PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024: पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम कैसे चेक करें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

सरकार ने किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan Samman Nidhi Yojana) की शुरुआत की थी, जिसके तहत भारत के किसानों को हर साल 6000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती हैं। इस पैसे को साल में 3 बार हर तीन महीने में 2000 रुपए की किश्त के रूप में दिया जाता है, जो सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा होती हैं। यदि आप भी PM-Kisan Yojana का लाभ उठाना चाहतें हैं, या आपने रजिस्ट्रेशन कर लिया है ओर पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम चेक करना नही आता तो इस लेख को पूरा पढ़े। इस लेख में हमनें PM-Kisan Yojana रजिस्ट्रेशन, ई-केवाईसी, स्टेटस चेक जैसी सभी जानकारी दी हैं।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2024

योजना की शुरुआत1 दिसंबर 2018
संबंधित मंत्रालयकृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
लाभसाल में 6,000 रुपये (2000 रु 3 किस्तों में)
लाभार्थीछोटे और सीमांत किसान (एसएमएफ)
पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर155261
पीएम किसान टोल फ्री नंबर18001155266
पीएम किसान लैंडलाइन नंबर011-23381092 and 23382401
वेबसाइटwww.pmkisan.gov.in

PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 17वीं किश्त कब आएगी

अभी हाल ही में सरकार द्वारा पीएम किसान योजना की 16वीं किश्त किसानों के बैंक खातों में जमा कर दी गई है, जिसके तहत लगभग 21 हजार करोड़ रुपयों का लाभ भारत के 9 करोड़ से भी अधिक किसानों को मिला है। 17वीं किश्त से संबंधित सरकार द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन किश्तों को हर चार महीनों में जारी किया जाता है, इसके अनुसार अगली 17वीं किश्त जुलाई-अगस्त 2024 तक जारी की जा सकती है।

ये पढ़े: Best english to hindi translation apps की जानकारी हिंदी में

पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम कैसे देखें

यदि आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपके लिए ये देखना आवश्यक है कि पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट में आपका नाम है या नही, इसके लिए नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और “Farmers Corner” के सेक्शन पर क्लिक करें।
  • यहां आपको “Beneficiary List” का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम कैसे देखें
  • अब अपने क्षेत्र से संबंधित जानकारी भरें, जैसे राज्य, जिला, तहसील आदि।
  • क्षेत्र की जानकारी भरने के बाद “Get Report” का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम कैसे देखें
  • क्लिक करने पर आपको किसानों के नाम की पूरी सूची मिल जाएगी, आप इस सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

ये पढ़े: पुराने फ़ोन बेचने के लिए 10 बेस्ट वेबसाइट

पीएम किसान स्टेटस कैसे चेक करें (2024)

यदि आपने PM Kisan Samman Nidhi योजना के लिए अप्लाई कर दिया है, और अपना स्टेट्स चेक करना चाहते हैं तो नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं और “Farmers Corner” पर जाकर “Know your status” पर क्लिक करें।
पीएम किसान स्टेटस कैसे चेक करें (2024)
  • अब यहां पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा दर्ज करें, और “Get OTP” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
पीएम किसान स्टेटस कैसे चेक करें (2024)
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर जो OTP आयेगा, उसे यहां दर्ज करें।
  • ऐसा करने पर आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन स्टेटस खुल जायेगा।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana (PMKSNY) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

यदि अभी तक आपने PMKSNY के लिए रजिस्ट्रेशन नही किया और इससे मिलने वाले लाभ से वंचित है, तो नीचे दी गई स्टेप्स के माध्यम से अभी अपना रजिस्ट्रेशन करें।

  • रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं, और “New Farmer Registration” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana (PMKSNY) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
  • अब Rural Farmer Registration और Urban Farmer Registration ke ऑप्शन में से अपने क्षेत्र के अनुसार कोई एक ऑप्शन चुनें।
  • इसके बाद अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर, स्टेट का नाम सलेक्ट करें और कैप्चा कोड डालने के बाद “Get OTP” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana (PMKSNY) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
  • अब मोबाइल पर आए हुए OTP को सबमिट करके आधार के जरिए अपना ऑथेंटिकेशन करें।
  • अब मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें, और “deposit key” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • आखिर में “Apply” का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें। इतना करने पर आपका रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक हो जाएगा।

