realme P3 और P3 Ultra कम कीमत में मिल रहे धांसू गेमिंग फीचर्स, लॉन्च की तारीख सामने आयी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

realme ने हाल ही में अपनी P3 सीरीज को लॉन्च किया था, जिसमें P3 Pro और P3x मॉडल्स को शामिल किया गया था। अब कंपनी इस सीरीज को बढ़ा कर इसमें दो और नए मॉडल्स P3 और P3 Ultra को शामिल करने वाली है। realme P3 Ultra इंडिया लॉन्च की तारीख सामने आ चुकी है। आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Xiaomi 15 Vs. Samsung Galaxy S25: कौनसा फोन है, आपके लिए बेहतर

realme P3 और P3 Ultra इंडिया लॉन्च की तारीख रिवील

रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस सीरीज के दोनों आगामी फोन्स realme P3 और realme P3 Ultra को 19 मार्च 2025 को लॉन्च करने वाली है। फोन को दोपहर 12 बजे पेश लॉन्च किया जा सकता है।

realme P3 और P3 Ultra की कीमत (अपेक्षित)

लीक्स के अनुसार कंपनी P3 को लगभग 20,000 रुपए की कीमत पर पेश कर सकती है, वहीं P3 Ultra को लगभग 30,000 रुपए की कीमत पर पेश किया जा सकता है। हालांकि, दोनों फोन्स पर हमें बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस का लाभ मिल सकता है।

realme P3 और P3 Ultra फीचर्स

realme P3 120Hz AMOLED E-sports डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है, और Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है। फोन में 6,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, और ये 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। इसमें IP69 रेटिंग की सुरक्षा मिल सकती है।

वहीं P3 Ultra में भी 120Hz AMOLED E-sports डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। ये फोन MediaTek Dimensity 8350 Ultra चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, और इसमें 12GB की LPDDR5x RAM और 256GB की UFS 3.1 स्टोरेज दी जा सकती है। फोन 6,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है, और 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

ये पढ़ें: बेस्ट क्रॉस प्लेटफॉर्म फाइल शेयरिंग ऐप्स एंड्रॉयड के लिए

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiQOO 15R भारत में लॉन्च: Snapdragon 8 Gen 5 और 7600mAh बैटरी के साथ जानें क्या होगी कीमत

₹50,000 से कम में Snapdragon 8 Gen 5, 7,600mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग? iQOO 15R की भारत में एंट्री ने अप्पर मिड रेंज सेगमेंट में सीधी हलचल मचा दी है। ऐसे समय में जब ज़्यादातर ब्रांड कीमतें बढ़ा रहे हैं, iQOO ने ऐसा स्पेक शीट पेश किया है जो सीधे OnePlus 15 जैसे फोनों …

Image₹7,999 में 6300mAh बैटरी, realme P4 Lite 4G लॉन्च, जानें क्या है खास

realme ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन realme P4 Lite 4G लॉन्च कर दिया है। यह फोन बड़ी 6300mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी जैसे फीचर्स के साथ आता है। बैंक ऑफर और कूपन के बाद इसकी प्रभावी शुरुआती कीमत ₹7,999 रखी गई है। कीमत और उपलब्धता 4GB + 64GB वेरिएंट की MOP …

Image₹7,499 में Lava का नया फोन लॉन्च, 5000mAh बैटरी और 90Hz स्क्रीन के साथ

कम कीमत में बड़ी स्क्रीन और लंबी बैटरी लाइफ चाहने वालों के लिए Lava ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Yuva Star 3 लॉन्च कर दिया है। ₹7,499 की कीमत पर आया यह फोन एंट्री-लेवल सेगमेंट को टारगेट करता है और Redmi, Realme व Infinix जैसे ब्रांड्स को सीधी टक्कर देता है। खास …

ImageRealme 15T 5G भारत में लॉन्च, दमदार बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ

Realme ने आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme 15T 5G लॉन्च कर दिया है। ये फोन कंपनी की Realme 15 सीरीज़ का हिस्सा है और इसकी खासियत है इसकी बड़ी 7000mAh की बैटरी। इसके अलावा इसमें AMOLED डिस्प्ले, फ़ास्ट चार्जिंग और एडवांस AI फीचर्स भी 20,000 से कम में मिल रहे हैं। आइये इसके …

Imagerealme P4x रिव्यू: 7,000mAh बैटरी और 90fps गेमिंग के साथ क्या ये इस बजट में बेस्ट है?

realme P4x इस समय बजट सेगमेंट में उन स्मार्टफोनों में से है, जिसने सिर्फ कीमत नहीं, बल्कि फीचर्स और हार्डवेयर के कारण भी खूब ध्यान खींचा है। 7,000mAh बैटरी, Dimensity 7400 Ultra चिपसेट, 144Hz-रेटेड डिस्प्ले और फीचर-रिच सॉफ्टवेयर के साथ ये फोन आपको अपने सेगमेंट से ऊपर की कैटेगरी वाला फ़ील देने की कोशिश करता …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products