realme ने भारत में अपनी P सीरीज़ के दो नए स्मार्टफोन, realme P4 Pro 5G और realme P4 5G – लॉन्च कर दिए हैं। दोनों ही फोनों में पावरफुल प्रोसेसर, AMOLED डिस्प्ले और 7000mAh की बैटरी जैसे फीचर हैं। ये सीरीज़ खासकर उन यूज़र्स के लिए है जो gaming smartphone under 30000 या long battery backup smartphone तलाश रहे हैं। इसके अलावा इनमें अन्य फीचर भी अच्छे हैं। आइये इनके फतौरे और कीमतों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
ये पढ़ें: Redmi 15 5G लॉन्च – क्या इस फीचर के साथ ये वाकई बनेगा बजट सेगमेंट में गेम-चेंजर?
realme P4 Series Highlights (P4 सीरीज़ की खास बातें)
realme P4 Pro 5G में 6.8-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और 50MP OIS कैमरा मिलता है, जबकि realme P4 5G में 6.77-इंच FHD+ AMOLED स्क्रीन, Dimensity 7400 Ultra चिप और 50MP ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। दोनों ही फोनों में 7000mAh Titan बैटरी, 80W अल्ट्रा चार्ज सपोर्ट और Android 15 आधारित realme UI 6.0 आउट-ऑफ-द-बॉक्स मिलता है।

realme P4 Pro 5G vs realme P4 5G: स्पेसिफिकेशन
फीचर | realme P4 Pro 5G | realme P4 5G |
---|---|---|
डिस्प्ले | 6.8-इंच 1.5K AMOLED, 144Hz, 6500 nits पीक ब्राइटनेस | 6.77-इंच FHD+ AMOLED, 144Hz, 4500 nits पीक ब्राइटनेस |
प्रोसेसर | Snapdragon 7 Gen 4 (4nm) + HyperVision AI चिप | MediaTek Dimensity 7400 Ultra (4nm) + Pixelworks प्रोसेसर |
कैमरा (रियर) | 50MP Sony IMX896 OIS + 8MP अल्ट्रा-वाइड | 50MP प्राइमरी + 8MP अल्ट्रा-वाइड |
कैमरा (फ्रंट) | 50MP OV50D, 4K 60FPS सपोर्ट | 16MP IMX480, 4K 30FPS सपोर्ट |
बैटरी | 7000mAh, 80W चार्जिंग, 10W रिवर्स चार्ज | 7000mAh, 80W चार्जिंग, AI स्मार्ट चार्जिंग |
डिज़ाइन | Living Nature Design (Birch Wood, Dark Oak, Midnight Ivy) | Metal Heart Design (Steel Grey, Engine Blue, Forge Red) |
OS | Android 15 (realme UI 6.0) | Android 15 (realme UI 6.0) |
सिक्योरिटी/IP रेटिंग | IP68 + IP69 | IP65 + IP66 |

realme P4 Series Price in India
realme P4 Pro 5G
- 12GB + 256GB – ₹28,999 (ऑफर ₹23,999)
- 8GB + 256GB – ₹26,999 (ऑफर ₹21,999)
- 8GB + 128GB – ₹24,999 (ऑफर ₹19,999)
realme P4 Pro 5G की सेल 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे से आधी रात तक एक्सक्लूसिव रूप से Flipkart पर शुरू होगी और दोपहर 12 बजे से realme.com और ऑफलाइन स्टोर्स पर ये उपलब्ध होगा।
realme P4 5G
- 8GB + 256GB – ₹21,499 (ऑफर ₹17,999)
- 8GB + 128GB – ₹19,499 (ऑफर ₹15,999)
- 6GB + 128GB – ₹18,499 (ऑफर ₹14,999)
realme P4 5G की Early Bird Sale 20 अगस्त को शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी। पहली सेल 25 अगस्त को दोपहर 12 बजे से Flipkart, realme.com और मेनलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी।
ये पढ़ें: OnePlus 13R discount: ₹42,999 वाले फोन पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर
अगर आपको pro-level gaming smartphone चाहिए जिसमें 144FPS गेमिंग और बेहतर कैमरा हो, तो realme P4 Pro 5G बेहतर विकल्प है। वहीं, बैलेंस्ड परफॉर्मेंस और बजट-फ्रेंडली विकल्प के लिए realme P4 5G किफायती रहेगा।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।