प्रीमियम फ्लैगशिप फोनों को टक्कर देने आ रहा है Realme GT Neo 5 Pro

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme काफी तेज़ी से अपना पोर्टफोलियो बढ़ा रही है। भारत में Realme 11 सीरीज़ के बाद कंपनी और भी नए स्मार्टफोनों को लाने की तैयारी में है। हाल ही में Narzo सीरीज़ का एक फ़ोन गीकबेंच पर स्पॉट हुआ और अब कंपनी अपने अगले फ्लैगशिप Realme GT Neo 5 Pro पर भी काम कर रही है। रिपोर्टों के अनुसार ये स्मार्टफोन कुछ महीनों पहले चीन में लॉन्च हो चुके GT Neo 5 का अपग्रेडेड वर्ज़न होगा, जिसे जुलाई के अंत तक पेश किया जा सकता है।

ये पढ़ें: Realme Narzo 60 में मिलेगा नया चिपसेट, इस बार कम दाम में मिलेंगे धांसू फ़ीचर

Snapdragon 8 Gen 2 के साथ आएगा Realme GT Neo 5 Pro

डिजिटल चैट स्टेशन ने इस स्मार्टफोन को लेकर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म Weibo पर जानकारी शेयर की है। Realme GT Neo 5 Pro में 6.74-इंच की OLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रेज़ॉल्यूशन के साथ आ सकती है। इस स्मार्टफोन को कंपनी Snapdragon 8 Gen 2 के साथ लॉन्च करने वाली है और इसमें 16GB रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिलने के आसार हैं।

सामने आयी लीक और रिपोर्टों के अनुसार, इसमें ट्रिपल रियर कैमरा आ सकते हैं, जिनमें से प्राइमरी 50MP का कैमरा Sony IMX890 सेंसर के साथ आने की सम्भावना जताई जा रही है। साथ ही Realme GT Neo 5 Pro में आपको फ़ास्ट चार्जिंग में भी अपग्रेड मिलेगा। ये फ़ोन 5200mAh बैटरी और 150W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ दस्तक दे सकता है। लेकिन इसमें एक 100W फ़ास्ट चार्जिंग वैरिएंट आने के भी कयास लगाए जा रहे हैं।

अब अगर ये सभी रिपोर्ट सही साबित होती हैं, तो ये स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 2 के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा और बाज़ार में उपस्थित सभी फ़्लैगशिप फोनों का कड़ा प्रतिद्वंदी भी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …

ImageRealme ने Narzo 50 सीरीज़ के लॉन्च डेट की घोषणा की; साथ में Realme Band 2 और Realme TV Neo 32 भी देंगे दस्तक

Realme एक बार फिर अपने अगले इवेंट के साथ भारत में धूम मचाने को तैयार है। हाल ही में ब्रैंड ने अपना लैपटॉप Realme Book Slim भारत में लॉन्च किया, फ्लैगशिप फ़ोन Realme GT 5G (रिव्यु) भी अभी कुछ ही दिनों पहले आया है। और अब कंपनी एंट्री-लेवल Narzo 50 सीरीज़ को भारत में लॉन्च …

ImageRealme के आने वाले 15,000 से ऊपर के स्मार्टफोनों में होगा 5G सपोर्ट

Realme भारत और यूरोप के सीईओ माधाव सेठ ने आज फिर ट्विटर हैंडल पर एक नयी घोषणा की है। इस नए पोस्ट के साथ उन्होंने Realme के ग्राहकों से कहा है कि कंपनी के भविष्य में आने वाले 15,000 रूपए की कीमत से ऊपर के सभी स्मार्टफोनों में अब 5G सपोर्ट आएगा। कंपनी अब अपना …

Image₹1.83 लाख में आ रहा Xiaomi 17 Ultra – 200MP ज़ूम और Leica कैमरे से देगा iPhone-Samsung को टक्कर

प्रीमियम स्मार्टफोन बाज़ार में बड़ा मुकाबला शुरू होने वाला है। Xiaomi अपने नए फ्लैगशिप Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को ग्लोबल मार्केट में उतारने की तैयारी कर रहा है। Mobile World Congress 2026 से ठीक पहले, यानि 28 फरवरी को इन फोनों के वैश्विक स्तर पर लॉन्च होने की खबर है। लॉन्च से पहले …

ImageNaoto Fukasawa डिज़ाइन और 200MP कैमरा के साथ इस दिन आ रही है realme 16 Pro series

realme अपनी नंबर सीरीज़ को एक नया प्रीमियम टच देने जा रहा है। कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि realme 16 Pro Series भारत में 6 जनवरी 2026 को लॉन्च होगी। इस सीरीज़ में realme 16 Pro 5G और realme 16 Pro+ 5G शामिल होंगे। खास बात यह है कि इस बार फोकस सिर्फ …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products