क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 898 हो सकती है कोर्टेक्स-X2 के साथ जल्द लांच, मैक्सिमम क्लॉक स्पीड 3.09Ghz हो सकती है

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

क्वालकॉम ने अभी हाल ही में स्नैपड्रैगन 888 प्लस को पेश किया था लेकिन अभी से इसके नए एडवांस अपग्रेड से जुडी जानकारी सामने आने लगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की अगली फ्लैगशिप ग्रेड चिपसेट स्नैपड्रैगन 898 होगी। पहले अफवाहों के हिसाब से यह SD895 होने वाली थी लेकिन अब चिपसेट के नाम के साथ इसके कोर डिटेल्स और परफॉरमेंस की जानकारी की तरफ भी संकेत मिले है।

Ice Universe, लोकप्रिय टिपस्टर के मुताबिक क्वालकॉम की साल 2022 के लिए स्नैपड्रैगन 898 को पेश करने की तैयारी है जो 3.09Ghz की मैक्सिमम क्लॉक स्पीड के साथ पेश की जाएगी।

यह क्लॉक स्पीड स्नैपड्रैगन 888+ की 2.99Ghz से ज्यादा है तो अगर यह सच साबित होता है तो आपको परफॉरमेंस में बहुत ही हयादा इजाफा देखने को मिल सकता है।

यहाँ पर सामने आई जानकारी के हिसाब से कंपनी कोर्टेक्स X2 को प्राइमरी कोर की तरह इस्तेमाल करने वाली है जो इसके बेहतरीन परफॉरमेंस इम्प्रूवमेंट के लिए जिम्मेदार होगी। यह मई महीने में पेश की गयी Cortex X1 की एक अपग्रेड है जो 64-बिट Arm9 आर्किटेक्चर पर आधारित होगी। 4nm प्रोसेस नोड के साथ यहाँ 16% परफॉरमेंस बूस्ट का दावा किया गया है।

अगर बात करे स्नैपड्रैगन 898 की तो उम्मीद है की यहाँ कोर्टेक्स A710 चिप ओर कोर्टेक्स A510 कोर का इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन अभी इस बारे में साफ़ तौर पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

कुछ अन्य लीक हुई जानकारी के अनुसार गीकबेंच पर स्नैपड्रैगन 895/898 चिपसेट को 1250 सिंगल कोर और 4,000 मल्टी कोर स्कोर मिलता हुआ दिखाई देता है। अगर यह स्कोर सच होते है तो परफॉरमेंस के मामले में यह स्नैपड्रैगन की एक दमदार चिपसेट साबित हो सकती है।

Related Articles

Imageअब इंतज़ार खत्म? Apple का Foldable iPhone लेकर आया बड़ा सरप्राइज़

अगर आप लंबे समय से इस सवाल का इंतज़ार कर रहे हैं कि “Apple आखिर foldable iPhone कब लाएगा?”, तो अब तस्वीर थोड़ी साफ होती नज़र आ रही है। पिछले करीब 7 सालों से Samsung जैसे ब्रांड इस सेगमेंट में आगे हैं, लेकिन Apple अब अपनी एंट्री की तैयारी में है। आइये जानते हैं कि …

Imageक्वालकॉम ने किया 7nm स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट को पेश; 5G सपोर्ट, AI है खासियत

साल के अंत में ही सही लेकिन क्वालकॉम ने अपना नवीनतम फ्लैगशिप ग्रेड चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 को लांच कर दिया है जो हमको अगले साल काफी स्मार्टफोनों में देखने को भी मिलेगा। यह ही सामान्य बात है की नयी लांच की गयी चिपसेट पिछली पीढ़ी से तेज़ और ज्यादा बेहतर साबित होगी। यहाँ पर स्नैपड्रैगन 855 …

ImageQualcomm Snapdragon 720G, 662, 460 चिपसेट हुई मिड-रेंज सेगमेंट स्मार्टफोनों के लिए लांच

पिछले साल के अंत में क्वालकॉम ने आधिकारिक रूप से स्नैपड्रैगन 765, SD765G और स्नैपड्रैगन 865 चिपसेटो को लांच किया था। इसमें से जहाँ स्नैपड्रैगन 865 एक हाई-एंड फ्लैगशिप ग्रेड चिपसेट के तौर पर पेश हुई थी वही पर SD765 और SD765G को मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया था। इन तीनो ही चिपसेट को 5G …

ImageOnePlus 15T लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा! 7,500mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले, क्या गेमर्स के लिए नया हथियार?

OnePlus की T-सीरीज़ को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी जल्द ही OnePlus 15T को पेश कर सकती है, जिसे कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप सेगमेंट में एक अहम एंट्री माना जा रहा है। कम्युनिटी लीड द्वारा साझा किए गए वीडियो के बाद इस डिवाइस के डेब्यू की चर्चा तेज़ हो गई है। ये …

Imageभारत में आ रहा है Apple Pay? UPI और Google Pay पर क्या पड़ेगा असर

भारत में रोज़ करोड़ों लेन-देन UPI के जरिए हो रहे हैं, लेकिन अब डिजिटल पेमेंट मार्केट में एक बड़ा नाम जुड़ सकता है – Apple Pay। ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple Pay India launch की तैयारी चल रही है और कंपनी 2026 के मध्य तक बड़े बैंकों के साथ साझेदारी में सेवा शुरू कर सकती …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products