POCO F3 GT हो सकता है अगस्त महीने में इंडिया में लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Poco F3 GT आखिरकार इंडिया में लांच होने वाली है। आज ट्विटर पर पोस्ट की गयी विडियो में कंपनी के अनुसार ये फोन Q3, 2021 में पेश किया जायेगा। काफी ब्रांड्स हाल ही में गेमिंग को लेकर युवा वर्ग पर काफी ध्यान दे रहे है और Poco F3 GT इसी रणनीति में पेश होने वाला अगला स्मार्टफोन है। उम्मीद है की यह डिवाइस Poco F1 का एक अपग्रेड मॉडल होगा है।

पोस्ट किये गये टीज़र में साफ़ पता चलता है की डिवाइस Q3 में लांच की जाएगी। Q3 का मतलब है की यह फोन अगस्त महीने के आस-पास लांच किया जा सकता है।

Poco F3 GT के आपेक्षित फीचर

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार F3 GT इंडिया में Redmi K40 Game Enhanced Edition का एक रिब्रांड वरिएन्त हो सकता है। अगर यह सच साबित होता है तो फोन में आपको 6.67-इंच FHD+ AMOLD डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। डिस्प्ले 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो और गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आती है।

जैसा की हम पहले ही बता चुके है फोन में आपको MediaTek Dimensity 1200 चिपसेट देखने को मिलेगी। यहाँ हम बता दे अपकमिंग Realme X7 Max में भी आपको येही चिसेट देखने को मिलेगी। उम्मीद है की यह डिवाइस 6GB रैम ऑप्शन के साथ पेश की जा सकती है।

फोटोग्राफी के लिए यहाँ पर 64MP प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। इसके अलावा आपको 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस भी मिलने वाला है। सामने की तरफ 16MP का सेल्फी कैमरा भी यहाँ विडियो कॉल्स के लिए मिलेगा।

कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए फोन में टाइप C पोर्ट, Wi-Fi 6 के साथ साइड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल सकता है।

Poco F3 GT की आपेक्षित कीमत

डिवाइस के रिब्रांड वर्जन होने की वजह से इसकी कीमत का अंदाजा लगाया जा सकता है। इंडियन मार्किट में F3 GT 20 हज़ार रुपए के आस-पास की कीमत में पेश किया जा सकता है। लेकिन सटीक प्राइस तो लांच इवेंट तक ही पता चल पायेगा।

लेटेस्ट न्यूज अपडेट,  गैजेट्स रिव्यु, और एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए आप हमको Google NewsFacebookInstagram और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

ImageJio vs Airtel Yearly Plan: सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज, नंबर को सालभर चालू रखने के लिए कौन सा प्लान बेहतर?

हम में से बहुत से लोग अपने फोनों पर दो नंबर चलाते हैं। अक्सर एक ही मुख्य रहता है और दूसरा या पुराना नंबर ज़्यादातर लोग सिर्फ बैंक के OTP, आधार में रजिस्टर्ड होने के कारण और पुराने संपर्कों के लिए चालू रखते हैं। लेकिन उस नंबर पर कौन सा रिचार्ज कम से कम में …

ImagePoco F3 GT होगा जल्द ही इंडिया में लांच, हो सकता है रीब्रांडेड Redmi K40 Game Enchanced Edition?

Poco F3 GT आखिरकार इंडिया में लांच होने वाली है। कंपनी के अनुसार ये फोन Q3, 2021 में पेश किया जायेगा। काफी ब्रांड्स हाल ही में गेमिंग को लेकर युवा वर्ग पर काफी ध्यान दे रहे है और Poco F3 GT इसी रणनीति में पेश होने वाला अगला स्मार्टफोन है। उम्मीद है की यह डिवाइस …

Poco F3 GT होगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Dimensity 1200 चिपसेट के साथ लांच, कंपनी ने किया टीज़

Poco F3 GT आखिरकार इंडिया में लांच होने वाली है। ट्विटर पर पोस्ट की गयी विडियो में कंपनी के अनुसार ये फोन Q3, 2021 में पेश किया जायेगा। काफी ब्रांड्स हाल ही में गेमिंग को लेकर युवा वर्ग पर काफी ध्यान दे रहे है और Poco F3 GT इसी रणनीति में पेश होने वाला अगला …

ImageMoto G Max के इंडिया लॉन्च का इंतज़ार खत्म, भारतीय मॉडल ग्लोबल वर्ज़न से अलग होगा

Motorola ने Moto G Max की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है, ये फोन भारत में 14 अगस्त को आएगा। motorola.in और Flipkart, दोनों पर इसका माइक्रोसाइट लाइव है और पूरी स्पेसिफिकेशन वहीँ दर्ज हो चुकी है। जून में ब्राज़ील में जो G Max उतरा था, भारत आने वाला मॉडल उससे अलग है, और …

Imageबड़ी बैटरी की जंग में POCO की एंट्री, POCO M8 Power का टीज़र लाइव, जानें कब होगा लॉन्च

POCO जल्द ही भारत में अपना नया बजट फोन POCO M8 Power 5G पेश करने वाला है, और इसकी तैयारी अब खुलकर सामने आ गई है। Flipkart पर इस फोन की माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, यानी इसका भारत लॉन्च आधिकारिक रूप से कन्फर्म हो गया है। नाम में जुड़ा “Power” शब्द साफ इशारा कर …

Discuss

Be the first to leave a comment.