Realme GT Neo 3T 80W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ मिड-रेंज बाज़ार में लॉन्च हुआ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme ने आखिरकार Realme GT Neo 3T को ग्लोबल मार्किट में लॉन्च कर दिया है। और अब भारत में भी इसके जल्दी ही लॉन्च होने के आसार हैं। जैसे कि कयास लगाए जा रहे थे, ये स्मार्टफोन चीन में पहले लॉन्च हो चुके Realme Q5 Pro का ही रीब्रैंडेड वर्ज़न है। इस स्मार्टफोन को मिड-रेंज चिपसेट Snapdragon 870 के साथ ही लॉन्च किया गया है। 

ये पढ़ें: Moto e32s रिव्यु: 10,000 रूपए से कम में एक अच्छा बजट स्मार्टफोन

Realme GT Neo 3T कीमतें और उपलब्धता 

Realme GT Neo 3T को ग्लोबल बाज़ार में $469.99 (लगभग 36,500 रूपए) की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। हालांकि उम्मीद है कि भारत में इसकी कीमत इससे तो थोड़ी कम ही होगी। फ़ोन में दो स्टोरेज मॉडल सामने आये हैं। 

  • 8GB+128GB – $469.99 (लगभग 36,500 रूपए)
  • 8GB+256GB – $509.99 (लगभग 39,630 रूपए)

इस स्मार्टफोन को तीन रंगों रिलीज़ किया गया है।

Realme GT Neo 3T स्पेसिफिकेशन 

Realme GT Neo 3T में 6.67-इंच की फुल एचडी+ E4 AMOLED डिस्प्ले मौजूद है। फ़ोन में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट, 1300 निट्स तक की ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट दिया गया है। फ़ोन में Qualcomm Snapdragon 870 चिपसेट के साथ Adreno 650 GPU, LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज आएगी। इसमें माइक्रो एसडी स्लॉट के साथ मेमोरी बढ़ाने का विकल्प भी  मिलता है। साथ ही इसमें 5GB तक की वर्चुअल रैम का भी विकल्प है। 

Realme GT Neo 3T वेपर कूलिंग चैम्बर टेक्नोलॉजी भी है, जो फ़ोन में हैवी ऐप्स के इस्तेमाल के दौरान तापमान को नियंत्रित रखता है। 

ये पढ़ें: Samsung के फैन होंगे खुश, कंपनी 10,000 से कम कीमत पर लेकर आ रही है ये पावरपैक स्मार्टफोन

इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद हैं। इनमें 64 MP प्राइमरी रियर कैमरा के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल हैं। सामने की तरफ, ज़्यादातर मिड-रेंज स्मार्टफोनों की  तरफ,इसमें भी 16MP का कैमरा पंच-होल में दिया गया है। 

सॉफ्टवेयर की बात करें  तो, Realme GT Neo 3T में लेटेस्ट Android 12 वर्ज़न के साथ realmeUI 3.0 स्किन है। GT Neo 3 (रिव्यु) की तरह, कम्पनी इसमें भी 5000mAh की बैटरी के साथ 80W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट दे रही है। अन्य फीचरों में, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, ड्यूल बैंड 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.2, GPS, NFC, और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …

ImageRealme GT Neo 3T की लॉन्च डेट सामने आयी; इन फीचरों के साथ हो सकता है लॉन्च

Realme ने हाल ही में भारत में सबसे तेज़ फ़ास्ट चार्जिंग के साथ GT Neo 3 (रिव्यु) को पेश किया। इस स्मार्टफोन को मार्च 2022 में पहले चीन में लॉन्च किया जा चुका है और अब कंपनी इसका अपग्रेडेड वर्ज़न लेकर आने वाली है। Realme ने आज घोषणा कर दी है कि 7 जून 2022 …

Imageमिड-रेंज में Realme GT Neo 3T भारत में लॉन्च, इस तरह 7,000 रूपए तक के डिस्काउंट के साथ खरीदें

realme gt neo 3t

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

Imagevivo V70 FE भारत में लॉन्च से पहले ही चर्चा में: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ क्या होगा ये नया गेमचेंजर?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता vivo भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि vivo V70 FE भारत में लॉन्च होगा, जो पिछले साल आए V60e का सक्सेसर होगा। Vivo V70 FE: 200MP प्राइमरी कैमरा आधिकारिक टीज़र और ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट्स अब देश में लाइव हो …

Discuss

Be the first to leave a comment.