Realme Narzo 80 Pro 5G होगा Dimensity 7400 चिपसेट के साथ आने वाला पहला फोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme Narzo 80 Pro 5G का लॉन्च भी अब दूर नहीं है और कंपनी ने इस फोन का पहला टीज़र भी शेयर कर दिया है। हालांकि Realme ने इस फोन की लॉन्च की तारीख़ नहीं बतायी, लेकिन पहले टीज़र में ये बता दिया है कि ये फोन नए MediaTek चिपसेट के साथ आएगा और Amazon India पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा कंपनी ने इसके AnTuTu स्कोर से भी पर्दा उठा दिया है। Realme Narzo 80 Pro 5G, Realme Narzo 70 Pro का सक्सेसर होगा, जो पिछले साल मार्च में लॉन्च हुआ था। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: 2025 में उपलब्ध बेहतरीन 5G स्मार्टफोन – Best Smartphones 2025

Realme Narzo 80 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च

Narzo 80 Pro को कंपनी अपनी इंडिया वेबसाइट पर भी लिस्ट चुकी है, जिसके नीचे आपको Coming Soon का टैग मिलेगा। इसके अलावा टीज़र से ये भी साफ है कि ये फोन भारत में नए MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट के साथ आने वाला है।

ये चिपसेट पिछले महीने ही लॉन्च हुआ है। MediaTek का ये नया प्रोसेसर ऑक्टा-कोर चिप है, जिसमें प्राइम चार Arm Cortex-A78 कोर को 2.6GHz पर क्लॉक किया है और बाकी चार Arm Cortex-A55 कोर की क्लॉक स्पीड 2.0GHz तक है। इसमें Arm Mali-G615 MC2 GPU दिया गया है। ये चिपसेट TSMC के 4nm प्रोसेस नोड पर बना है। MediaTek के अनुसार, Dimensity 7400 गेमिंग के दौरान अपने प्रतिस्पर्धी चिपसेट्स की तुलना में 14% से 36% तक कम पावर का इस्तेमाल करता है। साथ ही इसमें Dimensity 7300 की तुलना में 15% बेहतर परफॉर्मेंस मिलती है।

कंपनी ने टीज़र के साथ इस फोन की कीमतों की तरफ भी एक इशारा किया है। realme के अनुसार, Realme Narzo 80 Pro 5G, Dimensity 7400 के साथ 20,000 से कम कीमत में आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। हालांकि इस चिपसेट के साथ अभी तक कोई फोन नहीं आया है, लेकिन Motorola का Edge 60 Fusion भी इसी चिपसेट के साथ 2 अप्रैल को आने वाला है और realme ने फिलहाल लॉन्च की तारीख से पर्दा नहीं उठाया है।  

ये पढ़ें: Vivo X200 Ultra में मिलेंगे दमदार कैमरा, अन्य स्पेसिफिकेशन भी करेंगे आपको आकर्षित

अब बात करते हैं, Narzo 80 Pro 5G के AnTuTu स्कोर की, जो कि 7,80,000 पॉइंट्स से ज़्यादा है।

इसके अलावा इस फोन के बारे में कोई और जानकारी नहीं है, लेकिन हाल ही में आये लीक के अनुसार ये तीन स्टोरेज वैरिएंट में आ सकता है और आप इसे तीन रंगों में खरीद पाएंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRealme P4s 5G vs Nothing Phone 4b – ₹35,000 में कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

Realme ने अपनी P4 सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन realme P4s 5G पेश किया है। इस स्मार्टफोन की खासियत है, इसमें मिलने वाला डेडिकेटेड गेमिंग चिप, लेकिन इसी के साथ कंपनी ने इस फोन का दाम भी अन्य P4 सीरीज़ फोनों से ऊपर पहुंचा दिया है। लगभग ₹32,000 (ऑफर के बाद) का ये फोन …

Image8000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100x 5G इस दिन होगा लॉन्च, जानें खास बातें

Realme जल्द ही भारत में अपना नया बजट 5G फोन Realme Narzo 100x 5G उतारने जा रहा है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और उसी दिन से Amazon के साथ realme.com पर भी उपलब्ध रहेगा। सबसे बड़ी बात है इसकी 8,000mAh बैटरी, …

ImagePOCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

एक नज़र में: POCO ने भारत में POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। ये भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप के साथ आने वाला पहला फोन भी बना है। इस फोन की शुरुआती कीमत ऑफर के बाद ₹18,999 है, और आपको इसमें 7,900mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित HyperOS …

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

Discuss

Be the first to leave a comment.