10,001mAh बैटरी और 80W चार्जिंग वाला realme NARZO Power 5G लॉन्च, जानिए कीमत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

realme ने भारत में अपना नया realme NARZO Power 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है और इसकी सबसे बड़ी खासियत है 10,001mAh की विशाल बैटरी। कंपनी का दावा है कि यह भारत में मिलने वाले सबसे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोनों में से एक है।

यानी अगर आप ऐसे फोन की तलाश में हैं जो बार-बार चार्ज करने की झंझट से बचाए, तो यह नया NARZO फोन आपके लिए दिलचस्प विकल्प हो सकता है। इसके अलावा फोन में 144Hz OLED डिस्प्ले, Dimensity 7400 Ultra चिपसेट और 80W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

ये पढ़ें: भारत में आ रहा है Apple Pay? UPI और Google Pay पर क्या पड़ेगा असर

कीमत और उपलब्धता

भारत में realme NARZO Power 5G की शुरुआती कीमत ₹29,999 रखी गई है। इसका 8GB + 128GB वेरिएंट ₹29,999 में आता है, जबकि 8GB + 256GB वेरिएंट ₹27,999 में उपलब्ध होगा।

लॉन्च ऑफर के तहत ₹3000 बैंक डिस्काउंट और ₹1000 अतिरिक्त प्राइस ऑफर के बाद इसकी प्रभावी कीमत ₹25,999 और ₹23,999 तक हो सकती है।

फोन Titan Silver और Titan Blue रंगों में आएगा और इसकी पहली सेल 5 मार्च को दोपहर 12 बजे से realme.com और Amazon पर शुरू होगी।

क्या खास है इस फोन में

अगर आप ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं जो लंबे समय तक बैटरी बैकअप दे, तो realme NARZO Power 5G इस मामले में काफी आकर्षक हो सकता है। इसमें 10,001mAh Titan Battery दी गई है, जिसे Next-Gen Silicon-Carbon Anode टेक्नोलॉजी के साथ बनाया गया है। कंपनी के मुताबिक यह बैटरी लंबे समय तक टिकाऊ रहती है और कई सालों तक अपनी क्षमता बनाए रख सकती है।

इसके साथ 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग भी मिलती है, जिससे कुछ ही मिनट चार्ज करने पर फोन घंटों तक चल सकता है। जरूरत पड़ने पर आप 27W reverse charging से दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं।

ये पढ़ें: Motorola Razr Fold लॉन्च – Motorola का पहला बुक स्टाइल फोल्ड, क्या देगा Galaxy Fold 7 को टक्कर

realme NARZO Power 5G स्पेसिफिकेशन

अगर आप गेमिंग या वीडियो देखने के शौकीन हैं, तो इस फोन का 6.8-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले आपको स्मूद अनुभव दे सकता है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 6500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलती है, जिससे तेज़ धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है, जो BGMI जैसे गेम्स में बेहतर फ्रेम रेट देने का दावा करता है। फोन में 8GB RAM के साथ वर्चुअल RAM सपोर्ट और UFS 3.1 स्टोरेज भी मिलता है, जिससे ऐप्स और गेम्स तेजी से लोड हो सकते हैं।

फोटोग्राफी पसंद करने वालों के लिए इसमें 50MP Sony IMX882 कैमरा दिया गया है, जिससे आप डिटेल्ड तस्वीरें कैप्चर कर सकते हैं। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

फोन Android 16 आधारित realme UI 7.0 पर चलता है और कंपनी ने 3 साल के Android अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। इसके अलावा इसमें Wi-Fi 6, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IP66/IP68/IP69 रेटिंग जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Galaxy M17e 5G लॉन्च: ₹13K में 6 साल अपडेट वाला फोन, लेकिन क्या ये सही डील deal है?

₹15,000 से कम में फोन खरीदते समय आमतौर पर आपको एक समझौता करना पड़ता है। या तो बैटरी बेहतर मिलेगी, या परफॉर्मेंस, या फिर सॉफ्टवेयर सपोर्ट। Samsung इस बार Galaxy M17e 5G के साथ थोड़ा अलग दांव खेलता दिख रहा है। कंपनी ने इस फोन को भारत में लॉन्च कर दिया है, और पहली नज़र …

Image7000mAh बैटरी वाला OPPO A6 Pro 5G लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

OPPO ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन OPPO A6 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले साल आए A5 Pro 5G का सक्सेसर है और कंपनी ने इसमें बैटरी, मज़बूती और चार्जिंग पर खास फोकस किया है। OPPO A6 Pro 5G को 7000mAh की बड़ी बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और IP66, IP68, …

Image10,001mAh बैटरी के साथ realme का नया फोन भारत में लॉन्च

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme P4 Power आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, और इसकी सबसे बड़ी पहचान इसकी बैटरी बन गई है। फोन में 10,001mAh की silicon-carbon Titan बैटरी दी गई है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर करीब 2.5 दिन का रेगुलर …

Imagerealme का अफोर्डेबल फोन 7000mAh बैटरी और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च

realme ने भारत में अपना नया realme C83 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। मात्र 13,499 रुपए की कीमत पर ये फोन 7000mAh बैटरी और मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन ऑफर करता है। कंपनी ने इसे खास तौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर पेश किया है जो लंबी बैटरी लाइफ, बड़ी स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी …

ImageiQOO Z11x 5G लॉन्च: 7200mAh बैटरी वाला फोन, जो शायद चार्जर की टेंशन खत्म कर दे

अगर आपका फोन अक्सर शाम तक पहुंचते-पहुंचते 10–15% बैटरी पर पहुंच जाता है और आप चार्जर ढूंढने लगते हैं, तो iQOO का नया फोन शायद उसी परेशानी का हल बनने की कोशिश कर रहा है। कंपनी ने भारत में iQOO Z11x 5G लॉन्च किया है, और इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसकी 7200mAh बैटरी। इतनी …

Discuss

Be the first to leave a comment.