POCO M8 Power भारत में 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

POCO ने भारत में POCO M8 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पूरी पहचान एक ही आंकड़े पर टिकी है, 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। POCO का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये फोन तीन दिन चलता है।

₹25,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.99-इंच का 120Hz AMOLED पैनल, Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर और 45W चार्जिंग दी गई है, और चार्जर बॉक्स में ही मिलता है। इतनी बड़ी बैटरी के बाद भी मोटाई 8.45mm पर रोक ली गई है, हालांकि वज़न 225 ग्राम तक पहुंच गया है। आइए कीमत, ऑफर और स्पेसिफिकेशन, तीनों जानते हैं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy F70 Pro भारत में लॉन्च: 6000mAh बैटरी और 6 साल अपडेट, जानें कीमत

POCO M8 Power की कीमत, ऑफर और सेल

फोन दो वेरिएंट में आया है और स्टोरेज दोनों में 128GB ही है। रंगों में Black, Blaze Orange और Green के विकल्प हैं। पहली सेल 7 अगस्त से Flipkart पर शुरू होगी।

लॉन्च ऑफर में ₹1,000 का कूपन डिस्काउंट रखा गया है, पर ये सेल के पहले 12 घंटों तक ही चलेगा। इसके साथ ₹2,000 का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट या उतने का एक्सचेंज बोनस, इनमें से एक चुना जा सकता है। दोनों ऑफर लेने पर बेस वेरिएंट ₹21,999 और 8GB वेरिएंट ₹24,999 पर आ जाता है। ध्यान रखें कि एक्सचेंज बोनस डिस्काउंट नहीं है, वो आपके पुराने फोन के बदले मिलने वाली रकम है।

वेरिएंटकीमतलॉन्च ऑफर के बाद
6GB + 128GB₹24,999₹21,999
8GB + 128GB₹27,999₹24,999

POCO M8 Power स्पेसिफिकेशन

बैटरी ही इस फोन की वजह है, तो शुरुआत वहीं से। 8,000mAh सेल के साथ 45W चार्जिंग मिलती है और चार्जर बॉक्स में ही आता है, साथ में 22.5W रिवर्स चार्जिंग है, जिससे आप ईयरबड्स या कोई दूसरा फोन चार्ज कर सकते हैं। तुलना के लिए, कल लॉन्च हुए Samsung Galaxy F70 Pro में 6,000mAh की बैटरी है, वहीँ ₹27,999 पर मिलने वाले Realme P4 Power में 10,001mAh की बैटरी और 80W चार्जिंग है, यानी उतनी ही कीमत जितनी M8 Power के 8GB वेरिएंट की है।

डिस्प्ले 6.99-इंच का AMOLED है, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ, जो तेज़ धूप में स्क्रीन पढ़ने के लिए मायने रखती है। 960Hz PWM डिमिंग कम ब्राइटनेस पर आंखों पर पड़ने वाला ज़ोर घटाती है। प्रोसेसर 4nm वाला Snapdragon 4 Gen 4 है, और कंपनी के अनुसार AnTuTu पर इसका स्कोर 6,30,000 से ऊपर है।

कैमरे के मामले में POCO ने चीज़ें सीधी रखी हैं। रियर में सिर्फ एक कैमरा है, 50MP का प्राइमरी सेंसर। बैक पैनल पर मॉड्यूल पूरी चौड़ाई में फैला है, जिसमें दो गोल कटआउट हैं, एक कैमरे के लिए और एक फ्लैश के लिए। फ्रंट कैमरा 8MP का है। वीडियो रिकॉर्डिंग दोनों कैमरों से 1080p 30fps तक ही होती है, यानी ₹25,000 के इस फोन में 4K का विकल्प नहीं है।

