[एक्सक्लूसिव] Realme GT Neo 5 की पहली झलक सामने आयी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme काफी तेज़ी से स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है। अभी कंपनी ने मिड-रेंज में Realme 10 Pro (रिव्यु) और Realme 10 Pro+ (रिव्यु) को लॉन्च किया है और अब लगता है कि कंपनी के फ्लैगशिप फ़ोन Realme GT Neo 5 की बारी है। GT Neo 5 की चर्चा तो काफी समय से हो रही, लेकिन अब लगता है कि कंपनी इसे 2023 के शुरूआती महीनों में ही लॉन्च करने को भी तैयार है। ये हम इसीलिए कह रहे हैं कि स्पेसिफिकेशनों से सम्बंधित लीक खबरें आने के बाद आज इसकी कुछ तस्वीरें सामने आयी हैं। ये एक्सक्लूसिव तस्वीरें आपको सबसे पहले हम यहां Smartprix पर दिखा रहे हैं, जिनमें आपको इसके डिज़ाइन की पूरी जानकारी मिल सकती है।

ये पढ़ें: Realme 10 Pro सीरीज़ भारत में लॉन्च हुई, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

Smartprix पर आप यहां Realme GT Neo 5 की पहली और एक्सक्लूसिव झलक देख सकते हैं। ये सभी तस्वीरें हमने प्रचलित टिपस्टर Steve Hemmerstoffer (@ OnLeaks) के साथ साझेदारी में हासिल हुई हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि इस स्मार्टफोन का कैमरा मॉड्यूल काफी बड़ा है, जो रियर पैनल के ऊपर के लगभग पूरे हिस्से को घेरे है, कुछ ऐसा ही जैसा हमने Poco स्मार्टफोनों में देखा है।

Realme GT Neo 5

इस कैमरा मॉड्यूल पर दो बड़े कटआउट मौजूद हैं जिनमें से एक में मुख्य कैमरा है और दूसरे में अन्य दो कैमरे फिट किये गए हैं। इनके सामने एक लाइन के आकार में फ़्लैश लाइट भी नज़र आ रही है, जिसके साथ Matrix AI Camera लिखा है। हालांकि इस नाम से फिलहाल कुछ ख़ास समझ नहीं आ रहा है कि ये Matrix कैमरा क्या होगा। अभी सामने आयी तस्वीर में फ़ोन केवल सफ़ेद रंग में दिख रहा है, लेकिन आसार यही हैं कि कंपनी इसके अलावा और भी कलर वैरिएंट पेश करेगी।

Realme के सभी स्मार्टफोनों की तरह, इसमें भी बायीं तरफ नीच की ओर ही realme ब्रैंडिंग है। इन तस्वीरों में फ़ोन के पावर बटन को भी दायीं एज पर देखा जा सकता है, लेकिन यहां साथ में वॉल्यूम रॉकर नहीं है। इससे हम अंदाजा लगा सकते हैं कि वॉल्यूम बटन यहां बायीं तरफ हो सकते हैं। अगर आप इसके प्रेडेसर Realme GT Neo 3 से तुलना करें तो, इन तस्वीरों से ये साफ़ है कि कंपनी ने यहां डिज़ाइन तो पूरा बदल दिया है।

ये पढ़ें: लीक हुई OnePlus 11R की तस्वीरें, अलर्ट स्लाइडर और IR ब्लास्टर से लैस होगा फ़ोन

Realme GT Neo 5 में क्या फ़ीचर मिल सकते हैं ?

