Corona Virus LockDown की वजह से Realme के बाद Xiaomi ने भी Mi 10 के लांच को टाला

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi MI 10 के लांच ट को शाओमी ने आज आधिकारिक रूप से टाल दिया है। कोरोना वायरस की वजह से देश में किये गये लॉकडाउन के बाद आज कंपनी ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करने साफ़ किया है की 31 मार्च को आयोजित लांच इवेंट को अभी के लिए पोस्टपोंड कर दिया है।

Mi 10 और Mi 10 Pro को कंपनी अपनी दसवी वर्षगाठ के अवसर पर इंडियन मार्किट में अपनी पहली फ्लैगशिप ग्रेड डिवाइस के तौर पर लांच करने वाला था। शाओनी ने अभी के लिए आगामी लांच डेट से जुडी कोई जानकारी अभी शेयर नहीं की है।

Mi 10 launch

इस से फेल कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi Note 9 Pro Max की सेल को भी पीछे कर दिया है क्योकि लॉकडाउन की वजह से प्रोडक्ट डिलीवरी में देरी की काफी उम्मीद हो सकती है।

Mi 10 के फीचर

अगर डिवाइस के स्पेसिफिकेशन की बात करे तो यहाँ पर आपको 6.6-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है जो 90Hz रिफ्रेश रेट और पंच होल कट-आउट के साथ पेश की जाएगी। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट और अद्रेनो 650 GPU का भी इस्तेमाल किया जायेगा।

लेटेस्ट चिपसेट के साथ 12GB रैम, 512GB रैम और एंड्राइड 10 आधारित MIUI सॉफ्टवेयर का सपोर्ट भी मिलेगा। कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर डिवाइस 5G SA/NSA, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.1, GPS/Galileo और USB टाइप C को भी सपोर्ट कर सकते है।

इसके अलावा सबसे बड़ी खासियत डिवाइस का कैमरा सेटअप होगा क्योकि यहाँ पीछे की तरफ आपको 108MP का प्राइमरी सेंसर क्वैड कैमरा सेटअप के तहत मिलेगा जो इंडिया में सबसे पहला साबित हो सकता है।

Realme Narzo सीरीज का लांच भी टला

शाओमी से पहले आज सुबह रियलमी ने भी अपनी अपकमिंग Realme Narzo सीरीज के लांच इवेंट को कैंसिल कर दिया था जिसकी जानकारी माधव सेठ ने अपनी ट्वीटर हैंडल पर दी थी। शाओमी की ही तरह अभी रियलमी ने भी अपने लांच की आगामी डेट के बारे में कोई जानकरी नहीं दी है।

Narzo 10 सीरीज में कंपनी दो मॉडल लांच कर सकती थी जिसमे एक Narzo 10 में तो आपको पीछे की तरफ क्वैड कैमरा सेटअप दिया जायेगा जबकि दुसरे मॉडल यानि Narzo 10A में ट्रिपल कैमरा देखने को मिल सकता है। साथ ही यहाँ पर आपको 48MP का प्राइमरी सेंसर तथा सामने की तरफ 16MP का सेल्फी कैमरा के अलावा फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट और टाइप C जैसे फीचर भी मिल सकते है।

 

 

Related Articles

ImageOnePlus Nord सीरीज़ में बड़ा बदलाव – CE 6 Lite और Nord 6 दोनों में मिल सकते हैं बड़े सरप्राइज़

OnePlus अपनी Nord सीरीज़ को भारत में और मज़बूत करने की तैयारी में है। कंपनी पहले ही 7 अप्रैल को OnePlus Nord 6 लॉन्च करने की पुष्टि कर चुकी है, और अब रिपोर्ट्स बता रही हैं कि मई में Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite भी लाइनअप में शामिल हो सकते हैं। इस …

ImageXiaomi ने भी ऑफलाइन स्टोरों के लिए लांच किया Mi Commerce; आसानी से बेच पाएंगे शाओमी डिवाइस

कोरोना वायरस की वजह से ये गये लॉकडाउन के बाद सभी कंपनिया अपने बिज़नस को वापस से ट्रैक पर लाने के लिए अलग-अलग रणनीति अपना रही है। विवो रिटेल स्टोर के बाद अब शाओमी ने भी अपने ऑफलाइन रिटेल शॉप के लिए Mi Commerce प्लेटफार्म को पेश कर दिया है। यह एक ऑफलाइन टू ऑनलाइन …

Imageशाओमी के अपकमिंग 10 स्मार्टफोन जो होंगे साल 2019 में लांच

शाओमी ने 2010 में अपनी शुरुआत एक ऐसी सॉफ्टवेयर कंपनी के रूप में की थी जो एंड्राइड आधारित MIUI कस्टम ROM को बढ़ावा देती थी और 1 साल बाद ही कंपनी ने Xiaomi Mi 1 स्मार्टफोन को लांच कर दिया था। अगले कुछ सालो में कंपनी ने रफ़्तार पकड़ी और चीन में काफी बेतार मार्किट …

ImageUpcoming Smartphones in March 2026 India – iPhone 17e से Xiaomi 17 Ultra तक, एक साथ लॉन्च होंगे ये बड़े फोन

जनवरी और फरवरी की तेज़ रफ्तार के बाद अब मार्च 2026 भी भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार के लिए कम व्यस्त नहीं रहने वाला है। इस महीने फ्लैगशिप पावर, मिड-रेंज इनोवेशन और डिज़ाइन एक्सपेरिमेंट – तीनों का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलेगा। इस महीने में iPhone 17e, Nothing Phone 4a, Xiaomi 17 Ultra और Poco X8 सीरीज़ …

ImageOnePlus में बड़ा झटका – CEO ने छोड़ा पद, ग्लोबल मार्केट से बाहर होने की खबरों से मची हलचल

कभी “वैल्यू-फॉर-मनी” स्मार्टफोन्स के लिए पहचानी जाने वाली OnePlus आज अपने सबसे मुश्किल दौर से गुजरती नज़र आ रही है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स और घटनाक्रमों ने कंपनी के भविष्य को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं, खासतौर पर तब, जब OnePlus India के CEO Robin Liu ने अपने पद से इस्तीफा …

Discuss

Be the first to leave a comment.