Poco भारत में Snapdragon 8 Gen 1 के साथ पेश करेगा ये फ़ोन, OnePlus, Samsung के फ्लैगशिप फोनों को भी मिलेगी टक्कर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Poco इस साल में Poco X4 Pro और M4 Pro को लॉन्च करने के बाद, F-सीरीज़ का नया डिवाइस लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी पहले ही घोषणा कर चुकी है कि वो 26 अप्रैल को ग्लोबल मार्किट में अपने नए F-सीरीज़ के डिवाइस और Poco F3 GT के सक्सेसर Poco F4 GT को लॉन्च करने वाली है। कंपनी का ये नया स्मार्टफोन एक प्रीमियम फ़ोन होने वाला है। और विश्व स्तर पर लॉन्च के बाद, भारत में भी जल्दी ही इसका आगमन होगा। फिलहाल इस स्मार्टफोन को गीकबेंच (Geekbench) पर देखा गया, जहां से ये पता चला है कि फ़ोन में Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट होगा। कुछ और महत्वपूर्ण जानकारी जो सामने आयी है, वो आप इस लेख में पढ़ सकते हैं।

ये पढ़ें:Poco M4 Pro 5G रिव्यु: क्या 15,000 के बजट में ये एक ऑल-राउंडर फ़ोन है?

Poco F4 GT की गीकबेंच लिस्टिंग में इसके मुख्य फ़ीचर और परफॉरमेंस डिटेल सामने आयी है।

Poco F4 GT के महत्वपूर्ण फ़ीचर लीक हुए

Poco F4 GT 26 अप्रैल को लॉन्च होगा और लॉन्च से पहले ही गीकबेंच लिस्टिंग में पता चल गया है कि फ़ोन में लेटेस्ट Qualcomm फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 आएगा। फ़ोन को इस बेंचमार्किंग वेबसाइट पर मॉडल नंबर 21121210G के साथ देखा गया है और ये फ़ोन इस लिस्टिंग के अनुसार taro (टारो) नाम के चिपसेट के साथ आएगा, जो Snapdragon 8 Gen 1 है और जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 3.0 GHz है।

इसके अलावा यहीं से पता चला है कि फ़ोन में 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज आएगी। इसके अलावा फ़ोन में Adreno 730 GPU भी ग्राफ़िक्स के लिए दिया गया है।

गीकबेंच लिस्टिंग में Poco F4 GT का सिंगल कोर स्कोर 1235 और मल्टी-कोर स्कोर 3555 है। फ़ोन में आपको Android 12 के साथ MIUI 13 स्किन देखने को मिलेगी।

अब अन्य स्पेसिफिकेशनों की बात करें तो, इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च हो चुके Redmi K50 Gaming Edition का ही रिब्रांडेड वर्ज़न बताया जा रहा है। इसी के आधार पर, Poco F4 GT में 6.67 इंच की FHD+ AMOLED 120Hz डिस्प्ले मौजूद है। इसमें आपको ट्रिपल रियर कैमरे मिलेंगे, जिनमें मुख्य कैमरा 64MP का है, दूसरा अल्ट्रा-वाइड सेंसर 8MP और एक 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल हो सकते हैं। फ़ोन में सामने की तरफ भी 20MP का ही सेल्फी कैमरा मिलने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

ये पढ़ें: अगर नहीं पसंद Redmi, Realme, तो 20,000 के बजट में जल्दी ही भारत में दस्तक देगा ये फ़ोन

Xiaomi 11T Pro और 11i HyperCharge की तरह इसमें भी 120W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ 4500mAh की बैटरी आ सकती है।

Xiaomi 12 Pro 27 अप्रैल को भारत में होगा लॉन्च

वैसे आपको बता दें कि इस फ़ोन का ग्लोबल लॉन्च 26 अप्रैल को है और 27 अप्रैल को Xiaomi 12 Pro फ्लैगशिप डिवाइस भी भारत में लॉन्च होने जा रहा है। इसमें भी Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट, 120Hz डिस्प्ले और 120W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फ़ीचर मिलेंगे।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageकर्व्ड अमोलेड डिस्प्ले और 5800mAh बैटरी – Redmi Note 15 SE भारत में लॉन्च

Redmi ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे खास बात इसका कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और स्लिम डिज़ाइन है, जो इसे एक प्रीमियम look देता है। साथ ही, कंपनी ने इसमें 50MP कैमरा और 5800mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए हैं, जो इसे इस सेगमेंट में …

ImagePoco M4 Pro के साथ लॉन्च होगा एक और Poco फ़ोन; कंपनी के नए टीज़र में उठा पर्दा

Poco ने हाल ही में घोषणा की थी कि कंपनी 9 नवंबर यानि कि कल Poco M4 Pro को लॉन्च करने वाली है। Poco फैंस के बीच जहां इस नए फ़ोन को लेकर उत्सुकता और कुछ सवाल हैं। ऐसे में कंपनी ने आज अचानक अपने नए ट्वीट के साथ अपने फैंस को एक और सरप्राइज़ …

Imageमिड-रेंज फोनों को कड़ी टक्कर देने इस दिन भारत में लॉन्च हो रहा है POCO F4 5G

Xiaomi की सिस्टर कंपनी Poco ने कई टीज़रों के बाद आज आखिरकार घोषणा कर दी है कि वो अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन POCO F4 5G इसी महीने में भारत में और विश्व स्तर पर एक साथ लॉन्च करने वाले हैं। इस स्मार्टफोन में आपको Snapdragon 870 चिपसेट मिलेगा, जो हाल ही में लॉन्च हुए iQOO …

ImageiQOO 15R भारत में लॉन्च: Snapdragon 8 Gen 5 और 7600mAh बैटरी के साथ जानें क्या होगी कीमत

₹50,000 से कम में Snapdragon 8 Gen 5, 7,600mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग? iQOO 15R की भारत में एंट्री ने अप्पर मिड रेंज सेगमेंट में सीधी हलचल मचा दी है। ऐसे समय में जब ज़्यादातर ब्रांड कीमतें बढ़ा रहे हैं, iQOO ने ऐसा स्पेक शीट पेश किया है जो सीधे OnePlus 15 जैसे फोनों …

ImageXiaomi 17 Ultra और Xiaomi 17 भारत में लॉन्च, Leica कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

Xiaomi ने भारत में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17 Ultra और Xiaomi 17 लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने पिछले हफ्ते इन्हें MWC 2026 में ग्लोबली पेश किया था और अब इन्हें भारतीय बाज़ार में उतारा गया है। इस लॉन्च के साथ Xiaomi और Leica की साझेदारी को भी नया स्तर मिला है। कंपनी …

Discuss

Be the first to leave a comment.