Prime Video मेम्बरशिप वालों के लिए नए साल का तोहफा; इस मैच के साथ Amazon Prime Video पर शुरू हो रही है क्रिकेट मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Amazon ने घोषणा कर दी है कि नए साल में वो क्रिकेट लाइव स्ट्रीमिंग में अपना पहला कदम बढ़ा रहे हैं। इसे आप Amazon की तरफ से दुनिया भर के Prime मेम्बरों के लिए नए साल का तोहफा मान सकते हैं। ये सिलसिला साल के पहले दिन से ही, यानि कि 1 जनवरी 2022 से शुरू होने जा रहा है। Amazon ने एक ब्लॉग पोस्ट के ज़रिए पहले क्रिकेट मैच की भी घोषणा की है, जो Prime Video पर लाइव स्ट्रीम किया जायेगा।

कंपनी ने पिछले साल New Zealand (न्यू ज़ीलैण्ड) क्रिकेट बोर्ड से अपनी साझेदारी का एलान किया था। और अब प्राइम वीडियो पर आप जो पहला मैच देखेंगे, वो न्यू ज़ीलैण्ड बनाम बांग्लादेश सीरीज़ (New Zealand vs Bangladesh series) का होगा।

ये पढ़ें: Amazon Fire TV Cube रिव्यु

Amazon के पास इस समय न्यू ज़ीलैण्ड के क्रिकेट मैचों के एक्सक्लूसिव राइट (exclusive right) हैं और अब इसी के साथ Prime Video पर मनोरंजन और बढ़ने वाला है। हालांकि हाल ही में कंपनी ने अपने प्राइम मेम्बरशिप की कीमतों को भी बढ़ा दिया है, लेकिन क्रिकेट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मौका भी अब आपको यहां मिलने वाला है।

भारत में Prime video पर क्रिकेट लाइव स्ट्रीमिंग कितनी महत्वपूर्ण ?

जैसे कि हमने आपको अभी बताया, कि Amazon के पास न्यू ज़ीलैण्ड के सभी मैचों को लाइव दिखाने के एक्सक्लूसिव अधिकार हैं, तो ज़ाहिर है कि इसमें इस देश द्वारा हिस्सा लेने वाले सभी क्रिकेट मैच -ODI, T20, और टेस्ट मैच शामिल हैं। फरवरी 2022 में भारत की महिला क्रिकेट टीम का भी न्यू ज़ीलैण्ड महिला टीम से मैच है और नवंबर 2022 में भारत की क्रिकेट टीम न्यू ज़ीलैण्ड के साथ खेलने वाली है। ये दोनों मैच भी Prime Video पर लाइव प्रसारित होंगे।

इसके अलावा 1 जनवरी 2022 से जो सीरीज़ शुरू हो रही है उसमें 1 जनवरी को न्यू ज़ीलैण्ड का बांग्लादेश के साथ , मैच है, फिर 9 फरवरी को भारत और न्यू ज़ीलैण्ड की महिला टीमें टकराएंगी। इसके बाद 17 फरवरी को साउथ अफ्रीका के साथ, 17 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के साथ और 25 मार्च 2022 को नीदरलैंड्स के साथ। ये सभी मैच आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Amazon के Prime मेंबर लाइव क्रिकेटमैच देखने के लिए, पहले Prime Video ऐप पर जाएँ। यहां आपको होम पेज में ही मैच के पोस्टर नज़र आएंगे और आप मैच के लिए सर्च भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप इन मैचों को अपने फ़ोन में ऑनलाइन, इंटरनेट कनेक्ट करके टीवी में, सेट-टॉप बॉक्स और Fire TV स्टिक द्वारा भी देख सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOPPO Find X9s भारत में आया, Find X9 से महंगा फिर भी क्यों है चर्चा में?

OPPO की नई लॉन्च रणनीति थोड़ी उलझन पैदा कर सकती है। कंपनी ने OPPO Find X9s को ‘सब-फ्लैगशिप’ कहा है, लेकिन इसकी कीमत और फीचर्स इसे स्टैंडर्ड Find X9 से ऊपर खड़ा करते हैं। कुछ ऐसा ही कन्फ्यूज़न Vivo X300 FE के साथ भी देखने को मिला था। ऐसे में सवाल सीधा है कि भारतीय …

Imageशुरू हुई India vs Bangladesh ODI सीरीज, Sony Liv पर लाइव स्ट्रीम होगा मैच

India vs Bangladesh ODI सीरीज (एक दिवसीय मैच श्रृंखला) 4 दिसम्बर से बांग्लादेश में शुरू हो चुकी है। इस एक दिवसीय श्रृंखला में पांच मैच खेले जायेंगे, जिसमें तीन One-Day मैच और 2 टैस्ट मैच शामिल हैं। इस श्रृंखला का पहला मैच बांग्लादेश के Sher-e Bangla स्टेडियम में खेला गया, जिसमें बांग्लादेश ने भारत को …

Imageइस दिन हिंदी दर्शकों के लिए OTT पर रिलीज़ होगी रिकॉर्ड ब्रेकिंग फिल्म पुष्पा: द राइज़

पुष्पा:द राइज़, फिल्म को अब किसी परिचय किसी ज़रुरत नहीं है। कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी इस फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज़ किया गया है। सुपर स्टार अल्लू अर्जुन की ये फिल्म दिसंबर में बड़े पर्दे पर रिलीज़ की गयी और इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने 20 दिनों में 300 करोड़ से …

ImageRedmi का पहला Turbo फोन भारत आ रहा है, गेमिंग और बड़ी बैटरी पर रहेगा बड़ा फोकस

Redmi ने भारतीय बाज़ार के लिए Redmi Turbo 5 को टीज़ करना शुरू कर दिया है। इसके साथ यह भी साफ हो गया है कि कंपनी की परफॉर्मेंस पर ज़ोर देने वाली Turbo सीरीज़ अब भारत आ रही है। खास बात यह है कि यह भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने वाला पहला Turbo-ब्रांडेड …

ImageAmazon Sale में ₹35,000 तक की छूट, Nothing Phone 3 समेत इन 7 फोनों पर है आकर्षक ऑफर

Amazon Great Summer Sale 2026 में इस बार स्मार्टफोन खरीदारों के लिए कई अच्छे मौके दिख रहे हैं। अगर आप काफी समय से नया फोन लेने का सोच रहे थे, लेकिन कीमत की वजह से रुक गए थे, तो यह सेल आपके लिए काम की हो सकती है। खास बात यह है कि इस बार …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products