फोन Android 16 पर आधारित HyperOS 3 के साथ आया है, और कंपनी चार Android अपडेट के साथ छह साल के सिक्योरिटी अपडेट दे रही है, यानी Android 20 तक। IP65 रेटिंग धूल से पूरी सुरक्षा और कम दबाव वाली पानी की धार से बचाव देती है। वज़न 225 ग्राम है, जो इतनी बैटरी के साथ हल्का नहीं है।

स्पेसिफिकेशनPOCO M8 Power 5G
डिस्प्ले6.99-इंच FHD+ AMOLED, 2396×1080, 120Hz, 1800 निट्स पीक, 960Hz PWM, 240Hz टच सैंपलिंग, Gorilla Glass 7i, DCI-P3
प्रोसेसरSnapdragon 4 Gen 4 (4nm), 2×2.3GHz Cortex-A78, Adreno 613 GPU
रैम और स्टोरेज6GB/8GB LPDDR4X + 128GB UFS 2.2, माइक्रोSD सपोर्ट
रियर कैमरासिंगल 50MP (Light Fusion 400), f/1.8
फ्रंट कैमरा8MP, f/2.0
वीडियो1080p 30fps (आगे और पीछे, दोनों)
बैटरी8,000mAh सिलिकॉन-कार्बन, 45W वायर्ड, 22.5W रिवर्स वायर्ड
कैमरा फीचर्सऑटो नाइट मोड, AI इरेज़र, AI स्काई, AI बोकेह पोर्ट्रेट, AI HDR
सॉफ्टवेयरAndroid 16, HyperOS 3, 4 OS + 6 साल सिक्योरिटी अपडेट
ऑडियोस्टीरियो स्पीकर, 3.5mm जैक नहीं
कनेक्टिविटी5G, ड्यूल 4G VoLTE, ड्यूल-बैंड Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.1, USB Type-C, IR ब्लास्टर
मज़बूतीIP65, Gorilla Glass 7i
डाइमेंशन और वज़न169.7×79.14×8.45mm, 225 ग्राम
रंगBlack, Blaze Orange, Green
बॉक्स में45W चार्जर, USB Type-C केबल, प्रोटेक्टिव केस, सिम इजेक्ट टूल, गाइड
कीमत₹24,999 से शुरू

POCO M8 Power असल में Redmi Note 17 का रीब्रांडेड रूप है, जो 14 जुलाई को चीन में लॉन्च हुआ था।

ये पढ़ें: Motorola G77 Power रिव्यू: बैटरी लंबी चलती है, पर अपग्रेड की लिस्ट बहुत छोटी है

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiQOO Z11 रिव्यू: भरोसेमंद ऑल राउंडर फोन, पर कुछ कमियाँ भी हैं

iQOO Z11 अपनी कीमत में MediaTek Dimensity 7500 Turbo के साथ आने वाला पहला फोन है, और कंपनी को इस पर गर्व होना समझ में आता है। वेपर चैंबर कूलिंग, सिमेट्रिकल ड्यूल स्टीरियो स्पीकर और iQOO 15 से लिए गए कुछ फ्लैगशिप-जैसे AI फीचर के दम पर, कागज़ पर ये फोन साफ तौर पर अपने …

ImagePOCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: तीन दिन की बैटरी या छह साल के अपडेट? ₹25,000 में कौन सा फोन ज़्यादा टिकेगा?

POCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: सवाल तीन दिन चलने वाली बैटरी और छह साल तक अपडेट पाने वाले फोन के बीच है। POCO M8 Power 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के साथ आया है, और Samsung Galaxy F70 Pro छह Android अपग्रेड के वादे के साथ। कीमत दोनों की ₹25,000 के आसपास ही …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

ImageSamsung Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च – नए चिपसेट के साथ आया सबसे हल्का Flip, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना नया क्लैमशेल फोल्डेबल Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Galaxy Z Flip 7 का सक्सेसर है और लाइनअप के तीन नए फोल्डेबल फोनों में सबसे किफायती विकल्प है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव प्रोसेसर और वज़न में है। कैमरा, …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products