POCO X8 Pro Max, POCO की नई X8 सीरीज़ का सबसे पावरफुल डिवाइस है, और पहली नज़र में ही लगता है कि कंपनी भारत में X सीरीज़ की भूमिका को थोड़ा बदल रही है। अब तक POCO की F सीरीज़ परफॉरमेंस पर आधारित हाई एन्ड सेगमेंट को संभालती थी, जबकि X सीरीज़ उससे थोड़ा नीचे रहती थी। लेकिन X8 Pro Max के साथ यह फर्क थोड़ा धुंधला होता नज़र आता है।
इस फोन में नया Dimensity फ्लैगशिप चिपसेट दिया गया है, और एक काफी बड़ी बैटरी, जो इस सेगमेंट में कम ही देखने को मिलती है। इसका डिज़ाइन भी गेमिंग एस्थेटिक्स की तरफ झुकता हुआ दिखता है। हार्डवेयर साफ तौर पर परफॉरमेंस और एन्ड्योरेंस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
मैं कुछ समय से POCO X8 Pro Max के सफेद वेरिएंट का इस्तेमाल कर रहा हूँ, और हालांकि अभी शुरुआती समय है, लेकिन यहां इस डिवाइस को लेकर मेरे पहले अनुभव में आपके साथ साझा कर रही हूँ। चलिए शुरू करते हैं।
कीमत और उपलब्धता

POCO X8 Pro Max की शुरुआती कीमत ₹42,999 है, जो 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए है, जबकि 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत ₹46,999 रखी गई है।
कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत ₹3,000 का बैंक डिस्काउंट भी दे रही है। इसकी बिक्री 23 मार्च को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी।
फोन काले, सफेद और नीले रंगों में उपलब्ध है। मेरे पास जो सफेद मॉडल है, उसमें फाइबरग्लास बैक पैनल पर हल्का सा पैटर्न दिया गया है, और कैमरा मॉड्यूल के आसपास RGB लाइटिंग भी मिलती है।
डिज़ाइन और बिल्ड

पहली नज़र में ही इसका डिज़ाइन परफॉरमेंस और गेमिंग ऑडियंस को ध्यान में रखकर बनाया गया लगता है। बैक पैनल में ग्लास की जगह फाइबरग्लास का इस्तेमाल किया गया है, जिसे मेटल फ्रेम के साथ जोड़ा गया है। इससे फोन मज़बूत तो लगता ही है, साथ ही सस्ता महसूस नहीं होता।
कैमरा मॉड्यूल भी रेसट्रैक स्टाइल लेआउट में है, जिसके आसपास डायनामिक RGB लाइटिंग दी गई है। ये लाइट्स नोटिफिकेशन, म्युज़िक, चार्जिंग, गेमिंग और कैमरा टाइमर जैसी चीज़ों के साथ रियेक्ट करती हैं। यह फोन को एक अलग विज़ुअल पहचान देती है, बिना ज़रूरत से ज़्यादा फ्लैशी हुए।
लगभग 220 ग्राम वजन होने के बावजूद, ये फोन हाथ में उतना भारी महसूस नहीं होता। इसका weight distribution संतुलित है और हल्के कर्व्ड एज (किनारे) इसे लंबे समय तक पकड़े रखना आसान बनाते हैं।
ड्यूरेबिलिटी भी यहां खास है। फोन में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिलती है, यानी यह सिर्फ पानी और धूल ही नहीं, बल्कि ज़्यादा पानी वाले वॉटर जेट से भी ये सुरक्षित है, जो इस सेगमेंट में अभी भी कम देखने को मिलता है।
डिस्प्ले और स्पीकर्स

POCO X8 Pro Max में 6.83-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो TCL के M10 पैनल पर आधारित है और 2772 x 1280 रेज़ॉल्यूशन के साथ आता है। इसमें 30Hz से 120Hz तक अडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है।
ब्राइटनेस 2000 निट्स HBM और 3500 निट्स पीक (25% APL) तक जाती है, साथ ही HDR10+ सपोर्ट भी दिया गया है। इसमें 3840Hz PWM डिमिंग और TÜV Rheinland की लो ब्लू लाइट व फ्लिकर कम करने वाला सर्टिफिकेशन भी मिलती है।
डिस्प्ले Corning Gorilla Glass 7i से सुरक्षित है और लगभग 94.23% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो के साथ फोन फ्रंट से काफी मॉडर्न लगता है। अभी के इस्तेमाल में डिस्प्ले काफी शानदार लगती है और इस कीमत में बेहतर विकल्पों में से एक है।
ऑडियो के लिए इसमें ड्यूल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं, जिनमें 400% वॉल्यूम बूस्ट मोड मिलता है। हालांकि ज़्यादा वॉल्यूम पर हल्का डिस्टॉरशन महसूस होता है, लेकिन सामान्य लेवल पर साउंड साफ और बैलेंस्ड रहता है।
हार्डवेयर

