17,999 रुपए की शुरूआती कीमत पर Realme Narzo 60 और Narzo 60 Pro भारत में लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme ने अपनी Narzo सीरीज़ में भारत में दो नए स्मार्टफोन Realme Narzo 60 5G और Realme Narzo 60 Pro 5G लॉन्च किये हैं। ये दोनों फ़ोन MediaTek Dimensity चिपसेट के साथ आये हैं और Narzo 60 Dimensity 6020 चिपसेट के साथ भारत में आने वाला पहला स्मार्टफोन है। इनके साथ कंपनी ने Realme Wireless Buds 3 भी भारतीय बाज़ार में सामने आये हैं। ये एक नेकबैंड है, जो भारत में 1699 रुपए में उपलब्ध होगा। आइये जानते हैं कि नयी Narzo 60 सीरीज़ की कीमतें और स्पेसिफ़िकेशन क्या हैं।

Realme Narzo 60 सीरीज़ की कीमतें और उपलब्धता

Realme Narzo 60 Pro 5G तीन स्टोरेज वैरिएंट में और Narzo 60 दो स्टोरेज वैरिएंट में आये हैं। ये दोनों स्मार्टफोन भारत में Amazon व realme.com पर सेल के लिए 15 जुलाई से उपलब्ध होंगे।

Realme Narzo 60 Pro

  • 8GB + 128GB – 23,999 रुपए
  • 12GB + 256GB – 26,999 रुपए
  • 12GB + 1TB – 29,999 रुपए

Realme Narzo 60

  • 8GB + 128GB – 17,999 रुपए
  • 8GB + 256GB – 19,999 रुपए

Realme Narzo 60 Pro स्पेसिफिकेशन

Realme Narzo 60 Pro 5G इस बजट में 1TB स्टोरेज के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है। इसमें आपको 12GB तक की रैम के साथ Dimensity 7050 चिपसेट मिलेगा। फ़ोन का डिज़ाइन Realme 11 Pro सीरीज़ के जैसा ही है। इसके अलावा इसमें 6.7-इंच की फुल एचडी+ AMOLED 120Hz डिस्प्ले, 1.07 बिलियन कलर और HDR10+ सपोर्ट के साथ आएगी। फ़ोन में 100MP प्राइमरी कैमरा के साथ 2MP का पोर्ट्रेट कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए दोनों में 16MP का सेंसर ही मौजूद है।

इसके अलावा इसमें 5000mAh की बैटरी, 67W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलेगी।

Realme Narzo 60 5G स्पेसिफिकेशन

बेस मॉडल Realme Narzo 60 5G MediaTek Dimensity 6020 पर काम करता है। इसमें भी आपको 256GB तक की स्टोरेज मिलती है। फ़ोन में 6.43-इंच की फुल एचडी+ 90Hz AMOLED डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें 64MP+2MP का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप और सामने 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेंगे। फ़ोन में 33W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी आएगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image₹8,000 से कम में 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, Lava का नया फोन चौंका देगा

Lava ने भारत में अपनी बजट सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए नया Lava Bold N2 Pro लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि यह फोन पिछले महीने आए Bold N2 के तुरंत बाद आया है, लेकिन इस बार कंपनी ने फीचर्स में थोड़ा और दम डालने की कोशिश की है, खासतौर पर कैमरा …

ImageRealme Narzo 50 सीरीज़ भारत में मात्र 13,999 रूपए की शुरूआती कीमत के साथ लॉन्च हुई

Realme ने अभी अभी भारत में Narzo 50 सीरीज़ के दो स्मार्टफोनों, Realme Narzo 5G और Realme Narzo 50 Pro 5G को लॉन्च किया है। ये स्मार्टफोन किफ़ायती रेंज में 90Hz AMOLED डिस्प्ले, Android 12 OS और ओक्टा कोर MediaTek Dimensity चिपसेट जैसे फीचरों के साथ उपलब्ध होंगे। इन्हें आप Amazon पर खरीद पाएंगे। आइये इनके …

ImageRealme Narzo 20 सीरीज होगी 21 सितम्बर को इंडिया में लांच

Realme ने इस साल की शुरुआत में अपनी नयी बजट स्मार्टफोन सीरीज के तहत Narzo 10 और Narzo 10A स्मार्टफ़ोनों को भारत में लॉन्च किया था। दोनों ही फोन मार्किट में दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किए गए थे। IFA 2020 टेक्नोलॉजी फेयर में कंपनी ने कहा था कि वो Realme Narzo 20 सीरीज पर …

Image10,001mAh बैटरी और 80W चार्जिंग वाला realme NARZO Power 5G लॉन्च, जानिए कीमत

realme ने भारत में अपना नया realme NARZO Power 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है और इसकी सबसे बड़ी खासियत है 10,001mAh की विशाल बैटरी। कंपनी का दावा है कि यह भारत में मिलने वाले सबसे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोनों में से एक है। यानी अगर आप ऐसे फोन की तलाश में हैं जो बार-बार …

ImageGalaxy A37 और A57 भारत में लॉन्च, फीचर्स ठीक-ठाक लेकिन कीमत ने सबको चौंकाया

Samsung ने आधिकारिक तौर पर भारत में Galaxy A37 और Galaxy A57 लॉन्च कर दिए हैं, और इनकी कीमतें वही हैं जो पहले लीक में सामने आई थीं।Galaxy A37 की कीमत Galaxy A57 की कीमत डिज़ाइन, डिस्प्ले और बिल्ड दोनों फोन्स में 6.7-इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट …

Discuss

Be the first to leave a comment.