Poco X3 Pro और Poco F3 हुए ग्लोबली लांच, जाने क्या है इनमे ख़ास?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Poco ने जैसा की वादा किया था 22 मार्च को अपने दो नए स्मार्टफोन Poco X3 Pro और Poco F3 को ऑनलाइन इवेंट के जरिये ग्लोबली लांच कर दिया है। Poco X3 Pro में आपको स्नैपड्रैगन 860 चिपसेट के साथ 120Hz डिस्प्ले, 48MP क्वैड रियर कैमरा और 5160mAh की बड़ी बैटरी दी गयी है जबकि Poco F3 में स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट, 120Hz डिस्प्ले और 48MP ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।

अभी के लिए फोन ग्लोबल मार्किट में ही बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे लेकिन Poco India ने अपने नए स्मार्टफोन के लिए इंडिया लांच को टीज़ किया है जो श्याद से Poco X3 Pro हो सकता है।

Poco X3 Pro के फीचर

पोको के X3 Pro में आपको Poco X3 जैसा ही डिवाइस देखने को मिलता है। सामने की तरफ आपको 6.67-इंच FHD+ IPS LCD पैनल 1080×2340 पिक्सेल रेज़ोलुशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन भी दी गयी है। फोन में स्नैपड्रैगन 860 चिपसेट ६GB रैम और 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ इस्तेमाल की गयी है।

फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ आपको 48MP प्राइमरी सेंसर वाला क्वैड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 8MP अल्ट्रा वाइड सेंसर, 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो लेंस भी मिलता है। सामने की तरफ आपको 20MP का सेल्फ़ी कैमरा पंच होल कटआउट के तहत दिया गया है।

पॉवर के लिए Poco X3 Pro में 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5160mAh बड़ी बैटरी देखने को मिलती है। बायोमेट्रिक के लिए साइड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए यहाँ ड्यूल 4G, WiFi, ब्लूटूथ 5.0, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे बेसिक फीचर दिए गये है।

Poco F3 के फीचर

फोन में आपको 6.67-इंच की AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1300 निट्स ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट के साथ मिलती है। F3 में आपको स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट Adreno 650 GPU के साथ इस्तेमाल की गयी है। डिवाइस में आपको 8GB रैम और 128GB स्टोरेज का आप्शन दिया गया है।

पॉवर के लिए 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4520mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ आपको 48MP प्राइमरी सेंसर के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 5MP टेलीफोटो लेंस देखने को मिलता है। सामने की तरफ 20MP का सेल्फी कैमरा भी दिया है।

Related Articles

Imageअब Instagram पर चुपके से Story देखना होगा आसान – Meta ला रहा है नया प्लान

क्या हो अगर आप किसी की Instagram Story देखें… और सामने वाले को ज़रा भी पता न चले? अभी तक Instagram पर ऐसा करना संभव नहीं होता है। जैसे ही आप किसी की स्टोरी देखते हैं, आपका नाम तुरंत viewer list में दिख जाता है। लेकिन अब Meta इस पूरे अनुभव को बदलने की तैयारी …

ImagePoco X3 Pro हुआ 120Hz FHD+ डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 860 चिपसेट के साथ इंडिया में लांच, जाने कीमत और फीचर

Poco X3 Pro को इसी महीने यूरोप के मार्किट में पेश किया था और आज इंडियन मार्किट में भी Poco X3 के अपग्रेड मॉडल X3 Pro को लांच कर दिया है। फोन में आपको क्वैड रियर कैमरा, हाई रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और बड़ी बैटरी देखने को मिलती है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस …

ImagePoco करेगा 30 मार्च को नयी डिवाइस लांच, होगा Poco X3 Pro?

Poco ने आज आधिकारिक रूप से इंडिया में अपने नए स्मार्टफोन को लांच करने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने ट्विटर पर पोस्ट की है जिसके हिसाब से 30 मार्च को नयी डिवाइस पेश की जाएगी। अभी के लिए डिवाइस का नाम सामने नहीं आया है लेकिन उम्मीद है की कंपनी Poco X3 Pro …

ImagePOCO X8 Pro सीरीज़: 9000mAh बैटरी और फ्लैगशिप लेवल की परफॉरमेंस, जानें क्या होंगी कीमतें

POCO ने भारत में अपनी नई POCO X8 Pro सीरीज़ को अपडेट करते हुए POCO X8 Pro और POCO X8 Pro Max लॉन्च कर दिए हैं। लेकिन इस बार कहानी सिर्फ यहाँ तक सीमित नहीं है, कंपनी ने Marvel के फैंस के लिए Iron Man Edition भी पेश किया है, जो इस लॉन्च को थोड़ा …

ImagePOCO X8 Pro Max Hands-On: 9000mAh बैटरी और दमदार परफॉरमेंस का कॉम्बो

POCO X8 Pro Max, POCO की नई X8 सीरीज़ का सबसे पावरफुल डिवाइस है, और पहली नज़र में ही लगता है कि कंपनी भारत में X सीरीज़ की भूमिका को थोड़ा बदल रही है। अब तक POCO की F सीरीज़ परफॉरमेंस पर आधारित हाई एन्ड सेगमेंट को संभालती थी, जबकि X सीरीज़ उससे थोड़ा नीचे …

Discuss

Be the first to leave a comment.