iPhones के बाद अब एंड्राइड फोनों में Realme सबसे पहले लेकर आ रहा है ‘डायनामिक आइलैंड’

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple ने पिछले साल, 2022 में iPhone 14 Pro मॉडलों में एक नया फ़ीचर दिया – Dynamic Island (डायनामिक आइलैंड), जो काफी पॉपुलर हुआ। इसमें स्क्रीन में ही ऊपर जहां फ्रंट कैमरा होता है, एक पिल शेप के आकार में नोटिफिकेशन नज़र आती हैं। इस आकार को ही कंपनी डायनामिक आइलैंड कहती है, जिसका शेप और साइज़ नोटिफिकेशन के अनुसार बदलता रहता है। यहां आप बैटरी, अन्य नोटिफिकेशन देख सकते हैं और म्युज़िक भी यहीं से कंट्रोल कर सकते हैं।

iPhone 14 सीरीज़ में ये Dynamic Island फ़ीचर आने के बाद से ही अफवाहें शुरू हो गयीं थीं, कि अब जल्दी ही Android स्मार्टफोनों में भी ये फ़ीचर देखने को मिलेगा। लेकिन अब ये कन्फर्म हो चुका है कि ये फ़ीचर एंड्राइड स्मार्टफोन में आएगा और इस फ़ीचर के साथ सबसे पहला स्मार्टफोन लाने वाली कंपनी और कोई नहीं बल्कि Realme है। Realme जल्दी ही अपने नए वाले स्मार्टफोन में Dynamic Island फीचर को पेश करेगी। आसार हैं कि इसके बाद अन्य एंड्राइड स्मार्टफोन निर्माता भी इस फ़ीचर के साथ फ़ोन ला सकते हैं।

ये पढ़ें: Realme GT 3 की फ़ास्ट चार्जिंग की ये वीडियो आपको कर देगी हैरान, कंपनी ने खुद लॉन्च से पहले की शेयर

Dynamic Island के साथ Realme के पहले स्मार्टफोन की तस्वीर आप यहां Smartprix पर देख सकते हैं। ये फोटो हम आपके लिए OnLeaks द्वारा लेकर आये हैं, जिसमें आप स्क्रीन के ऊपर के हिस्से पर साफ़ साफ़ डायनामिक आइलैंड देख सकते हैं। ये फोटो Realme के ही एक इंटरनल डॉक्यूमेंट से ली गयी है, जिसमें हमें इस नए फ़ीचर का काफी साफ़ लुक नज़र आ रहा है।

Realme के अलावा Huawei का भी नाम सामने आ रहा है, जो Dynamic Island के साथ एंड्राइड स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है, लेकिन लगता है कि डायनामिक आइलैंड के साथ पहला एंड्राइड स्मार्टफोन लॉन्च करने में Realme, Huawei से बाज़ी मार जायेगा। ये फ़ोन MWC 2023 में ही यानि आज से बस 6 दिन बाद लॉन्च किया जायेगा।

ये पढ़ें: अगर गलती से कहीं भूल गए हैं अपना फ़ोन, तो सबसे पहले करें ये 5 काम नहीं तो हो सकता है नुकसान

Apple iPhone 14 Pro Dynamic Island Vs Realme phone Dynamic Island

अगर आप गौर से देखेंगे तो, Realme के फ़ोन में iPhone 14 Pro मॉडलों के मुकाबले थोड़ा बड़ा और चौड़ा डायनामिक आइलैंड मिलेगा। इसके अलावा इस फ़ोन में SuperVOOC फ़ास्ट चार्जिंग भी मिलेगी, क्योंकि ये इस आइलैंड में साफ़ दिख रही है। इसके अलावा इस डायनामिक आइलैंड से शयद हम यहां हाल ही में बंद की गयी ऐप्स और म्युज़िक कंट्रोल जैसे फ़ीचर भी एक्सेस कर सकेंगे।

ये पढ़ें: iPhone की तरह अपने Android फ़ोन में चाहिए Dynamic Island फ़ीचर, तो डाउनलोड करें ये ऐप

वैसे डायनामिक आइलैंड एंड्राइड ऐप्स के साथ भी आप अपने फ़ोन पर dynamic island फ़ीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो काफी अच्छे से काम करती हैं। इतना ही नहीं, इस नए फ़ीचर के साथ आप ढेरों कस्टमाइज़ेशन भी कर सकेंगे।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus N6 8,000mAh दमदार बैटरी के साथ लॉन्च – एक बार चार्ज पर चलेगा कई दिन, जानिए कीमत

OnePlus ने भारत में एक नया बजट स्मार्टफोन पेश किया है, जिसका नाम OnePlus N6 है। Nord CE6 Lite (रिव्यू) के नीचे के सेगमेंट में आया यह नया N-सीरीज़ डिवाइस लंबी बैटरी लाइफ, मज़बूती से जुड़े फ़ीचर्स और जाना-पहचाना OxygenOS अनुभव अपेक्षाकृत किफ़ायती कीमत पर लेकर आया है। OnePlus N6 को हरे (Fresh Mint) और …

ImageiPhone की तरह अपने Android फ़ोन में चाहिए Dynamic Island फ़ीचर, तो डाउनलोड करें ये ऐप

Apple ने हाल ही में iPhone 14 सीरीज़ लॉन्च की है, जिसमें एक नया और दिलचस्प फ़ीचर Dynamic Island सामने आया है। iPhone 14 सीरीज़ में बेस मॉडल में पुराना चिपसेट देने पर जहां लोगों की प्रतिक्रियाएं अच्छी नहीं आयीं, वहीँ Pro मॉडलों में Dynamic Island नाम के इस फ़ीचर ने सबका ध्यान अपनी तरफ …

Image[Exclusive] डायनामिक आइलैंड की तरह काम करने वाले Realme Mini Capsule फ़ीचर की देखें वीडियो

आज ही हमने आपको बताया है कि Realme iPhone 14 Pro मॉडलों के Dynamic Island फ़ीचर को सबसे पहले Android फोनों में लेकर आने वाली है। OnLeaks द्वारा जो तस्वीर हमने आपको दिखाई, उसमें ये iPhone के मुकाबले थोड़ा बड़ा और चौड़ा नज़र आ रहा है। अब इस ख़बर को खुद कंपनी ने भी कन्फर्म …

ImageOnePlus का सबसे सस्ता फोन आ रहा है भारत में: N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन होगा पेश

OnePlus ने अपनी नई N सीरीज़ के पहले फोन OnePlus N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। Amazon India पर लाइव हुई टीज़र लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन 30 जून 2026 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। कई दिनों तक नई लाइनअप को टीज़ करने के बाद कंपनी ने अब इसका पहला …

ImageNothing का नया बजट फोन Phone (4b) आ रहा है भारत में, लॉन्च डेट लीक, इस दिन होगा पेश

Nothing पिछले कुछ दिनों से अपने आने वाले Phone (4b) को लेकर लगातार टीज़र दे रहा है, हालांकि कंपनी ने अब तक इस डिवाइस के बारे में बहुत कम जानकारी दी है। लेकिन अब ये तस्वीर जल्द साफ़ हो सकती है, क्योंकि एक नए लीक में फोन की संभावित लॉन्च डेट सामने आ गई है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.