइन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
ये पढ़ें: Realme GT7 Pro लॉन्च प्राइस रिवील हुई, इतनी कम कीमत पर होगा लॉन्च
OxygenOS 15 फीचर्स
AI फीचर्स: इस नए OS अपडेट में कंपनी ने कई शानदार AI फीचर्स को शामिल किया है, जिसमें Google Gemini इंटीग्रेशन के साथ साथ AI Detail Boost, AI Unblur और AI Reflection Eraser जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। ये फीचर्स फोटोग्राफी, सर्च और नोट्स जैसी सुविधाओं को काफी आसान बना देते हैं।
OnePlus One Take: ये भी एक कमाल का फीचर है, जो लॉक स्क्रीन होने पर भी AOD में शानदार विसुअल एक्सपीरियंस देता है। इसकी सहायता से आप कैमरा और एल्बम से सीधे अपने फोटोज को वॉलपेपर के रूप में सेट कर सकते हैं।
Write Smartter: इस फीचर के साथ AI Notes, AI Toolbox 2.0, AI Summary, AI Writer, और AI Reply जैसे टूल्स को शामिल किया गया है, जिनकी सहायता से आप अपना कंटेंट बेहतर तरीके से लिख पाएंगे।
नया लुक और डिज़ाइन: इस नए अपडेट के साथ आपको नया लुक देखने को मिलेगा। फ़ोन की होमस्क्रीन पर शार्प विसुअल के साथ नए आइकन्स को शामिल किया गया है। इतना ही नहीं, इसमें अलग से स्प्लिट मोड को भी शामिल किया है, जिसकी सहायता से बाएं या दाएं तरफ से ओपन किया जा सकता है।
OxygenOS 15 रिलीज़ टाइम लाइन और डिवाइसेस
अक्टूबर: OnePlus 12, OnePlus 12R, OnePlus 12R Genshin Impact
नवंबर: OnePlus Open, OnePlus Pad 2
दिसंबर: OnePlus 11 5G, OnePlus 11R 5G, OnePlus Nord 4, OnePlus Nord CE4, OnePlus Nord CE4 Lite 5G, OnePlus Pad
जनवरी 2025: OnePlus 10 Pro 5G, OnePlus 10T 5G, OnePlus Nord 3 5G
फ़रवरी 2025: OnePlus 10R 5G, OnePlus Nord CE3 5G
ये पढ़ें: iQOO Neo 10 और Neo 10 Pro स्पेसिफिकेशन्स लीक, इन चिपसेट के साथ होंगे लॉन्च
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।