Naoto Fukasawa डिज़ाइन और 200MP कैमरा के साथ इस दिन आ रही है realme 16 Pro series

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

realme अपनी नंबर सीरीज़ को एक नया प्रीमियम टच देने जा रहा है। कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि realme 16 Pro Series भारत में 6 जनवरी 2026 को लॉन्च होगी। इस सीरीज़ में realme 16 Pro 5G और realme 16 Pro+ 5G शामिल होंगे। खास बात यह है कि इस बार फोकस सिर्फ स्पेसिफिकेशंस पर नहीं, बल्कि डिज़ाइन और पोर्ट्रेट फोटोग्राफी के एक्सपीरियंस पर भी है।

ये भी पढ़ें: 2026 में स्मार्टफोनों में होंगे बड़े बदलाव – जानें AI और बढ़ती चीज़ों के साथ मिलेंगे क्या अपग्रेड

फिर दिखेगा नया डिज़ाइन और होगी Naoto Fukasawa की वापसी

realme ने एक बार फिर मशहूर जापानी इंडस्ट्रियल डिज़ाइनर Naoto Fukasawa के साथ हाथ मिलाया है। इस कोलैबोरेशन से तैयार हुआ Urban Wild Design नेचर और मॉडर्न सिटी लाइफ का बैलेंस दिखाता है।

realme 16 Pro Series

कंपनी के अनुसार, इस सीरीज़ में पहली बार bio-based organic silicone material इस्तेमाल किया गया है, जो न सिर्फ प्रीमियम फील देता है बल्कि ग्रिप भी बेहतर बनाता है। फोन में “all-nature” कर्व्स दिए गए हैं, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल में हाथों पर ज़ोर नहीं पड़ता। कलर ऑप्शंस भी काफी अलग हैं। इसमें आपको Master Gold, Master Grey, Camellia Pink और Orchid Purple मिलेंगे।

ये भी पढ़ें: OnePlus 15R के बाद अगला दांव, OnePlus का एक और नया फ्लैगशिप BIS पर दिखा

realme 16 Pro Series स्पेसिफिकेशन

realme 16 Pro Series का सबसे बड़ा हाइलाइट होगा, इसका 200MP Portrait Master कैमरा, जो नई LumaColor IMAGE टेक्नोलॉजी पर काम करता है। कंपनी का दावा है कि यह टेक्नोलॉजी अलग-अलग लाइट कंडीशंस में नेचुरल स्किन टोन और बेहतर बोकेह इफ़ेक्ट देती है। 3.5x और 10x ज़ूम हिंट्स से यह भी साफ है कि पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो कैमरा की वापसी भी हो रही है।

लीक्स के अनुसार, realme 16 Pro+ में 6.8-इंच AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, Snapdragon प्रोसेसर, 7,000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। वहीं realme 16 Pro थोड़ा कॉम्पैक्ट रहते हुए भी पावरफुल हार्डवेयर ऑफर करेगा।

कीमत की बात करें तो, realme 16 Pro करीब ₹30,000 से शुरू हो सकता है, जबकि Pro+ की कीमत ₹35,000–38,000 के बीच रहने की उम्मीद है। लॉन्च के बाद फोन Flipkart, realme.com और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …

Image200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ Realme 16 Pro सीरीज़ लॉन्च, जानें दोनों फोनों में क्या है फर्क

Realme ने भारत में अपनी नई Realme 16 Pro सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें Realme 16 Pro और Realme 16 Pro Plus शामिल हैं। कंपनी ने इस बार इन फोनों को अपर मिड-रेंज सेगमेंट में रखा है। इन दोनों स्मार्टफोनों के कैमरा, बैटरी और मज़बूती पर खास फोकस किया गया है। अच्छी बात यह …

ImagePoco X8 Pro Series की लॉन्च डेट कन्फर्म, दमदार Dimensity चिप और बड़ी बैटरी के साथ आ सकते हैं नए फोन

Poco ने अपनी अगली Poco X8 Pro Series की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दी है। कंपनी इस सीरीज़ के स्मार्टफोनों को 17 मार्च को एक ऑनलाइन इवेंट में पेश करेगी। उम्मीद है कि इस लाइनअप में Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max जैसे दो मॉडल शामिल हो सकते हैं। हालांकि …

ImageRealme GT 8 Pro की भारत में एंट्री – क्यों इस बार डिज़ाइन और कैमरा सबसे ज़्यादा चर्चा में हैं?

Realme ने अपने फैंस के लिए आज भारतीय बाज़ार में Realme GT 8 Pro और Dream Edition लॉन्च किए हैं। सच कहें तो ब्रांड ने इस बार सीधी चुनौती दी है बाकी प्रीमियम ब्रांड्स को। Realme की GT सीरीज़ हमेशा से “performance-first” पहचान के साथ आती रही है। लेकिन इस साल कहानी थोड़ी अलग है। …

ImageVivo Y51 Pro 5G लॉन्च: 7200mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन

Vivo ने अपनी Y-series में नया स्मार्टफोन Vivo Y51 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Vivo Y31 का अपग्रेड माना जा रहा है और खास तौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो बड़ी बैटरी और स्मूद डिस्प्ले वाला फोन चाहते हैं। नए Vivo Y51 …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products