Realme Q3 Pro Special Edition हुआ 5G सपोर्ट और 64MP ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme ने आज अपने एक और फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme Q3 Pro स्पेशल एडिशन को लांच कर दिया है। फोन 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट वाली स्नैपड्रैगन 768G चिपसेट के साथ आता है। इस से पहले मार्किट में Realme Q3 Pro मीडियाटेक Dimensity 1100 के साथ लांच किया जा चूका है। Q3 Pro SE में sAMOLED 120Hz पैनल, एंड्राइड 11, 64MP ट्रिपल कैमरा सेटअप जैसे फ्लैगशिप फीचर भी दिए गये है। तो चलिए फीचरों पर नज़र डालते है:

Realme Q3 Pro Special Edition के फीचर

फोन में सामने की तरफ 6.43-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आती है। कंपनी के अनुसार डिस्प्ले 100% कलर गैमुट को कवर करने के साथ 600 निट्स तक की मैक्सिमम ब्राइटनेस देती है।

प्रोसेसर के तौर पर यहाँ पर स्नैपड्रैगन 768G चिपसेट का इस्तेमाल 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ किया गया है। Realme Q3 Pro स्पेशल एडिशन आपको एंड्राइड 11 आधारित Realme UI 2.0 पर रन करता हुआ मिलता है। फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ आपको 64MP Sony IMX682 प्राइमरी सेंसर के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर, 2MP का मैक्रो लेंस भी दिया है।

पॉवर के लिए फोन में 4,500mAh की बड़ी बैटरी 50W के सुपर फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आती है। दावे के अनुसार यह चार्जर डिवाइस को 55 मिनट में फुल चार्ज कर सकता है। कनेक्टिविटी के लिए 3.5mm ऑडियो जैक, WiFI 6 सपोर्ट, ड्यूल मोड 5G और ब्लूटूथ 5.1 का सपोर्ट भी दिया गया है।

Realme Q3 Pro Special Edition की कीमत और उपलब्धता

फोन को मार्किट में ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन को चीन में 1799 युआन की कीमत में पेश किया गया है।

Realme GT Neo की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Realme GT Neo
डिस्प्ले 6.43-इंच sAMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सैंपलिंग रेट
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 1200 SoC
मेमोरी 6/8/12GB + 128/256GB UFS 3.1
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 11 (Realme UI 2.0)
रियर कैमरा 64MP प्राइमरी + 8MP अल्ट्रा वाइड + 2MP डेप्थ; 4K@60fps
फ्रंट कैमरा 16MP; 1080p@30fps
बैटरी 4500mAh, 50W फ़ास्ट चार्जिंग
अन्य 5G, Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ 5.2, USB टाइप-C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
कलर ऑप्शन Fantasy gradient, Geek Silver, और Hacker Black

Related Articles

Image200MP कैमरा, दमदार बैटरी और चमकने वाला बैक- vivo V70 FE भारत में लॉन्च, बैटरी भी है दमदार

vivo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन vivo V70 FE लॉन्च कर दिया है, और पहली नज़र में ही यह फोन अपने डिज़ाइन के कारण आकर्षित करता है। इसकी सबसे खास बात है इसका चमकने वाला बैक पैनल, जो अंधेरे में हल्का चमकता है। लेकिन सिर्फ डिज़ाइन ही नहीं, vivo ने इसमें 200MP का बड़ा …

Imageसाल 2020 में उपलब्ध स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट वाले बेस्ट स्मार्टफोन

क्वालकॉम की वार्षिक टेक समिट में लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट स्नैपड्रैगन 865 की घोषणा कर दी गयी है। साफ़ तौर पर यह स्नैपड्रैगन 855 और 855+ की ही अपग्रेड है। यह 5G एक्सक्लूसिव चिपसेट है जो उम्मीद यही है की यह अगले साल मार्किट में काफी ज्यादा देखने को मिल सकती है। (Best Snapdragon 865 Phones …

ImageRealme X2 Pro हुआ 90Hz डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 855+ और 64MP कैमरा सेंसर के साथ लांच: जाने कीमत, स्पेसिफिकेशन

Realme X2 आज चीन में लांच कर दिया गया है। रियलमी ने इस डिवाइस के साथ फ्लैगशिप सेगमेंट में कदम रख लिया है। फोन में आपको स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट, 12GB तक की रैम जैसे हाई-एंड फीचर मिलते है जबकि लेटेस्ट ट्रेंडी 64MP कैमरा सेंसर और 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्पले भी इसको बहुत ही खास बनाते …

Image7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …

ImageRealme Q2 Pro हुआ 5G सपोर्ट और 48MP क्वैड कैमरा सेटअप के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Realme ने आज चीन में अपनी नयी Q2 सीरीज को लांच किया है। इस सीरीज में आपको Realme Q2 Pro 5G, Q2 5G और Q2i 5G तीन स्मार्टफोन देखने को मिलते है। दोनों ही फोन आपको मीडियाटेक चिपसेट के साथ मिलते है। इनमे आपको 5G सपोर्ट, AMOLED (Q2 Pro 5G) / LCDडिस्प्ले, 48MP क्वैड …

Discuss

Be the first to leave a comment.