Realme का ऐसा फोन जो DSLR को दे चुनौती, 200MP कैमरे ने सबको किया आकर्षित

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोनों के साथ टेक की दुनिया में एक बार फिर धमाका करने वाला है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि Realme GT 8 Series चीन में 21 अक्टूबर को लॉन्च होगी। इस सीरीज़ में Realme GT 8 और Realme GT 8 Pro शामिल होंगे। इस बार सबसे खास बात होगी, इनमें नयी Ricoh GR imaging technology, जो इन फोनों को कैमरा लवर्स के लिए और ख़ास बना देगी। इस लॉन्च डेट के साथ कंपनी ने फोन के कुछ ख़ास कैमरा डिटेल भी शेयर किये हैं।

ये पढ़ें: vivo X300 Series: ऐसा कैमरा और चिपसेट जो iPhone को टक्कर देगा

Realme फोनों में मिलेंगे Ricoh ट्यून्ड कैमरे

Realme ने Ricoh के साथ पार्टनरशिप की है ताकि इसके कैमरा ट्यूनिंग और कलर साइंस को अगले स्तर पर ले जाया जा सके। सबसे ख़ास बात होगी कि इस फोनों में आपको स्वैप किये जाने वाले कैमरा मिलेंगे। इसके अलावा Realme GT 8 Pro camera features की बात करें तो, इसमें 28mm और 40mm फोकल लेंथ वाले ड्यूल कैमरा सेटअप होंगे, जो वाइड और डेप्थ दोनों तरह की फोटोग्राफी कर पाएंगे।

इसमें Immersive Framing Mode मिलेगा, जो यूज़र इंटरफेस से डिस्ट्रैक्शन हटाकर फुल फोकस फोटो एक्सपीरियंस देगा। इसके अलावा फोन में Quick Focus Mode और Hidden Focal Length जैसी प्रो-लेवल फीचर्स भी होंगे, जिनसे अब आप सिर्फ जेस्चर से ही फोकस और शूट कर सकेंगे। अगर आप एक प्रोफेशनल-ग्रेड फोटोग्राफी फोन ढूंढ रहे हैं, तो ये एक 200MP periscope camera phone है, जो आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकता है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो, Realme GT 8 Pro Snapdragon 8 Elite Gen 5 chipset आएगा। साथ में 2K 10-bit LTPO BOE OLED डिस्प्ले डिस्प्ले, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। कैमरा सेक्शन में धमाकेदार 200MP Samsung HP5 पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो लेंस और 50MP Sony LYT-808 सेंसर दिया जाएगा।

ये पढ़ें: दुनिया भर में भारत में बने iPhones का धमाका: 6 महीने में इतने करोड़ के फोन एक्सपोर्ट कर, तोड़े सभी रिकॉर्ड

कंपनी 7,000mAh बैटरी और 120W फ़ास्ट चार्जिंग का भी वादा कर रही है। यानि ये फोन सिर्फ फोटोग्राफी नहीं, परफॉर्मेंस का भी पावरहाउस होगा।

अगर कीमत की बात करें, तो Realme GT 8 launch date के दिन ही इसकी प्राइसिंग भी सामने आएगी, जो इसके पिछले मॉडलों, Realme GT 7 और GT 7 Pro के आस-पास ही रहने की संभावना है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRamayana teaser रिलीज़ – रणबीर कपूर के राम अवतार की पहली झलक ने बढ़ाई उत्सुकता

बहुप्रतीक्षित Ramayana teaser आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और आते ही इसने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इस फिल्म को सिर्फ एक पौराणिक कहानी के रूप में नहीं, बल्कि “हमारा इतिहास, हमारी सच्चाई” के तौर पर पेश करने की कोशिश की जा रही है। ये फिल्म नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित होगी और …

Imagerealme का अफोर्डेबल फोन 7000mAh बैटरी और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च

realme ने भारत में अपना नया realme C83 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। मात्र 13,499 रुपए की कीमत पर ये फोन 7000mAh बैटरी और मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन ऑफर करता है। कंपनी ने इसे खास तौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर पेश किया है जो लंबी बैटरी लाइफ, बड़ी स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी …

ImageiQOO Z11x 5G लॉन्च: 7200mAh बैटरी वाला फोन, जो शायद चार्जर की टेंशन खत्म कर दे

अगर आपका फोन अक्सर शाम तक पहुंचते-पहुंचते 10–15% बैटरी पर पहुंच जाता है और आप चार्जर ढूंढने लगते हैं, तो iQOO का नया फोन शायद उसी परेशानी का हल बनने की कोशिश कर रहा है। कंपनी ने भारत में iQOO Z11x 5G लॉन्च किया है, और इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसकी 7200mAh बैटरी। इतनी …

ImageRealme GT 8 Pro Camera Samples:200MP टेलीफोटो लेंस ने सबको चौंकाया!

Realme ने जब realme GT 8 Pro के डिज़ाइन की पहली झलक दिखाई थी, तभी से यूज़र्स में इस फोन के लिए एक्साइटमेंट थी। लेकिन अब वक्त है उस चीज़ पर फोकस करने का, जो इस साल वाकई मायने रखती है, जो है कैमरा। कंपनी का ये अपकमिंग फ्लैगशिप realme की तरफ से अब तक …

Image200MP कैमरा, दमदार बैटरी और चमकने वाला बैक- vivo V70 FE भारत में लॉन्च, बैटरी भी है दमदार

vivo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन vivo V70 FE लॉन्च कर दिया है, और पहली नज़र में ही यह फोन अपने डिज़ाइन के कारण आकर्षित करता है। इसकी सबसे खास बात है इसका चमकने वाला बैक पैनल, जो अंधेरे में हल्का चमकता है। लेकिन सिर्फ डिज़ाइन ही नहीं, vivo ने इसमें 200MP का बड़ा …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products