Globe Trotter में दिखा नया विलन KUMBHA – पृथ्वीराज का ये रूप देखकर Mahesh Babu भी रह गए दंग

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एस.एस. राजामौली की अगली फिल्म ‘Globe Trotter (SSMB29)’ से विलन कुम्भा (KUMBHA) का पहला लुक सामने आ गया है। और यकीन मानिये इसने सोशल मीडिया पर एक आग लगा दी है।

मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) इस रोल में बिल्कुल अलग अवतार में दिख रहे हैं। एक robotic wheelchair पर बैठे, ठंडी मुस्कान और खतरनाक नज़रों से कैमरे को चीरते हुए, Prithiviraj सीधे दर्शकों के दिल तक पहुँच गए हैं।

S.S. Rajamouli की फिल्म के ताकतवर विलन

राजामौली ने अपने X (Twitter) अकाउंट पर ये पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “After canning the first shot with Prithvi, I told him – you are one of the finest actors I’ve ever known. Bringing life to this sinister, ruthless, powerful antagonist was creatively very satisfying.” (पहला शॉट फिल्माने के बाद मैंने पृथ्वीराज से कहा – “तुम उन बेहतरीन कलाकारों में से एक हो, जिन्हें मैंने अब तक जाना है। इस खतरनाक, निर्दयी और ताकतवर किरदार को ज़िंदा करना मेरे लिए एक बेहद संतोषजनक क्रिएटिव अनुभव था।)

इस फिल्म में लीड रोल में महेश बाबू (Mahesh Babu) हैं, जो इस बार अपने सारे स्टंट्स खुद करने वाले हैं। यानि बिना किसी बॉडी डबल के। उन्होंने भी इस फर्स्ट लुक वाले पोस्टर में कमेंट करते हुए लिखा है कि “Time to meet you head-on, KUMBHA” (अब आमने-सामने मिलने का वक्त आ गया है, कुम्भा)

वहीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी अपने सोशल मीडिया पर लिखा – “We take off with this one… Meet KUMBHA!” (हम इसी से उड़ान भर रहे हैं… मिलिए कुम्भा से)

ये पढ़ें: Kantara 2 OTT Deal में Amazon ने मारी बाज़ी: जानें कितने में खरीदी गई, आज से Prime Video पर होगी स्ट्रीम

‘Globe Trotter’ यानि Rajamouli’s next epic adventure film को लेकर फैंस का क्रेज़ लगातार बढ़ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की शूटिंग केन्या और ओडिशा में की गई है और ये माइथोलॉजी और एक्शन से भरपूर एक जंगल एडवेंचर थ्रिलर है।

मेकर्स 15 नवंबर को हैदराबाद के Ramoji Film City में इसका grand title reveal event करने वाले हैं, जिसे JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम भी किया जाएगा। यानि अभी इस फिल्म का कोई आधिकारिक नाम नहीं है, हालांकि इसे फिलहाल Globe Trotter (SSMB29) के नाम से जाना जा रहा है।

अगर ‘RRR’ ने आपको रोमांचित किया था, तो ‘Globe Trotter’ शायद उस रोमांच को एक कदम आगे ले जाएगी, क्योंकि इस बार हीरो और विलन दोनों ही सिनेमा के मंझे हुए खिलाड़ी हैं और अब पर्दे पर अद्भुत धमाकेदार ऊर्जा लेकर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Anunay Sood की तरह मशहूर ट्रैवल इन्फ्लुएंसर बनना चाहते हैं? ये 7 स्टेप्स आपकी ज़िंदगी बदल देंगे

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung ने शुरू किया नया अपडेट रोलआउट, Fold6 और Flip6 यूज़र्स को मिला बड़ा फीचर

Samsung ने अब अपने 2024 के फोल्डेबल फोन्स, Galaxy Z Fold6 और Galaxy Z Flip6 के लिए One UI 8.5 बीटा रोलआउट करना शुरू कर दिया है। फिलहाल इसकी शुरुआत साउथ कोरिया से हुई है। यह अपडेट मार्च 2026 के आखिर में लाइव हुआ है और वहां के यूजर्स Samsung Members ऐप के जरिए इसे …

ImageBigg Boss 19 Winner Gaurav Khanna की असली कमाई सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे, बाकी कंटेस्टेंट्स की फीस भी जानें

Bigg Boss 19 का फिनाले इस सीज़न की सबसे चर्चित घटनाओं में से एक रहा। इसमें Bigg Boss 19 winner Gaurav Khanna रहे। और ये केवल विजेता के रूप में ही नहीं, बल्कि पूरे सीज़न में सबसे अधिक कमाई करने वाले प्रतिभागी के रूप में भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। गौरव खन्ना शुरुआत से ही …

ImageJio का नया कमाल – अब विदेश में भी फ्री मिलेंगे SMS, बिना Roaming के

Jio WiFi SMS – विदेश यात्रा के दौरान नेटवर्क न मिलना और ज़रूरी SMS, खासकर बैंक OTP, ट्रांजैक्शन अलर्ट और वेरिफिकेशन मैसेज का मिस हो जाना एक आम समस्या रही है। इसी परेशानी का समाधान निकालते हुए Reliance Jio ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसके जरिए यूज़र्स अब Wi-Fi Calling (VoWiFi) के माध्यम …

Imagevivo V70 FE भारत में लॉन्च से पहले ही चर्चा में: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ क्या होगा ये नया गेमचेंजर?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता vivo भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि vivo V70 FE भारत में लॉन्च होगा, जो पिछले साल आए V60e का सक्सेसर होगा। Vivo V70 FE: 200MP प्राइमरी कैमरा आधिकारिक टीज़र और ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट्स अब देश में लाइव हो …

Imageगर्मी से राहत दिलाएंगे ये 5 शानदार 1 टन 5-Star AC, कम बिजली में मिलेगा जबरदस्त कूलिंग

गर्मियों की चुभन अभी से दोपहर में महसूस होने लगी है। भारत में हर साल अप्रैल आते-आते कई शहरों में हाल ऐसा हो जाता है कि बिना AC के कमरे में बैठना मुश्किल लगने लगता है। अगर आप भी छोटे कमरे के लिए नया एयर कंडीशनर लेने का सोच रहे हैं, तो 1 टन 5-स्टार इन्वर्टर …

Discuss

Be the first to leave a comment.