इस फोन का हार्डवेयर इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक है। यह डिवाइस MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट पर चलता है, जो 3nm प्रोसेस पर बना है।
CPU कॉन्फ़िगरेशन इस प्रकार है:
1x Cortex-X925 कोर @ 3.73GHz
3x Cortex-X4 कोर @ 3.3GHz
4x Cortex-A720 कोर @ 2.4GHz
ग्राफिक्स के लिए इसमें Immortalis-G925 MC12 GPU दिया गया है, जो हार्डवेयर रे ट्रेसिंग सपोर्ट करता है। इसमें 12GB LPDDR5X Ultra RAM दी गई है, जो 9.6Gbps पर क्लॉक होती है, और इसके साथ 256GB या 512GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है।
POCO का दावा है कि यह फोन AnTuTu पर करीब 3 मिलियन स्कोर करता है, हालांकि हमारे शुरुआती टेस्ट में थोड़ा कम स्कोर देखने को मिला। अभी तक मेरे द्वारा रिकॉर्ड किए गए बेंचमार्क इस प्रकार हैं:
Antutu v11: 2,712,214
Geekbench 6 CPU: 2596 सिंगल कोर / 8254 मल्टी-कोर
Geekbench GPU OpenCL: 20,010
Geekbench Vulkan: 21,920
3DMark Wild Life Extreme: 6019 स्कोर, 36.04 FPS औसत
3DMark Wild Life Extreme Stress Test: 79.4% स्थिरता
कूलिंग के लिए इसमें 5800 mm² का 3D IceLoop कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान परफॉर्मेंस बनाए रखने में मदद करता है। अभी तक मुझे इस डिवाइस में कोई हीटिंग समस्या महसूस नहीं हुई है, लेकिन फुल रिव्यू में गेमिंग और थर्मल्स को अलग से टेस्ट किया जाएगा।
कैमरा

POCO X8 Pro Max में 50MP का Light Fusion 600 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसमें 1/2-इंच सेंसर और f/1.5 अपर्चर मिलता है। यह सेंसर dual native ISO सपोर्ट करता है, जो मुश्किल लाइटिंग कंडीशन्स में मदद करता है। सेकेंडरी कैमरा 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर (1/4-इंच, f/2.2) है, जिसमें ऑटोफोकस (AF) नहीं दिया गया है।








फ्रंट में फोन में 20MP का सेल्फी कैमरा मिलता है, जो 1080p वीडियो 60 FPS पर रिकॉर्ड कर सकता है। वहीं रियर कैमरा 4K वीडियो 60 FPS पर रिकॉर्ड करता है, जबकि अल्ट्रा-वाइड कैमरा 1080p 30 FPS तक सीमित है।
अभी तक के इस्तेमाल में, प्राइमरी कैमरा खासकर करीब 2x ज़ूम तक अच्छी डिटेल वाली तस्वीरें देता हुआ नज़र आता है, हालांकि कैमरे का पूरा मूल्यांकन करने के लिए अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन्स और समय की ज़रुरत होगी।
बैटरी और चार्जिंग

बैटरी इस फोन की सबसे बड़ी खासियतों में से एक है। इसमें 9,000mAh की सिलिकन कार्बन बैटरी दी गई है, जो इस कैटेगरी के ज़्यादातर फोनों से काफी बड़ी है। यह बैटरी 847 Wh/L एनर्जी डेंसिटी के साथ आती है और इसमें 16% ज़्यादा सिलिकन कंटेंट दिया गया है।
इसे 1,600 चार्ज साइकल्स के लिए रेट किया गया है, जिसको लेकर POCO दवा करता है कि इसकी बैटरी हेल्थ लगभग 6 साल तक अच्छी रहेगी। चार्जिंग के लिए इसमें 100W वायर्ड चार्जिंग (PPS सपोर्ट) के साथ 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी मिलती है, जिससे दूसरे फोन और एक्सेसरीज़ चार्ज किए जा सकते हैं।
टेस्टिंग के दौरान मैंने खुद इस फोन का इस्तेमाल अपने iPhone 17 को चार्ज करने के लिए किया, जब उसकी बैटरी कम हो गई थी। रिवर्स चार्जिंग फीचर इसे एक तरह से पोर्टेबल पॉवरबैंक बना देता है, जो ऐसे समय में सच में काम आता है।
सॉफ्टवेयर

यह फोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है। POCO इसमें 4 Android अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करता है, जो इस कैटेगरी में काफी प्रतिस्पर्धी माना जा सकता है।
अन्य सॉफ्टवेयर फीचर्स में Google Gemini इंटीग्रेशन, Circle to Search, Xiaomi HyperConnect और Xiaomi Offline Communication शामिल हैं, जो कुछ परिस्थितियों में बिना पारंपरिक नेटवर्क कनेक्शन के भी डिवाइसेज़ के बीच वॉयस कम्युनिकेशन की सुविधा देता है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6, NFC, IR ब्लास्टर और eSIM सपोर्ट मिलता है। हालांकि एक कमी यह है कि इसमें अभी भी USB 2.0 पोर्ट दिया गया है, जो वायर्ड डेटा ट्रांसफर के लिए अपेक्षाकृत धीमा है।
वर्डिक्ट

POCO X8 Pro Max साफ तौर पर परफॉरमेंस और एन्ड्योरेंस पर फोकस करता है। Dimensity 9500s चिपसेट, बड़ा कूलिंग सिस्टम और 9,000mAh बैटरी इस डिवाइस की मुख्य खासियतें हैं।
आने वाले दिनों में इसके गेमिंग परफॉरमेंस, थर्मल, कैमरा आउटपुट और बैटरी एन्ड्योरेंस को और विस्तार से टेस्ट करेंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

































