Poco F3 GT होगा जल्द ही इंडिया में लांच, हो सकता है रीब्रांडेड Redmi K40 Game Enchanced Edition?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Poco F3 GT आखिरकार इंडिया में लांच होने वाली है। कंपनी के अनुसार ये फोन Q3, 2021 में पेश किया जायेगा। काफी ब्रांड्स हाल ही में गेमिंग को लेकर युवा वर्ग पर काफी ध्यान दे रहे है और Poco F3 GT इसी रणनीति में पेश होने वाला अगला स्मार्टफोन है। उम्मीद है की यह डिवाइस Poco F1 का एक अपग्रेड मॉडल हो सकता है।

पोस्ट किये गये टीज़र में साफ़ पता चलता है की MediaTek Dimensity 1200 चिपसेट इस फोन को काफी ख़ास बनाएगी। Q3 का मतलब है की यह फोन जुलाई महीने के अस-पास लांच किया जा सकता है।

Poco F3 GT के आपेक्षित फीचर

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार F3 GT इंडिया में Redmi K40 Game Enchanced Edition का एक रिब्रांड वरिएन्त हो सकता है। अगर यह सच साबित होता है तो फोन में आपको 6.67-इंच FHD+ AMOLD डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। डिस्प्ले 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो और गोरिल्ला गिलास 5 प्रोटेक्शन के साथ आती है।

जैसा की हम पहले ही बता चुके है फोन में आपको MediaTek Dimensity 1200 चिपसेट देखने को मिलेगी। यहाँ हम बता दे अपकमिंग Realme X7 Max में भी आपको येही चिसेट देखने को मिलेगी। उम्मीद है की यह डिवाइस 6GB रैम ऑप्शन के साथ पेश की जा सकती है।

फोटोग्राफी के लिए यहाँ पर 64MP प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। इसके अलावा आपको 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस भी मिलने वाला है। सामने की तरफ 16MP का सेल्फी कैमरा भी यहाँ विडियो कॉल्स के लिए मिलेगा।

कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए फोन में टाइप C पोर्ट, Wi-Fi 6 के साथ साइड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल सकता है।

यह भी पढ़े: iQOO Z3 5G हो सकता है जल्द ही इंडिया में लांच, जाने क्या होगा ख़ास?

Poco F3 GT की आपेक्षित कीमत

डिवाइस के रिब्रांड वर्जन होने की वजह से इसकी कीमत का अंदाजा लगाया जा सकता है। इंडियन मार्किट में F3 GT 20 हज़ार रुपए के आस-पास की कीमत में पेश किया जा सकता है। लेकिन सटीक प्राइस तो लांच इवेंट तक ही पता चल पायेगा।

लेटेस्ट न्यूज अपडेट,  गैजेट्स रिव्यु, और एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए आप हमको Google News, Facebook, Instagram और Twitter पर फॉलो करें।

 

 

 

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImagePOCO F3 GT हो सकता है अगस्त महीने में इंडिया में लांच

Poco F3 GT आखिरकार इंडिया में लांच होने वाली है। आज ट्विटर पर पोस्ट की गयी विडियो में कंपनी के अनुसार ये फोन Q3, 2021 में पेश किया जायेगा। काफी ब्रांड्स हाल ही में गेमिंग को लेकर युवा वर्ग पर काफी ध्यान दे रहे है और Poco F3 GT इसी रणनीति में पेश होने वाला …

Poco F3 GT होगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Dimensity 1200 चिपसेट के साथ लांच, कंपनी ने किया टीज़

Poco F3 GT आखिरकार इंडिया में लांच होने वाली है। ट्विटर पर पोस्ट की गयी विडियो में कंपनी के अनुसार ये फोन Q3, 2021 में पेश किया जायेगा। काफी ब्रांड्स हाल ही में गेमिंग को लेकर युवा वर्ग पर काफी ध्यान दे रहे है और Poco F3 GT इसी रणनीति में पेश होने वाला अगला …

Imageबड़ी बैटरी की जंग में POCO की एंट्री, POCO M8 Power का टीज़र लाइव, जानें कब होगा लॉन्च

POCO जल्द ही भारत में अपना नया बजट फोन POCO M8 Power 5G पेश करने वाला है, और इसकी तैयारी अब खुलकर सामने आ गई है। Flipkart पर इस फोन की माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, यानी इसका भारत लॉन्च आधिकारिक रूप से कन्फर्म हो गया है। नाम में जुड़ा “Power” शब्द साफ इशारा कर …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.