[Exclusive] डायनामिक आइलैंड की तरह काम करने वाले Realme Mini Capsule फ़ीचर की देखें वीडियो

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज ही हमने आपको बताया है कि Realme iPhone 14 Pro मॉडलों के Dynamic Island फ़ीचर को सबसे पहले Android फोनों में लेकर आने वाली है। OnLeaks द्वारा जो तस्वीर हमने आपको दिखाई, उसमें ये iPhone के मुकाबले थोड़ा बड़ा और चौड़ा नज़र आ रहा है। अब इस ख़बर को खुद कंपनी ने भी कन्फर्म कर दिया है और डायनामिक आइलैंड जैसे इस फ़ीचर को कंपनी ने एक नया नाम दिया है। इस नए फ़ीचर को कंपनी ने Realme Mini Capsule नाम दिया है और इसका पहला टीज़र भी सामने आ चुका है।

Realme सीईओ, माधव सेठ ने खुद ट्वीट करके इस नए फ़ीचर ‘Mini Capsule’ का ज़िक्र किया है और साथ ही ये भी बताया है कि ये नया फ़ीचर Realme की नयी स्मार्टफोन C-सीरीज़ में नज़र आएगा। लेकिन ये ट्वीट अब उन्होंने डिलीट कर दिया है। लेकिन अब हम Smartprix पर OnLeaks के साथ मिलकर आपके लिए एक लाइव वीडियो लाये हैं, जिसमें आप Realme के इस नए फ़ीचर की वीडियो देख सकते हैं, कि ये कैसे काम करता है।

ये पढ़ें: Realme GT 3 की फ़ास्ट चार्जिंग की ये वीडियो आपको कर देगी हैरान, कंपनी ने खुद लॉन्च से पहले की शेयर

अगर हम इस टीज़र वीडियो को देखें, तो ये उतना उपयोगी नहीं लगता, जितना Apple के iPhone 14 Pro मॉडलों का Dynamic Island है, जिसमें आप ढेरों कस्टमाइज़ेशन कर सकते हैं। यहां चाहे तस्वीर में देखें या इस वीडियो में इस Realme Mini Capsule में सिर्फ बैटरी और चार्जिंग स्टेटस दिखाया जा रहा है और ये रंग बदलता हुआ नज़र आ रहा है। इस वीडियो में भी इस Realme Mini Capsule के किसी अन्य कस्टमाइज़ेशन या फ़ीचर को टीज़ नहीं किया गया है, तो ये Dynamic Island जैसा लगता तो है, लेकिन क्या इसमें कंपनी उतने ही फ़ीचर दे पायेगी या नहीं, ये तो तभी पता चलेगा, जब कंपनी इसे आधिकारिक तौर पर किसी फ़ोन में पेश करेगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइलफोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image8,000mAh बैटरी वाला 5G फोन लॉन्च, ₹30,000 से कम में 144Hz कर्व्ड स्क्रीन

जहां ज्यादातर स्मार्टफोन पतले डिजाइन और हाई-एंड कैमरा पर फोकस कर रहे हैं, वहीं Tecno ने अपनी नई पेशकश में सबसे बड़ा दांव बैटरी पर लगाया है। Tecno Pova Curve 2 5G में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, और खास बात यह है कि इसके बावजूद फोन सिर्फ 7.42mm पतला है। ₹30,000 से …

ImageiPhones के बाद अब एंड्राइड फोनों में Realme सबसे पहले लेकर आ रहा है ‘डायनामिक आइलैंड’

Apple ने पिछले साल, 2022 में iPhone 14 Pro मॉडलों में एक नया फ़ीचर दिया – Dynamic Island (डायनामिक आइलैंड), जो काफी पॉपुलर हुआ। इसमें स्क्रीन में ही ऊपर जहां फ्रंट कैमरा होता है, एक पिल शेप के आकार में नोटिफिकेशन नज़र आती हैं। इस आकार को ही कंपनी डायनामिक आइलैंड कहती है, जिसका शेप …

ImageiPhone की तरह अपने Android फ़ोन में चाहिए Dynamic Island फ़ीचर, तो डाउनलोड करें ये ऐप

Apple ने हाल ही में iPhone 14 सीरीज़ लॉन्च की है, जिसमें एक नया और दिलचस्प फ़ीचर Dynamic Island सामने आया है। iPhone 14 सीरीज़ में बेस मॉडल में पुराना चिपसेट देने पर जहां लोगों की प्रतिक्रियाएं अच्छी नहीं आयीं, वहीँ Pro मॉडलों में Dynamic Island नाम के इस फ़ीचर ने सबका ध्यान अपनी तरफ …

Imageफरवरी 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in February 2026

जनवरी की तरह ही फरवरी 2026 भी भारतीय स्मार्टफोन मार्केट के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। नए साल की शुरुआत के बाद अब कंपनियां अपने बड़े और बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार दिख रही हैं। Samsung, Apple, Vivo, iQOO, Motorola, realme, Redmi और OnePlus जैसे बड़े ब्रांड्स इस महीने …

Image2026 में बढ़ेगी बैटरी क्षमता – Realme ला रहा 10,001mAh बैटरी स्मार्टफोन

10,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन अब सिर्फ कॉन्सेप्ट नहीं रह गए हैं। जिस तेतेज़ी से चीनी कंपनियां बैटरी टेक्नोलॉजी पर काम कर रही हैं, उससे यह ट्रेंड 2026 में मेनस्ट्रीम बन सकता है। 2025 में हम फोनों में 7,500mAh तक की बैटरी देख रहे हैं, जिसके बाद अब कंपनियां सीधे पावर बैंक के स्तर की बैटरी …

Discuss

Be the first to leave a comment.