POCO का ये फोन 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ इस महीने लेगा भारत में एंट्री, फीचर्स आएं सामने

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

इस महीने POCO भारत में अपना दमदार स्मार्टफोन POCO M7 Plus लॉन्च करने वाला है। हाल ही में इसके भारत में लॉन्च होने की टाइमलाइन और फीचर्स से संबंधित जानकारी सामने आयी है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसे Redmi 15 5G के रिब्रांडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है। फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी को शामिल किया जा सकता है। आगे POCO M7 Plus इंडिया लॉन्च की तारीख और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Youtube पर इन यूजर्स को हो रही Playback Speed की समस्या, नहीं बदल पा रहें वीडियो की स्पीड

POCO M7 Plus इंडिया लॉन्च की तारीख

कंपनी ने फिलहाल आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन हाल ही में Flipkart पर एक टीजर साझा किया गया है, जिसमें अक्षय कुमार को दिखाया गया है, और “Power For All” लिखा है।

POCO M7 Plus टीजर

रिपोर्ट्स के अनुसार ये POCO M7 Plus स्मार्टफोन हो सकता है। अन्य लीक्स के अनुसार इस फोन को 13 अगस्त, 2025 को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च के बाद फोन बिक्री के लिए Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

POCO M7 Plus फीचर्स

सामने आयी रिपोर्ट्स के अनुसार इस Redmi 15 के रिब्रांडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है, कि फोन में हमें 6.9 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फोन Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, और HyperOS के साथ Android 15 पर रन हो सकता है। इसमें हमें 3 साल तक OS अपडेट्स मिल सकते हैं।

इस फोन को 4GB की RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। बैक पैनल पर 50MP प्राइमरी और 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इसके अतिरिक्त, फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फोन 7,000mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, और 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट सकता है। फोन में IP64 रेटिंग की सुरक्षा दी जा सकती है।

ये पढ़ें: Google ने अनोखे अंदाज में बनाया Apple का मजाक, सामने आया Google Pixel 10 टीजर

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung ने शुरू किया नया अपडेट रोलआउट, Fold6 और Flip6 यूज़र्स को मिला बड़ा फीचर

Samsung ने अब अपने 2024 के फोल्डेबल फोन्स, Galaxy Z Fold6 और Galaxy Z Flip6 के लिए One UI 8.5 बीटा रोलआउट करना शुरू कर दिया है। फिलहाल इसकी शुरुआत साउथ कोरिया से हुई है। यह अपडेट मार्च 2026 के आखिर में लाइव हुआ है और वहां के यूजर्स Samsung Members ऐप के जरिए इसे …

Imagerealme का अफोर्डेबल फोन 7000mAh बैटरी और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च

realme ने भारत में अपना नया realme C83 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। मात्र 13,499 रुपए की कीमत पर ये फोन 7000mAh बैटरी और मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन ऑफर करता है। कंपनी ने इसे खास तौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर पेश किया है जो लंबी बैटरी लाइफ, बड़ी स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी …

Imageकम कीमत में आया Redmi का नया 5G फोन, 120Hz स्क्रीन और बड़ी बैटरी से मचाएगा हलचल

Xiaomi ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Redmi 15A 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस फोन के ज़रिए एंट्री-लेवल सेगमेंट में एक बार फिर बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट का कॉम्बिनेशन लेकर आई है। खास बात यह है कि कम कीमत में 120Hz स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स …

Image7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …

ImagePOCO C85x 5G लॉन्च: 6300mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ आया नया बजट 5G फोन

POCO ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन POCO C85x 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह फोन पिछले साल आए POCO C85 का अपग्रेड हुआ वर्ज़न माना जा रहा है और खासतौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी और स्मूद डिस्प्ले चाहते …

Discuss

Be the first to leave a comment.