POCO F7 अब तक की सबसे बड़ी बैटरी के साथ देगा भारत में दस्तक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

POCO जल्दी ही भारतीय मार्केट में एक और धमाकेदार फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने अपने आने वाले स्मार्टफोन POCO F7 की पुष्टि भी कर दी है और Flipkart लिस्टिंग से इसके कुछ खास फीचर भी सामने आ चुके हैं। Flipkart ने खुलासा कर दिया है कि F-सीरीज़ का ये अगला स्मार्टफोन अब तक की सबसे बड़ी बैटरी के साथ आएगा। साथ ही इसमें धमाकेदार परफॉरमेंस भी देखने को मिलेगी। चलिए जानते हैं इस फोन से जुड़ी सारी जानकारी, जो अब तक सामने आई है।

ये पढ़ें: OnePlus Nord 5: कंपनी ने दिखाई पहली झलक, जुलाई की इस तारीख को होगा ग्लोबल धमाका

POCO F7 में मिलेगी अब तक की सबसे बड़ी बैटरी

POCO F7 को लेकर Flipkart पर एक डेडिकेटेड पेज लाइव कर दिया गया है, जिसके अनुसार ये फोन ब्रैंड की F-सीरीज़ में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी के साथ आएगा (अगर इसके आधिकारिक लॉन्च तक कोई फोन इससे बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च नहीं हुआ तो)। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 7,550mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

इतना ही नहीं, इसमें नवीनतम Si/C बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है, जिसके साथ ये फोन साधारण इस्तेमाल के साथ लगभग 2.18 दिन तक चल सकता है। 90W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग के अलावा इसमें 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा, यानि ज़रुरत पड़ने पर ये फोन आपका पावर बैंक भी बन सकता है और आप इससे अन्य डिवाइस चार्ज कर पाएंगे।

डिज़ाइन में भी मिलेगा नया ट्विस्ट

POCO F7 की लीक हुई तस्वीरों के अनुसार, ये फोन इस बार ग्लॉसी ब्लैक फिनिश के साथ आ सकता है और इसमें दिख रहा ड्यूल-कैमरा सेटअप भी एक नए अंदाज़ में है। इस कैमरा मॉड्यूल में दोनों कैमरों के बीच में हरी लाइनें हैं। इसके अलावा कुछ अन्य लीक हुई तस्वीरों के अनुसार ये फोन ड्यूल-टोन फिनिश और एक अनोखे साइड डिटेल के साथ भी दिखा है, जिससे अंदाज़ा ये लगाया जा रहा है कि कंपनी इस फोन में एक से अधिक डिज़ाइन ऑप्शन पेश कर सकती है।

ये पढ़ें: Vivo का ये किफायती फोन भारत में जल्द मचाएगा तबाही, 90W फास्ट चार्जिंग के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स

Snapdragon 8s Gen 4 के साथ मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस

POCO F7 में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट मिलेगा, जो इसे साल के सबसे बेहतर परफॉरमेंस देने वाले फोनों की लिस्ट में शामिल कर सकता है। ये बात गीकबेंच लिस्टिंग से लीक हुई है। इसी लिस्टिंग के अनुसार इसमें 12GB RAM वैरिएंट आना तय है, हालांकि इसमें अलावा अन्य स्टोरेज वैरिएंट भी मौजूद होंगे। वहीँ स्टोरेज आपको इसमें 1TB तक मिलने की उम्मीद है।

अन्य फीचरों की बात करें तो, इस नए F-सीरीज़ फोन में 6.83-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, IP68 रेटिंग, 50MP प्राइमरी व 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और और 20MP का फ्रंट कैमरा भी शामिल होंगे।

POCO F7 को इस महीने के अंत तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमतें ₹35,000 से ₹40,000 के बीच होने के आसार हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …

ImagePoco X8 Pro Series की लॉन्च डेट कन्फर्म, दमदार Dimensity चिप और बड़ी बैटरी के साथ आ सकते हैं नए फोन

Poco ने अपनी अगली Poco X8 Pro Series की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दी है। कंपनी इस सीरीज़ के स्मार्टफोनों को 17 मार्च को एक ऑनलाइन इवेंट में पेश करेगी। उम्मीद है कि इस लाइनअप में Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max जैसे दो मॉडल शामिल हो सकते हैं। हालांकि …

Imagevivo V70 FE भारत में लॉन्च से पहले ही चर्चा में: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ क्या होगा ये नया गेमचेंजर?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता vivo भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि vivo V70 FE भारत में लॉन्च होगा, जो पिछले साल आए V60e का सक्सेसर होगा। Vivo V70 FE: 200MP प्राइमरी कैमरा आधिकारिक टीज़र और ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट्स अब देश में लाइव हो …

ImagePOCO X8 Pro Max Hands-On: 9000mAh बैटरी और दमदार परफॉरमेंस का कॉम्बो

POCO X8 Pro Max, POCO की नई X8 सीरीज़ का सबसे पावरफुल डिवाइस है, और पहली नज़र में ही लगता है कि कंपनी भारत में X सीरीज़ की भूमिका को थोड़ा बदल रही है। अब तक POCO की F सीरीज़ परफॉरमेंस पर आधारित हाई एन्ड सेगमेंट को संभालती थी, जबकि X सीरीज़ उससे थोड़ा नीचे …

Image10,001mAh बैटरी के साथ realme का नया फोन भारत में लॉन्च

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme P4 Power आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, और इसकी सबसे बड़ी पहचान इसकी बैटरी बन गई है। फोन में 10,001mAh की silicon-carbon Titan बैटरी दी गई है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर करीब 2.5 दिन का रेगुलर …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products