अब PhonePe पर भी आया ये फीचर; बिना UPI PIN के आसानी से होंगे पैसे ट्रांसफर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Paytm के बाद अब PhonePe ने भी UPI Lite फ़ीचर पेश किया है। ये एक नयी डिजिटल पेमेंट की सुविधा है, जिसे खुद भारतीय राष्ट्रीय भुगतान विभाग (National Payments Corporation of India (NPCI)) द्वारा लॉन्च किया गया है। हालांकि इसे पेश 2022 में किया गया था, लेकिन पेमेंट ऐप्स में अब धीरे धीरे इसे लाया जा रहा है।

ये पढ़ें: Google ने दिखाई Passkey की राह, अब बिना पासवर्ड कर सकेंगे लॉग-इन

क्या है UPI Lite?

UPI Lite एक फ़ीचर है, जिसके साथ आप बिना UPI PIN डाले, आसानी से और तेज़ी से एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे, लेकिन एक बार इससे आप केवल 200 रूपए या उससे कम की ही राशि ट्रांसफर कर सकते हैं। छोटी-छोटी चीज़ों के लिए ये फ़ीचर काफी उपयोगी है, जैसे दूध, सब्ज़ी, राशन, इत्यादि खरीदना। इस फ़ीचर के साथ केवल एक क्लिक में पैसे ट्रांसफर हो जायेंगे और आपको कोई पिन नहीं डालना पड़ेगा। PhonePe के अनुसार, इससे यूज़र को सुविधा भी होगी और बार-बार ट्रांसैक्शन फेल होने वाली समस्या में भी कमी आएगी।

ये पढ़ें: पैसे चुराने के लिए स्कैमर्स ने फिर लगाई नयी तरकीब; जानें इस फेक वॉइस कॉल से कैसे बचें

UPI Lite कैसे काम करता है ?

UPI Lite फ़ीचर द्वारा कोई भी उपयोगकर्ता अपने फ़ोन में बनाये गए यूपीआई लाइट अकाउंट में पैसे सेव करते हैं और वहीँ से ये पेमेंट जाती है। इस फ़ीचर के साथ पैसे ट्रांसफर करने के लिए बैंक के सिस्टम से बार-बार कनेक्ट नहीं करना पड़ता, जिससे ट्रांसफर आसान और जल्दी होता है। साथ ही इसके द्वारा आप किसी भी UPI मर्चेंट अकाउंट या कर कोड को स्कैन करके पेमेंट कर सकते हैं। PhonePe पर UPI Lite अकाउंट में आप अपने बैंक अकाउंट से अधिकतम 2,000 रूपए डाल सकते हैं और उसके बाद जब भी ज़रुरत पड़े, 200 रूपए तक का कोई भी भुगतान आप इसी यूपीआई लाइट अकाउंट से कर सकते हैं।

PhonePe पर UPI Lite अकाउंट कैसे बनाएं ? – How to activate UPI Lite on PhonePe ?

  • सबसे पहले अपने फ़ोन में PhonePe ऐप खोलें।
  • अब होम पेज पर UPI Lite का विकल्प देखें।
  • यूपीआई Lite के विकल्प पर क्लिक करें और उतनी रकम भरें, जितनी आप चाहते हैं (2,000 अधिकतम)
  • अब UPI PIN डालते हुए अपने बैंक अकाउंट से यूपीआई लाइट में ये रकम ट्रांसफर कर लें।
  • बस इसके बाद जहां चाहें, वहाँ इससे बिना कोई पिन डालें छोटी पेमेंट कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअब Instagram पर चुपके से Story देखना होगा आसान – Meta ला रहा है नया प्लान

क्या हो अगर आप किसी की Instagram Story देखें… और सामने वाले को ज़रा भी पता न चले? अभी तक Instagram पर ऐसा करना संभव नहीं होता है। जैसे ही आप किसी की स्टोरी देखते हैं, आपका नाम तुरंत viewer list में दिख जाता है। लेकिन अब Meta इस पूरे अनुभव को बदलने की तैयारी …

Imageपास में नहीं है डेबिट कार्ड, तो आधार कार्ड नंबर से सेट करें UPI PIN; ये हैं आसान स्टेप्स

कोरोना काल से शुरू हुआ UPI पेमेंट का चलन अब धीरे धीरे ज़रुरत बन गया है। पूरे देश में सब्ज़ी मंडी से लेकर मॉल तक आप अपने फ़ोन से कहीं भी कैसे भी कैशलेस पेमेंट कर सकते हैं। हालांकि UPI पेमेंट करने के लिए आपको Paytm, Google Pay, PhonePe जैसी ऐप्स द्वारा UPI PIN सेट …

ImagePhonePe UPI को अपने आधार कार्ड द्वारा कर सकते हैं एक्टिवेट, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

नोटबंदी और उसके बाद कोरोना में दूरी बनाये रखने के दौर में, धीरे धीरे डिजिटल पेमेंट्स को बढ़ावा मिला और अब फ़ोन पर मात्र एक स्कैनिंग से UPI द्वारा किसी भी चीज़ की पेमेंट करना या कहीं पैसे भेजना इतना आसान हो गया है कि दुकानों से अस्पतालों तक स्कैनर मिलेंगे। इसके लिए लोग कई …

Imageअब बिना PIN होगी UPI पेमेंट, चेहरा और फिगरप्रिंट ही बनेंगे पासवर्ड

सोचिए, जब पैसे भेजने के लिए PIN याद रखने की भी ज़रूरत न हो, तो कितना आसान होगा पेमेंट करना। NPCI भी एक ऐसा ही फीचर लाया है, जिसमें आपको PIN याद रखने की ज़रुरत ही नहीं होगी और नया तरीका और भी ज़्यादा सुरक्षित होगा। बस फोन उठाइए, कैमरे के सामने आइए या फिंगर …

ImageAmazon पर छुपे हैं ₹1000 से कम के ये 10 मज़ेदार gadgets, देखकर हर कोई पूछेगा “कहाँ से खरीदा?”

Amazon India पर कुछ ऐसे गैजेट्स भी मिल जाते हैं जो दिखने में छोटे होते हैं, लेकिन देखने वालों का ध्यान तुरंत खींच लेते हैं। दिलचस्प बात यह है कि इनमें से कई गैजेट्स की कीमत ₹1000 से कम है। इस लिस्ट में हमने Amazon पर मौजूद 10 ऐसे गैजेट्स चुने हैं जो आपके डेस्क, …

Discuss

2 Comments
Be the first to leave a comment.