Realme के इन फोन में बोल कर होगा फोटो एडिट, 24 जुलाई को हो रहें भारत में लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme भारत में अपनी Realme 15 सिरीज़ को जल्द ही लॉन्च करने वाला है, जिसमें realme 15 और realme 15 Pro शामिल किए गए हैं। इस सीरीज से संबंधित पहले भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं, और कंपनी ने भी कई टीजर साझा किए हैं, लेकिन अब आधिकारिक तौर पर कंपनी ने realme 15 सिरीज़ इंडिया लॉन्च की तारीख साझा की है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: इन iPhone Emergency Features से बच सकती है आपकी जान, अभी जान लें इस्तमाल का तरीका

realme 15 सिरीज़ इंडिया लॉन्च की तारीख कन्फर्म

हाल ही में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर टीजर के माध्यम से realme 15 सिरीज़ इंडिया लॉन्च की तारीख कन्फर्म कर दी है, जिसके अनुसार realme 15 Pro और 15 को भारत में 24 जुलाई, 2025 को शाम 7 बजे लॉन्च किया जा रहा है।

realme 15 सीरीज इंडिया लॉन्च की तारीख

कंपनी के अनुसार इस सिरीज़ के ब्रांड एंबेसडर बॉलिवुड एक्टर विक्की कौशल है। टीजर में लॉन्च की तारीख के साथ साथ कलर ऑप्शंस को भी दिखाया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार Pro मॉडल को Flowing Silver, Velvet Green, और Silk Purple इन तीन रंगों में पेश किया जा सकता है।

realme 15 सिरीज़ फीचर्स

रिपोर्ट्स के अनुसार Pro मॉडल में कंपनी फ्लैगशिप फीचर्स को शामिल कर सकती है, जो पहले सिर्फ Plus वेरिएंट में आते थें। फोन Snapdragon Gen 4 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है। इसके बैक पैनल पर आपको ड्यूल फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इसके अतिरिक्त, कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर RGB लाइट को रखा गया है।

इस सिरीज़ के दोनों फोन्स को AI Party Phone के रूप में पेश किया जा रहा है, जिसमें Next AI के साथ एन्हांस्ड इमेजिंग क्षमता, और नई डिजाइन देखने को मिलेगी। सीरीज में AI Edit Genie नाम का फीचर भी शामिल किया जा रहा है, जो एक वॉइस लेड फोटो एडिटिंग टूल होगा, और यूजर्स वॉइस कमांड से फोटो एडिट कर पाएंगे।

फिलहाल इस सिरीज़ से संबंधित इतनी ही जानकारी सामने आयी है, लेकिन जल्द ही कंपनी इसके अन्य फीचर्स की जानकारी साझा कर सकती है।

ये पढ़ें: Canva Down: यूजर्स को आ रही ये परेशानी, नहीं कर पा रहें डिजाइन एडिट और सेव

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageNetflix Plans 2026 – जानें Netflix के सभी प्लान, सबसे सस्ता कौन सा और फ्री में कैसे मिलेगा, पूरी डिटेल

Netflix आज लगभग हर घर के मोबाइल और TV पर चलता है, लेकिन जब बात प्लान चुनने की आती है, तो अक्सर उलझन हो जाती है। कौन सा प्लान सबसे सस्ता है, किसमें कितनी स्क्रीन एक साथ चलेंगी, और 4K वाली क्वॉलिटी किस प्लान में मिलेगी और वो जेब पर कितना भारी होगा। भारत में …

Image8000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100x 5G इस दिन होगा लॉन्च, जानें खास बातें

Realme जल्द ही भारत में अपना नया बजट 5G फोन Realme Narzo 100x 5G उतारने जा रहा है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और उसी दिन से Amazon के साथ realme.com पर भी उपलब्ध रहेगा। सबसे बड़ी बात है इसकी 8,000mAh बैटरी, …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

ImageOnePlus का सबसे सस्ता फोन आ रहा है भारत में: N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन होगा पेश

OnePlus ने अपनी नई N सीरीज़ के पहले फोन OnePlus N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। Amazon India पर लाइव हुई टीज़र लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन 30 जून 2026 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। कई दिनों तक नई लाइनअप को टीज़ करने के बाद कंपनी ने अब इसका पहला …

Imageक्या ये फोन होगा बजट में ‘बैटरी किंग’? Realme P4R 5G भारत में लॉन्च, देखें पूरी डिटेल

Realme ने आज भारत में अपना नया बैटरी-फोकस्ड स्मार्टफोन Realme P4R 5G लॉन्च कर दिया है, और इस बार पूरी कहानी इसकी दमदार बैटरी के इर्द-गिर्द घूमती है। फोन में 8000mAh की बड़ी “Titan” बैटरी, 6.8-इंच 144Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹18,999 रखी गई है। अगर …

Discuss

Be the first to leave a comment.