PMKY के लिए e-KYC कैसे करें

यदि आपने इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कर लिया लेकिन अभी एक KYC नहीं करवाया है, तो आपको इसका लाभ लेने में समस्या हो सकती है, इसलिए नीचे दी गई जानकारी की सहायता से अभी अपनी e-KYC करें।

  • e-KYC करने के लिए भी सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
  • अब “Farmers Corner” पर जाएं और e-KYC के ऑप्शन पर क्लिक करें।
PMKY के लिए e-KYC कैसे करें
  • अगले पेज पर अपना आधार नम्बर दर्ज करें, और “Search” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
PMKY के लिए e-KYC कैसे करें
  • अब आपके मोबाइल पर जो OTP आयेगा, उसे यहां सबमिट करें। आपका KYC पूरा हो जायेगा।

PM Kisan Yojana(PMKY) के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • कोई भी एक पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस)
  • एड्रेस प्रूफ (राशन कार्ड, बिजली का बिल)
  • बैंक पासबुक

PMKY FAQs

PM Kisan Yojana 2024 किसके लिए है?

ये योजना उन सभी भूमिधारक किसानों के लिए है, जो कृषि भूमि का उपयोग सिर्फ कृषि के लिए करते हैं, और सीमांत और लघु किसानों की श्रेणी में आते हैं, इसके अतिरिक्त किसान या उनके परिवार के किसी भी सदस्य द्वारा इनकम टैक्स नही भरा जाता हो।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना हेल्पलाइन नंबर क्या है?

यदि आप इससे संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए इनके हेल्पलाइन नंबर 155261/011-24300606 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

निष्कर्ष

इस लेख में हमनें PM Kisan Samman Nidhi योजना से संबंधित सभी जानकारी दी है। इस जानकारी के माध्यम से आप PMKY बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम चेक करने के साथ साथ आसानी से इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageMotorola का बड़ा दावा – Edge 70 Fusion में मिलेगा दुनिया का पहला ये कैमरा, साथ में 7000mAh बैटरी

Motorola ने अपने अपकमिंग Edge 70 Fusion को लेकर Flipkart माइक्रोसाइट अपडेट कर दी है, और अब तस्वीर पहले से कहीं ज़्यादा साफ है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें 50MP Sony LYT-710 रियर कैमरा दिया जाएगा। ऐसे में लॉन्च से पहले ही यह फोन कैमरा इनोवेशन के दावे …

ImagePM Kisan Yojana की 20वीं किस्त का इस तारीख को हो सकता है ऐलान, ऐसे जानें आपका नाम है या नहीं

PM Kisan Yojana का लाभ उठा रहें किसान काफी समय से अपनी अगली किस्त का इंतेज़ार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी को नहीं पता है, कि PM Kisan Yojana की 20वीं किस्त कब आएगी?, और किसान उन पैसों का लाभ ले पाएंगे। हालांकि, अब जल्द ही किसानों का इंतेज़ार खत्म होने वाला है, …

ImageBirth Certificate और Aadhaar में नाम अलग है? अभी ठीक करें, वरना अटक सकते हैं काम

अगर आपके बच्चे या आपके खुद के Birth Certificate और Aadhaar कार्ड में नाम अलग-अलग लिखा है, तो इसे हल्के में न लें। स्कूल एडमिशन, पासपोर्ट, सरकारी योजनाओं या बैंक से जुड़े कामों में यह छोटी सी गलती बड़ी परेशानी बन सकती है। कई मामलों में देखा गया है कि एक डॉक्यूमेंट में पूरा नाम …

ImagePixel 10a vs Pixel 9a: क्या सच में अपग्रेड करें या बस नाम बदला है?

Pixel 10a भारत में लॉन्च हो चुका है, लेकिन इसके फीचरों के सामने आने के बाद, अब असली सवाल यह है कि अगर आपके पास पहले से Pixel 9a है, तो क्या यह सच में नया फोन है या Pixel 10a, 9a के मुकाबले में खरीदना समझदारी है? इसकी कीमत ₹49,999 ही है, प्रोसेसर भी …

ImagePM Kisan Yojana: हर साल 6,000 रुपए पाने के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन, इस महीने सरकार किसानों के अकाउंट में डालेगी पैसे

पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों को आर्थिक रूप से सहयोग करने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना शुरु की थी। इस योजना का लाभ इस समय देश के लाखों किसान उठा रहे हैं, जिसमें उनके खाते में हर साल 6,000 रुपए की रकम डाली जाती है। इन पैसों को सरकार साल भर में 2,000 …

Discuss

1 Comment
Be the first to leave a comment.