Poco F4 GT Snapdragon 8 Gen 1 के साथ भारत में होगा 25,000 से 30,000 के बीच होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi की सब-ब्रैंड POCO, जल्दी ही भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। ये स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ आएगा, जिसका नाम होगा POCO F4 GT और इस चिपसेट के साथ ये भारत में लॉन्च होने वाला सबसे सस्ता फ़ोन होगा। POCO F4 GT एक मिड-रेंज फ़ोन होगा जिसमें अधिकतर फ़ीचर आपको फ्लैगशिप स्मार्टफोन वाले ही नज़र आएंगे और भारत में इस पर से अगले महीने यानि जून 2022 में पर्दा उठेगा।  

 POCO F4 GT कीमतें (अनुमानित)

भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत 25,000 रूपए से 30,000 रूपए के बीच बतायी जा रही है। इसमें 12GB तक की LPDDR5 RAM और 256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज नज़र आएगी। इसके अलावा फ़ोन में काले (Stealth Black), पीले (Cyber Yellow) और सिल्वर (Knight Silver) रंगों के विकल्प मिलेंगे। 

ये पढ़ें: जून 2022 में भारत में लॉन्च होंगे ये शानदार स्मार्टफोन

POCO F4 GT स्पेसिफिकेशन 

POCO F4 GT में ख़ास क्या है, पहले इस पर बात करते हैं। इस कीमत पर भी इस स्मार्टफोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 1 फ्लैगशिप चिपसेट के साथ 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। इसके अलावा फ़ोन में 120Hz रिफ्रेश रेट, 64MP रियर कैमरा भी आएगा। साथ ही इसमें फिज़िकल मैग्नेटिक पॉप-अप गेमिंग ट्रिगर भी दिए गए हैं, जिनकी वजह से मोबाइल गेम खेलने वालों को भी आकर्षित करेगा। 

इस स्मार्टफोन में आपको 6.67-इंच की 120Hz AMOLED डिस्प्ले, फुल एचडी+ रेज़ॉल्यूशन के साथ  दी जाएगी। फ़ोन में 4700mAh की बैटरी, 120W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ मिलेगी। हालांकि कैमरा सेक्शन शायद आपको उतना उत्साहित न करे, क्योंकि इसमें 64 MP के मुख्य कैमरा के साथ 8 MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 MP का मैक्रो सेंसर होगा, जो कि एक बेसिक कैमरा सेटअप है। सेल्फी के लिए आपको 20MP का कैमरा स्क्रीन पंच-होल कटआउट में नज़र आएगा। 

ये पढ़ें: iPhone 14 Pro के नए रेंडर ने उड़ाए सबके होश, इस बार डिज़ाइन में दिखेंगे बड़े बदलाव

POCO F4 GT यू.के में लॉन्च हो गया है, अब देखना ये है कि कंपनी इसके भारत में लॉन्च तारीख़ को कब घोषित करती है। आप कमेंट सेक्शन में हमें बताइये, क्या इस स्मार्टफोन को लेकर आप उत्साहित हैं ? 

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageकर्व्ड अमोलेड डिस्प्ले और 5800mAh बैटरी – Redmi Note 15 SE भारत में लॉन्च

Redmi ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे खास बात इसका कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और स्लिम डिज़ाइन है, जो इसे एक प्रीमियम look देता है। साथ ही, कंपनी ने इसमें 50MP कैमरा और 5800mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए हैं, जो इसे इस सेगमेंट में …

ImagePoco भारत में Snapdragon 8 Gen 1 के साथ पेश करेगा ये फ़ोन, OnePlus, Samsung के फ्लैगशिप फोनों को भी मिलेगी टक्कर

Poco इस साल में Poco X4 Pro और M4 Pro को लॉन्च करने के बाद, F-सीरीज़ का नया डिवाइस लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी पहले ही घोषणा कर चुकी है कि वो 26 अप्रैल को ग्लोबल मार्किट में अपने नए F-सीरीज़ के डिवाइस और Poco F3 GT के सक्सेसर Poco F4 GT को …

Imageमिड-रेंज फोनों को कड़ी टक्कर देने इस दिन भारत में लॉन्च हो रहा है POCO F4 5G

Xiaomi की सिस्टर कंपनी Poco ने कई टीज़रों के बाद आज आखिरकार घोषणा कर दी है कि वो अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन POCO F4 5G इसी महीने में भारत में और विश्व स्तर पर एक साथ लॉन्च करने वाले हैं। इस स्मार्टफोन में आपको Snapdragon 870 चिपसेट मिलेगा, जो हाल ही में लॉन्च हुए iQOO …

ImageiQOO 15R भारत में लॉन्च: Snapdragon 8 Gen 5 और 7600mAh बैटरी के साथ जानें क्या होगी कीमत

₹50,000 से कम में Snapdragon 8 Gen 5, 7,600mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग? iQOO 15R की भारत में एंट्री ने अप्पर मिड रेंज सेगमेंट में सीधी हलचल मचा दी है। ऐसे समय में जब ज़्यादातर ब्रांड कीमतें बढ़ा रहे हैं, iQOO ने ऐसा स्पेक शीट पेश किया है जो सीधे OnePlus 15 जैसे फोनों …

Imagevivo V70 FE भारत में लॉन्च से पहले ही चर्चा में: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ क्या होगा ये नया गेमचेंजर?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता vivo भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि vivo V70 FE भारत में लॉन्च होगा, जो पिछले साल आए V60e का सक्सेसर होगा। Vivo V70 FE: 200MP प्राइमरी कैमरा आधिकारिक टीज़र और ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट्स अब देश में लाइव हो …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products