Poco करेगा 30 मार्च को नयी डिवाइस लांच, होगा Poco X3 Pro?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Poco ने आज आधिकारिक रूप से इंडिया में अपने नए स्मार्टफोन को लांच करने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने ट्विटर पर पोस्ट की है जिसके हिसाब से 30 मार्च को नयी डिवाइस पेश की जाएगी। अभी के लिए डिवाइस का नाम सामने नहीं आया है लेकिन उम्मीद है की कंपनी Poco X3 Pro को लांच करने वाली है।

इस से पहले इंडिया में 22 सितम्बर को Poco X3 को लांच कर चुकी है जिसमे आपको 64PM क्वैड कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। साथ ही 120Hz हाई रिफ्रेश रेट भी आपको देखने को मिलता था। पोको मीडिया इनवाइट भी भेजने शुरू कर चूका है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह डिवाइस किफायती कीमत में लांच की जाएगी।

Poco X3 Pro के फीचर

हाल ही में सामने आई खबर के अनुसार फोन में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाली FHD+ डिस्प्ले देखने को मिलेगी। फोन में आपको स्नैपड्रैगन 860 चिपसेट देखने को मिल सकता है जो SD855 चिपसेट का एक अपग्रेड मॉडल है।

अभी के लिए SD860 को लांच किया जाना बाकि है तो उम्मीद है की क्वालकॉम जल्द ही इस चिपसेट को मार्किट में पेश करेगा। Poco X3 Pro में 5,200mAh की बड़ी बैटरी भी फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ इस्तेमाल की जा सकती है।

उम्मीद है की डिवाइस में आपको 8GB तक की रैम और 256GB स्टोरेज का भी विकल्प देखने को मिल सकता है। अभी के लिए डिवाइस से जुडी कोई ख़ास जानकारी सामने नहीं आई है तो 30 मार्च को लांच इवेंट में ही X3 Pro के सभी फीचरों के बारे में क्लियर पिक्चर सामने आएगी।

Related Articles

Imageनई TVS Raider 125 शोरूम पहुंची: ड्यूल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ क्या-क्या बदला

TVS Raider 125 में अब तक ABS सिर्फ आगे वाले पहिये पर काम करता था, यानी अचानक ब्रेक लगाने पर पिछला पहिया लॉक होने का खतरा बना रहता था। अब इसके नए यूनिट शोरूम तक पहुंच गए हैं, जिनमें ड्यूल-चैनल ABS दिया गया है, और ये बदलाव Machine Rules के एक शोरूम वीडियो में सामने …

ImagePoco X3 NFC हुआ स्नैपड्रैगन 732 चिपसेट, 120Hz डिस्प्ले के साथ हुआ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Poco X3 NFC को स्नैपड्रैगन 732 चिपसेट के साथ लांच कर दिया गया है। यह चिपसेट आपको स्नैपड्रैगन 730G की तुलना में 15% एक्स्ट्रा ग्राफिक्स परफॉरमेंस देती है। बेहतर ग्राफ़िक्स के साथ आपको अच्छा गेमिंग एक्सपीरियंस भी देखने को मिलता है जिसका लांच इवेंट में कंपनी ने भी काफी बार जिक्र किया है। डिवाइस से जुडी …

ImagePoco X3: हैंड्स ऑन

काफी दिनों तक चर्चा में बने रहने के बाद Poco X3 इंडियन मार्किट में लांच कर दिया गया है। अन्य पोको डिवाइसों की तरह यह फोन भी काफी आकर्षक कीमत और स्पेसिफिकेशन कॉम्बिनेशन के साथ पेश किया गया है। फोन में आपको 120fps स्क्रीन, 6,000mAh की बड़ी बैटरी और दमदार Sd700 सीरीज चिपसेट देखने को …

ImageTRAI का नया आदेश, हर कंपनी को देना होगा 30 दिन वाला सिर्फ कॉल-SMS रिचार्ज

TRAI ने 22 सितंबर को Telecom Consumer Protection (13th Amendment) Regulations, 2026 जारी कर दिए हैं, और अब सिर्फ कॉल और SMS वाला सस्ता रिचार्ज हर कंपनी को देना ही होगा। नियम कहता है कि 30 दिन या उससे कम वैलिडिटी पर जो भी प्लान कंपनी डेटा के साथ बेचती है, उसी वैलिडिटी पर बिना …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.