Realme ने भारत में पकड़ी रफ़्तार: Realme 9 Pro सीरीज़ के बाद लॉन्च होगा ये फ्लैगशिप फ़ोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme की फ्लैगशिप Realme GT 2 सीरीज़ याद है आपको, या भूल गए ! जी.. ये वही सीरीज़ है, जो चीन में कुछ समय पहले लॉन्च हुई थी और तभी से इसके भारत में लॉन्च होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। आज आखिरकार Realme ने ये घोषणा कर दी है कि इस सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन Realme GT 2 Pro भारत में जल्दी ही लॉन्च होने वाला है। माना जा रहा है कि, Realme GT 2 Pro बैंड का सबसे महंगा स्मार्टफोन हो सकता है।

ये पढ़ें: iQOO 9, iQOO 9 Pro, और 9 SE भारत में इसी महीने को होंगे लॉन्च; स्पेसिफिकेशन, कीमतें

Realme GT 2 Pro कब होगा भारत में लॉन्च

फिलहाल कंपनी की तरफ से Realme 9 Pro सीरीज़ भी 16 फरवरी को भारत में लॉन्च होने जा रही है। ज़ाहिर है कि इसके बाद ही Realme GT 2 Pro भारत की तरफ अपना रुख करेगा।

कंपनी के वाईस प्रेज़िडेंट, माधव सेठ ने अपने ट्विटर पोस्ट के ज़रिये भारत में Realme GT 2 Pro के लॉन्च की घोषणा की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है “the best flat display among all Android phones” यानि Realme GT 2 Pro में Android फोनों में बेस्ट फ्लैट डिस्प्ले है। हालांकि इन्होंने यहां कोई समय नहीं बताया है।

आसार हैं कि फरवरी के आखिरी हफ्ते या मार्च के शुरुआत में इस स्मार्टफोन को भारत में लाया जाए। साथ ही ये जानकारी भी आना बाकी है कि बेस मॉडल Realme GT 2 भी इस Pro वैरिएंट के साथ आएगा, या नहीं।

Realme GT 2 Pro स्पेसिफिकेशन

Realme GT 2 Pro में 6.7-इंच की QHD+AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ मिलती है। फ़ोन की स्क्रीन पर सुरक्षा के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस भी दिया गया है।परफॉरमेंस की बात करें तो, फ़ोन में ओक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट है। यहां ये भी हो सकता है कि इस चिपसेट के साथ ये भारत में सबसे सस्ता फ़ोन हो।

इसमें 12GB तक की LPDDR5 रैम, 512GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी। लेकिन यहां स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रो एसडी स्लॉट नहीं दिया गया है।

ये पढ़ें: फरवरी के तीसरे वीक में लॉन्च होने जा रहे हैं ये ज़बरदस्त फ़ोन

Realme GT 2 Pro में 50MP का मुख्य कैमरा Sony IMX766 सेंसर के साथ आएगा। दूसरा 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा है और तीसरा 2MP का मैक्रो सेंसर आपको इसमें मिलेगा। फ़ोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 32MP का कैमरा दिया गया है।

इस फ़ोन में 5000mAh की बैटरी, 65W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ मिलती है। सॉफ्टवेयर साइड पर, फ़ोन में Android 12 के साथ Realme UI 3.0 स्किन होगी।

हालांकि ये चीन में लॉन्च हुए Realme GT 2 Pro के फ़ीचर हैं, अब भारत में ये थोड़े-बहुत बदलाव के साथ भी आ सकता है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image₹8,000 से कम में 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, Lava का नया फोन चौंका देगा

Lava ने भारत में अपनी बजट सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए नया Lava Bold N2 Pro लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि यह फोन पिछले महीने आए Bold N2 के तुरंत बाद आया है, लेकिन इस बार कंपनी ने फीचर्स में थोड़ा और दम डालने की कोशिश की है, खासतौर पर कैमरा …

ImageRealme GT सीरीज़ के चार फ़ोन जल्दी ही होंगे भारत में लॉन्च

Realme की GT सीरीज़ जल्दी ही भारत में लॉन्च की जाएगी, इस सीरीज़ में कंपनी चार नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है जिनमें Realme GT 5G, Realme GT Neo, GT Master Edition, और GT Master Explorer Edition शुमार हैं। भारत में कंपनी ने ये स्मार्टफोन टीज़ करने भी शुरू कर दिए हैं। ट्विटर पर कंपनी …

ImageXiaomi 11i HyperCharge, Realme GT 2 Pro और कई स्मार्टफोन जो साल के इस पहले हफ्ते में होंगे लॉन्च

आपका नए साल 2022 में स्वागत है ! 2022 में जनवरी के इस पहले ही हफ्ते में कई स्मार्टफोन निर्माता अपने नए स्मार्टफोनों के साथ तैयार हैं। साल के इस पहले ही हफ्ते में हमें 1-2 नहीं बल्कि कई स्मार्टफोन देखने को मिल सकते हैं, जिनमें अलग-अलग केटेगरी के इन फोनों में कुछ नए स्पेसिफिकेशन …

Imagevivo V70 FE भारत में लॉन्च से पहले ही चर्चा में: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ क्या होगा ये नया गेमचेंजर?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता vivo भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि vivo V70 FE भारत में लॉन्च होगा, जो पिछले साल आए V60e का सक्सेसर होगा। Vivo V70 FE: 200MP प्राइमरी कैमरा आधिकारिक टीज़र और ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट्स अब देश में लाइव हो …

Image200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ Realme 16 Pro सीरीज़ लॉन्च, जानें दोनों फोनों में क्या है फर्क

Realme ने भारत में अपनी नई Realme 16 Pro सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें Realme 16 Pro और Realme 16 Pro Plus शामिल हैं। कंपनी ने इस बार इन फोनों को अपर मिड-रेंज सेगमेंट में रखा है। इन दोनों स्मार्टफोनों के कैमरा, बैटरी और मज़बूती पर खास फोकस किया गया है। अच्छी बात यह …

Discuss

Be the first to leave a comment.