Samsung Galaxy S23 FE की संभावित कीमत आई सामने, अक्टूबर में लॉन्च की उम्मीद

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung के एग्जीक्यूटिव ने Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान Samsung Galaxy S23 FE 5G को लॉन्च करने का इशारा किया था। तब से इस फ्लैगशिप डिवाइस को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, अब इसके वैश्विक बाज़ार में अक्टूबर में लॉन्च होने की उम्मीद लगाई जा रही है। बीते दिनों इस फोन को कई सर्टिफिकेट वेबसाइटों पर भी देखा गया। इसके बाद अब इसकी भारत में संभावित कीमत के बारे में जानकारी दी गई है।

ये पढ़ें: Google Pixel 8 सीरीज़ 4 अक्टूबर को होगी लॉन्च, Pixel Watch 2 और नए Pixel Buds Pro भी किए जाएंगे पेश

Samsung Galaxy S23 FE की संभावित कीमत

इस फ्लैगशिप डिवाइस का इंतजार काफी समय से किया जा रहा है। दरअसल, Galaxy S23 Ultra अपने बेहतरीन कैमरे की वजह से दुनियाभर में सफलता हासिल कर चुका है। ऐसे में स्मार्टफोन यूज़र कम कीमत पर इसी तरह के खास फीचर की उम्मीद फैन एडिशन से कर रहे हैं। भारतीय टिप्स्टर अभिषेक यादव ने बताया कि भारत में फोन 2 स्टोरेज वैरिएंट में पेश किया जा सकता है। इसमें 128GB वैरिएंट की कीमत 54,999 रुपये, जबकि 256GB मॉडल की कीमत 59,999 रुपये होने की संभावना जताई गई है।

संभावित स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy S23 FE के 6.4 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आने की उम्मीद है, जो 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। दरअसल, यह फैन एडिशन डिवाइस है इसलिए इसका डिस्प्ले रिजॉल्यूशन 2K की बजाए Full HD+ तक रह सकता है। कहा जा रहा है कि फोन का बैक पैनल प्लास्टिक का होगा। हालांकि, इसके प्रोसेसर दो अलग-अलग वैरिएंट में आ सकते हैं। सूत्रों की मानें तो अमेरिकी वैरिएंट में Snapdragon और वैश्विक बाज़ारों के लिए Exynos चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में फ्लैगशिप डिवाइस के Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 और Exynos 2200 से लैस होने की उम्मीद जताई जा रही है।

ये पढ़ें: Parallel Downloading इनेबल कर ब्राउज़र की डाउनलोड स्पीड बढ़ाएं, जानें पूरी प्रक्रिया

इसमें 4500mAh की बैटरी मिल सकती है, जिसके 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने की उम्मीद है। फिर भी इसमें वायरलेस चार्जिंग मिलने की संभावना ना के बराबर है। फोन को पानी और धूल से बचाने के लिए IP68 रेटिंग के साथ पेश किया जा सकता है। डिवाइस में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसके रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50MP सेंसर, 12MP टेलीफोटो लेंस और 8MP अल्ट्रावाइड लेंस मिलने की संभावना है। सेल्फी के लिए 10MP सेंसर हो सकता है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट कर सकता है। इस डिवाइस का यूज़र इंटरफेस Android 13 आधारित OneUI 5.1 पर चल सकता है। कंपनी का कहना है कि वह फोन के साथ 5 साल के सिक्यॉरिटी पैच और 4 साल के Android अपडेट प्रदान करेंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

Image₹8,000 से कम में 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, Lava का नया फोन चौंका देगा

Lava ने भारत में अपनी बजट सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए नया Lava Bold N2 Pro लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि यह फोन पिछले महीने आए Bold N2 के तुरंत बाद आया है, लेकिन इस बार कंपनी ने फीचर्स में थोड़ा और दम डालने की कोशिश की है, खासतौर पर कैमरा …

ImageSamsung Galaxy S23 FE सितंबर में हो सकता लॉन्च, फिर से स्पेसिफिकेशन लीक

Samsung के आने वाले Samsung Galaxy S23 FE स्मार्टफोन को लेकर कई महीनों से लीक सामने आ रहे हैं। कंपनी भी इसे जल्द से जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है। अब ऐसी अफवाह सामने आ रही है कि यह स्मार्टफोन सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में …

ImageSamsung की कम से कम कम 8 नई डिवाइस लॉन्च करने की योजना

Samsung अपने विस्तार के लिए तेज़ी से आगे की ओर कदम बढ़ाता जा रहा है। बीते दिनों उसने अपना प्रमुख अनपैक्ड इवेंट आयोजित किया था, जिसमें एक के बाद एक करके कई डिवाइस लॉन्च की गई थीं। इनमें Samsung Galaxy Z Fold 5, Samsung Galaxy Z Flip 5, Samsung Galaxy Tab S9 सीरीज़ और Samsung …

ImageSamsung Galaxy A37 और A57 की कीमत लीक, लॉन्च से पहले ही महंगे पड़े ये नए फोन?

Samsung 25 मार्च 2026 को भारत में Galaxy A37 और Galaxy A57 लॉन्च करने जा रहा है, लेकिन लॉन्च से ठीक पहले इनकी संभावित कीमतें लीक हो गई हैं। यह जानकारी टिप्स्टर अभिषेक यादव द्वारा X (Twitter) पर शेयर किए गए रिटेलर मेमो से सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये कीमतें सिर्फ …

ImageSamsung Galaxy M17e 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक, नए फोन में मिल सकते हैं ये फीचर्स

Samsung जल्द ही अपनी Galaxy M सीरीज़ में एक नया बजट 5G स्मार्टफोन जोड़ने जा रहा है। कंपनी Galaxy M17e 5G को भारत में 17 मार्च को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की संभावित कीमत और कई अहम फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि Samsung …

Discuss

Be the first to leave a comment.