क्या ये होगा Realme का सबसे पतला फ़ोन ? कंपनी ने दिखाया पहला टीज़र

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

realme ने हाल ही में अपनी Narzo-सीरीज़ में Narzo N55 को लॉन्च किया है और आज कंपनी फिर Nazro N-सीरीज़ में एक नया स्मार्टफोन टीज़ कर रही है। फ़ोन को लेकर पहले टीज़र में कंपनी ने बताया है कि ये Realme का अब तक का सबसे पतला स्मार्टफोन होगा और इसमें काफी बड़े आकार में N लिखा है, जिससे ये साफ़ होता है कि ये Narzo ब्रैंडिंग में ही पेश किया जायेगा।

ये पढ़ें: 20,000 से कम में दमदार फीचरों के साथ भारत में लॉन्च होगा Lava Agni 2; स्पेसिफिकेशन लीक

एक अन्य तस्वीर जो सामने आयी है, इसमें तीन फोनों को ही दिखाकर N बनाया है और ये फ़ोन सुनहरे रंग में नज़र आ रहे हैं। वहीँ पहले टीज़र में फ़ोन को आप काले रंग में देख सकते हैं। इसके अलावा टीज़र में फ़ोन का साइड दिख रहा है, जिस पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर भी हैं। इस नए स्मार्टफोन को सामान्य realme slimmest smartphone ever यानि realme के सबसे पतले फ़ोन के तौर पर प्रमोट कर रही है। हाल ही में आया Narzo N55 7.89mm का था, तो ये स्मार्टफोन इससे भी पतला होने वाला है। आसार हैं कि इस स्मार्टफोन को कंपनी Narzo N53 के नाम से लॉन्च करे।

ये पढ़ें: Poco F5 5G – Snapdragon 7+ Gen 2 के साथ भारत में आया पहला फ़ोन

Realme Narzo N53 के लीक पिछले कुछ समय से आ रहे हैं और इसे कंपनी 4GB + 64GB और 6GB + 128GB मॉडलों में लॉन्च कर सकती हैं। साथ ही ये भी साफ़ है कि ये स्मार्टफोन Amazon पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

ये पढ़ें: Poco F5 5G Vs iQOO Neo 7: कौन किस पर

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageXiaomi 17T को लेकर बड़ा खुलासा, भारत लॉन्च से पहले कीमत और वेरिएंट लीक

Xiaomi अपनी T-सीरीज़ को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी ने Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro को टीज़ करना शुरू कर दिया है और दोनों फोन ग्लोबल बाज़ार में 28 मई को लॉन्च होंगे। Xiaomi ने ये भी कन्फर्म किया है कि Xiaomi 17T भारत में 4 जून को लॉन्च होगा। हालांकि, Pro …

Imageलॉन्च से पहले ही कंपनी ने बताये Realme Narzo N55 के ये तीन मुख्य फ़ीचर, जो आपके ज़रूर जानने चाहिए

Realme 12 अप्रैल 2023 को भारत में नयी स्मार्टफोन Narzo N सीरीज़ को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन Realme Narzo N55 होगा। इस बजट स्मार्टफोन की सेल के लिए कंपनी ने Amazon के साथ साझेदारी की है और इसी ऑनलाइन शॉपिंग साइट द्वारा फ़ोन के कई मुख्य स्पेसिफिकेशन भी …

ImageRealme Narzo 50A, Realme पॉकेट ब्लूटूथ स्पीकर जल्दी देने वाले हैं भारत में दस्तक; सामने आयी लीक

Realme की Narzo 30 सीरीज़ में कई स्मार्टफोन आये हैं, जिन्हें आप और हम भारत में देख ही चुके हैं। अब इसके सक्सेसर की चर्चा ज़ोरों पर है, लेकिन लगता है कि कम्पनी Narzo 40 सीरीज़ को स्किप करके नयी Narzo 50 सीरीज़ लेकर आएगी। इस नयी सीरीज़ के पहले पहले स्मार्टफोन की चर्चा भी …

ImageRealme 16T में क्या है खास? बड़ी बैटरी, दमदार रेटिंग और सेल्फी मिरर के साथ आया फोन

Realme ने भारत में अपनी Realme 16 सीरीज़ का नया फोन Realme 16T लॉन्च कर दिया है। यह इस सीरीज़ का चौथा मॉडल है, जिसमें पहले से Realme 16 5G, Realme 16 Pro और Realme 16 Pro Plus शामिल हैं। खास बात यह है कि Realme 16T इस लाइनअप का सबसे किफायती फोन भी है, …

Imageजल्दी ही लॉन्च होगा Realme का नया फ़ोन, क्या 2023 में कंपनी का पहला फ़ोन होगा Realme GT Neo 5

Realme GT Neo 5 की एक्सक्लूसिव तस्वीरें सबसे पहले हमने यहां आपको Smartprix पर दिखाईं और अब लगता है कि कंपनी ने इसे टीज़ करना भी शुरू कर दिया है। ये स्मार्टफोन 2023 में Realme का पहला स्मार्टफोन हो सकता है और इसकी ख़ासियत ये बतायी जा रही है कि 240W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products