Poco M4 Pro के साथ लॉन्च होगा एक और Poco फ़ोन; कंपनी के नए टीज़र में उठा पर्दा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Poco ने हाल ही में घोषणा की थी कि कंपनी 9 नवंबर यानि कि कल Poco M4 Pro को लॉन्च करने वाली है। Poco फैंस के बीच जहां इस नए फ़ोन को लेकर उत्सुकता और कुछ सवाल हैं। ऐसे में कंपनी ने आज अचानक अपने नए ट्वीट के साथ अपने फैंस को एक और सरप्राइज़ दिया। इस ट्वीट में Poco Global ने टीज़र साझा किया है, जिसमें लिखा है कि कंपनी का लोकप्रिय फ़ोन Poco F3 वापस आ रहा है (Poco F3 will be coming back)।

Poco F3 जब इस साल के शुरुआत में आया, तो लोगों के बीच ये काफी लोकप्रिय हुआ। अब कंपनी का ये कहना कि ये वापस आ रहा है, का मतलब है कि Poco F3 का एक नया या रिफ्रेश वर्ज़न हमें देखने को मिलेगा। ये स्मार्टफोन भी कल यानि कि 9 नवंबर को Poco M4 Pro के साथ ही लॉन्च किया जायेगा।

ये पढ़ें: 30,000 रुपए में भारत में उपलब्ध बेस्ट 5G स्मार्टफोन (नवंबर 2021)

इस बार नए Poco F3 मॉडल में पुराने Poco F3 के मुकाबले कुछ अपग्रेड की उम्मीद की जा रही है। इसमें नए चिपसेट, बेहतर कैमरा और बेहतर चार्जिंग की क्षमता मिल सकती सकती है।

अगर पहले लॉन्च हुए Poco F3 की बात करें तो, इसमें फुल एचडी+ 120Hz AMOLED डिस्प्ले, और ओक्टा कोर Snapdragon 870 चिपसेट मौजूद थे। अब नए F3 में बेहतर चिपसेट की उम्मीद तो की जा रही है, लेकिन ज़ाहिर है कि वो Snapdragon 888 नहीं हो सकता है, क्योंकि Poco ग्लोबल हेड के अनुसार, कंपनी Snapdragon 888 के हाई-पावर कंसम्पशन के कारण, इसमें दिलचस्पी नहीं रखती। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 8GB तक की रैम और 256GB की स्टोरेज मौजूद है।

Poco के F3 में मुख्य कैमरा 48MP का है, तो यहां कंपनी इसे और बेहतर कर सकती है। इसके अलावा फ़ोन में 4520mAh की बैटरी के साथ 33W फ़ास्ट चार्जिंग मौजूद है। जबकि इसके नए वैरिएंट में कंपनी बड़ी बैटरी और ज़्यादा फ़ास्ट चार्जिंग दे सकती है।

ये पढ़ें: Qualcomm Tech Summit 2021 में लॉन्च हो सकता है Snapdragon 898; मुख्य फ़ीचर हुए लीक

वैसे अभी वाला Poco F3, Redmi K40 का रिब्रांडेड वर्ज़न है, मुमकिन है कि ये नया F3 भी किसी Redmi फ़ोन का रिब्रांडेड हो, हालांकि पुष्टि अभी नहीं की गयी है। लेकिन बहुत ज़्यादा अफवाहें हैं कि इसके साथ लॉन्च होने वाला Poco M4 Pro, Redmi Note 11 का रिब्रांडेड वर्ज़न ही होगा।

वैसे अब सिर्फ एक दिन का ही इंतज़ार है, उसके बाद पता लग ही जायेगा कि आपको आखिर इन दोनों स्मार्टफोनों में क्या कुछ मिलने वाला है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअब इंतज़ार खत्म? Apple का Foldable iPhone लेकर आया बड़ा सरप्राइज़

अगर आप लंबे समय से इस सवाल का इंतज़ार कर रहे हैं कि “Apple आखिर foldable iPhone कब लाएगा?”, तो अब तस्वीर थोड़ी साफ होती नज़र आ रही है। पिछले करीब 7 सालों से Samsung जैसे ब्रांड इस सेगमेंट में आगे हैं, लेकिन Apple अब अपनी एंट्री की तैयारी में है। आइये जानते हैं कि …

ImagePoco M4 Pro, और Poco F3 का नया वैरिएंट लॉन्च हुआ

Poco ने आज आखिरकार Poco M4 Pro 5G को विश्व स्तर पर लॉन्च कर दिया है। ये इसी साल शुरुआत में लॉन्च हुए Poco M3 Pro का सक्सेसर है। साथ ही जैसे कि कंपनी ने घोषणा की थी, कि Poco F3 का भी एक नया वैरिएंट आएगा, तो कंपनी ने इसका भी नया कलर वैरिएंट …

ImagePoco F3 GT के बाद 28 जुलाई को लॉन्च होगा एक और GT फ़ोन – Poco X3 GT

Xiaomi इस बार एक ही सप्ताह में दो GT फ़ोन लॉन्च करने जा रहा है। Poco F3 GT के बारे में तो आप काफी कुछ जान चुके हैं जैसे कि उसमें 120Hz डिस्प्ले, Dimensity 1200 चिपसेट, गेम ट्रिगर जैसे फ़ीचर होंगे और ये फ़ोन 23 जुलाई को लॉन्च होने जा रहा है। लेकिन आज कंपनी …

ImagePoco X8 Pro Series की लॉन्च डेट कन्फर्म, दमदार Dimensity चिप और बड़ी बैटरी के साथ आ सकते हैं नए फोन

Poco ने अपनी अगली Poco X8 Pro Series की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दी है। कंपनी इस सीरीज़ के स्मार्टफोनों को 17 मार्च को एक ऑनलाइन इवेंट में पेश करेगी। उम्मीद है कि इस लाइनअप में Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max जैसे दो मॉडल शामिल हो सकते हैं। हालांकि …

Imagevivo V70 FE भारत में लॉन्च से पहले ही चर्चा में: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ क्या होगा ये नया गेमचेंजर?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता vivo भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि vivo V70 FE भारत में लॉन्च होगा, जो पिछले साल आए V60e का सक्सेसर होगा। Vivo V70 FE: 200MP प्राइमरी कैमरा आधिकारिक टीज़र और ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट्स अब देश में लाइव हो …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products