Realme GT Neo 3 की तरह, GT Neo 5 को भी दो चार्जिंग स्पीड मॉडलों में लॉन्च कर सकती है। अफवाहों पर गौर करें तो, इसमें आपको 240W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है, अगर ये सही हुआ तो, ये फ़ोन दुनिया का सबसे तेज़ चार्ज होने वाला फ़ोन होगा। इसके अलावा इसमें दूसरा वैरिएंट 150W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिल सकता है।

अब तक सामने आयी खबरों के अनुसार इसका 240W वर्ज़न Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट के साथ और 150W फ़ास्ट चार्जिंग वैरिएंट ओक्टा कोर MediaTek Dimensity 8200 चिपसेट के साथ आएगा।

वहीँ कैमरा की बात करें तो, इस स्मार्टफोन में 50MP प्राइमरी सेंसर OIS (optical image stabilization) के साथ, सेकेंडरी 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और तीसरा 2MP का मैक्रो या डेप्थ सेंसर आने के आसार हैं। वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें भी आपको 16MP का पंच-होल सेल्फी कैमरा ही मिल सकता है।

हालांकि इसकी बैटरी, रैम और स्टोरेज वैरिएंट की डिटेल अभी भी सामने नहीं आयी हैं।

अभी तक कंपनी की तरफ से भी इस स्मार्टफोन को लेकर कोई औपचारिक घोषणा या जानकारी सामने नहीं आयी है। लेकिन आसार हैं कि आने वाले समय में फ़ोन की और भी देतेलजलदी ही सामने आ सकती हैं, जो आपको यहीं Smartprix पर ज़रूर बताएँगे।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOPPO Find X9s भारत में आया, Find X9 से महंगा फिर भी क्यों है चर्चा में?

OPPO की नई लॉन्च रणनीति थोड़ी उलझन पैदा कर सकती है। कंपनी ने OPPO Find X9s को ‘सब-फ्लैगशिप’ कहा है, लेकिन इसकी कीमत और फीचर्स इसे स्टैंडर्ड Find X9 से ऊपर खड़ा करते हैं। कुछ ऐसा ही कन्फ्यूज़न Vivo X300 FE के साथ भी देखने को मिला था। ऐसे में सवाल सीधा है कि भारतीय …

Imageजल्दी ही लॉन्च होगा Realme का नया फ़ोन, क्या 2023 में कंपनी का पहला फ़ोन होगा Realme GT Neo 5

Realme GT Neo 5 की एक्सक्लूसिव तस्वीरें सबसे पहले हमने यहां आपको Smartprix पर दिखाईं और अब लगता है कि कंपनी ने इसे टीज़ करना भी शुरू कर दिया है। ये स्मार्टफोन 2023 में Realme का पहला स्मार्टफोन हो सकता है और इसकी ख़ासियत ये बतायी जा रही है कि 240W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ …

ImageRealme GT Neo 5 की लॉन्च डेट सामने आयी, 240W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगा फ़ोन

Realme ने 5 जनवरी को चीन में अपने एक लॉन्च इवेंट की घोषणा की है। कंपनी का ये लॉन्च इवेंट नेक्स्ट जनरेशन चार्जिंग तकनीक के बारे में है। हालांकि यहां कंपनी ने और कुछ नहीं बताया है, लेकिन जैसा कि आप सब जानते हैं कि कंपनी के नया फ़ोन 240W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ …

ImageOnePlus Nord 6 की पहली झलक सामने आयी, Nord सीरीज़ में आ सकता है बड़ा बदलाव

OnePlus की Nord सीरीज़ पिछले कुछ सालों में कंपनी की सबसे सफल मिड-रेंज स्मार्टफोन लाइनों में से एक बन चुकी है। कई यूज़र्स के लिए Nord वही फोन हैं जिन्होंने OnePlus को सिर्फ फ्लैगशिप ब्रांड से आगे बढ़ाकर एक बड़े यूज़र बेस तक पहुंचाया। अब लगता है कि कंपनी इस सीरीज़ को एक नए चरण …

ImageRealme GT Neo 6 SE की पहली तस्वीर सामने आई, स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले लीक हुए

Realme GT Neo 6 SE की पहली तस्वीर सामने आयी है। तस्वीर में GT Neo 6 SE के आस-पास दो अन्य फ़ोन भी दिखाए गए हैं, जिसका जिक्र पोस्ट में नहीं किया गया है। वीबो यूज़र्स का कहना है, कि इस फ़ोन के दाईं तरफ Redmi K70 Pro और बाईं तरफ iQOO 12 Pro है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.