Realme 14 Pro+ चीन में लॉन्च हुआ, इसी महीने भारत में भी होगा लांच, देखें कीमत और फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme जल्द ही भारत में अपनी Realme 14 Pro सीरीज लॉन्च करने वाला है, जिसमें 14 Pro और 14 Pro+ इन दो मॉडल्स को शामिल किया जायेगा। इस फ़ोन से सम्बंधित कई लीक्स सामने आ चुके हैं, और आज कंपनी ने चीन में अपना Realme 14 Pro+ स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसे शानदार फीचर्स और कलर चेंजिंग बैक पैनल के साथ पेश किया गया है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं, जिससे इसके इंडियन वैरिएंट की कीमत और फीचर्स का अंदाजा लगाया जा सके।

ये पढ़ें: Mahindra XEV 9e और BE 6 टेस्ट ड्राइव और बुकिंग की तारीख सामने आयी, इस तारीख से होगी उपलब्ध

Realme 14 Pro+ कीमत

इस फ़ोन को चीन में दो स्टोरेज वैरिएंट्स में पेश किया गया है, जिसमें 12GB+256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 2599 Yuan (लगभग 30,400 रूपए) और 12GB + 512GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 2,799 Yuan (लगभग 32,800 रूपए ) है। फ़ोन को Grey और White इन दो रंगों में पेश किया गया है। फ़ोन को कंपनी की चीनी वेबसाइट से ख़रीदा जा सकता है।

Realme 14 Pro+ फीचर्स

इस फ़ोन में 6.83 इंच का 1.5K रिसोल्यूशन वाला फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1500 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है, और 1.6mm पतले बेज़ेल्स के साथ आता है। फ़ोन Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, इसके साथ ही फ़ोन नेशनल लेवल MOBA मोबाइल्स गेम्स में 120 FPS को सपोर्ट करता है। फ़ोन में 6000mm² VC cooling chamber भी दिया गया है।

Portrait

बात करें कैमरा फीचर्स की तो फ़ोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल Sony IMX896 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 (3x) मैग्निफिकेशन पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो कैमरा, और 8 मेगापिक्सल (16mm) अल्ट्रा वाइड कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। कैमरा सेटअप HYPERIMAGE+ इमेजिंग सिस्टम के साथ आता है। इसका 3x टेलीफ़ोटो 30x तक बेहतरीन ज़ूम की क्षमता रखता है।

फ़ोन को 6000mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है, और ये 80W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फ़ोन की मोटाई 7.99mm है। ये realme UI 6.0 लेयर के साथ Android 15 पर रन होता है, और इसमें IP68 + IP69 रेटिंग की सुरक्षा दी गयी है।

ये पढ़ें: Galaxy फोन्स में शामिल हो रहा AI Subscription Club, जानें कैसे आएगा काम

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiQOO 15R आ रहा है धमाल मचाने! 7600mAh बैटरी और 50 हजार से कम कीमत

iQOO भारत में अपने नए स्मार्टफोन iQOO 15R को लेकर अब पूरी तरह कमर कस चुका है। लगातार टीज़र के बाद अब Amazon माइक्रोसाइट से साफ हो गया है कि यह परफॉर्मेंस-फोकस्ड फोन 24 फरवरी को भारत में लॉन्च होने जा रहा है। खास बात यह है कि iQOO 15R सिर्फ पावर पर ही नहीं, …

Imagerealme C85 5G भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी और नए फीचर्स ने बढ़ाई चर्चा

realme ने भारत में अपनी C-series का नया स्मार्टफोन realme C85 5G लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी एक बजट 5G मॉडल है। इसमें बड़ा डिस्प्ले, नया realme UI 6.0 (Android 15), और IP69 रेटिंग जैसी खूबियाँ भी मौजूद हैं। आइये इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानते हैं। कीमत और उपलब्धता …

Image7000mAh बैटरी वाला OPPO A6 Pro 5G लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

OPPO ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन OPPO A6 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले साल आए A5 Pro 5G का सक्सेसर है और कंपनी ने इसमें बैटरी, मज़बूती और चार्जिंग पर खास फोकस किया है। OPPO A6 Pro 5G को 7000mAh की बड़ी बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और IP66, IP68, …

ImagePOCO C85 5G लॉन्च: बड़ी बैटरी, 120Hz स्क्रीन, कीमत ने और भी आकर्षित किया

POCO ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन POCO C85 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी इसे पहले ही टीज़ कर चुकी थी, और अब ये फोन आधिकारिक तौर पर भारत में Flipkart पर उपलब्ध होगा। फीचर्स की बात करें तो फोन में बड़ा डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और HyperOS 2 UI है। …

ImageMotorola Signature भारत में लॉन्च: कीमत, फीचर्स और क्या है खास

Motorola को लेकर अब तक एक धारणा बनी हुई थी — भरोसेमंद फोन, लेकिन “safe” डिजाइन और सीमित ambition। लेकिन Motorola signature के लॉन्च के साथ कंपनी ने साफ संकेत दे दिया है कि अब वह सिर्फ मुकाबले में नहीं, लीड करने की तैयारी में है। यह कोई आम फ्लैगशिप लॉन्च नहीं है। Signature ऐसा …

Discuss

Be the first to leave a comment.