लॉन्च से पहले ही कंपनी ने बताये Realme Narzo N55 के ये तीन मुख्य फ़ीचर, जो आपके ज़रूर जानने चाहिए

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme 12 अप्रैल 2023 को भारत में नयी स्मार्टफोन Narzo N सीरीज़ को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन Realme Narzo N55 होगा। इस बजट स्मार्टफोन की सेल के लिए कंपनी ने Amazon के साथ साझेदारी की है और इसी ऑनलाइन शॉपिंग साइट द्वारा फ़ोन के कई मुख्य स्पेसिफिकेशन भी अब तक सामने आये हैं। इस स्मार्टफोन के लॉन्च में थोड़ा ही समय है और अगर आपको फ़ोन में दिलचस्पी है, तो इसके ये स्पेसिफिकेशन आपको ज़रूर जान लेने चाहिए।

ये पढ़ें: Realme GT Neo 5 SE लॉन्च: ये हैं फ़ोन के 5 ख़ास फ़ीचर

Realme Narzo N55 स्पेसिफिकेशन

Amazon ने लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन के रियर पैनल की तस्वीर शेयर कर दी है। फ़ोन नीले रंग के वैरिएंट में नज़र आ रहा है। साथ ही आप देख सकते हैं कि कैमरा मॉड्यूल वाला भाग अलग रंग में है। इसके अलावा ये कर्व नहीं बल्कि फ्लैट एज के साथ आएगा। अभी तक यही सामने आया था कि इसमें भी कैमरों के लिए दो कटआउट हैं, और बीच में फ़्लैश है। लेकिन आज Realme ने अपने ट्वीट के साथ ये भी साफ़ कर दिया है कि इस स्मार्टफोन में मुख्य कैमरा 64MP का होगा। सेकेंडरी कैमरा की जानकारी आनी बाकी है, लेकिन रिपोर्ट कहती हैं कि ये 2MP का मैक्रो या डेप्थ सेंसर हो सकता है।

Realme के प्रमोशनल वीडियो में Realme Narzo N55 की डिस्प्ले पर पंच-होल कैमरा के साथ iPhone 14 Pro से प्रेरित Mini Capsule की भी झलक है।

इसके अलावा इस स्मार्टफोन में दायीं एज पर आपको वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन मिलेंगे। साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर, टाइप-सी पोर्ट, ऑडियो जैक भी मौजूद होंगे। इस नीले रंग के अलावा फ़ोन में काले रंग का वैरिएंट भी कंपनी द्वारा कन्फर्म किया जा चुका है।

Amazon द्वारा फ़ोन की फ़ास्ट चार्जिंग की डिटेल भी सामने आ चुकी है। इस किफ़ायती स्मार्टफोन में 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट आएगा। हालांकि बैटरी की जानकारी सामने नहीं आयी है, लेकिन आसार हैं कि इसमें भी 5000mAh की बैटरी होगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageMoto G77 Power के 5 बेहतरीन विकल्प, इसी दाम में कोई देगा AMOLED स्क्रीन, तो कोई दमदार प्रोसेसर

Motorola ने कल भारत में Moto G77 Power लॉन्च किया है। इसकी सबसे बड़ी खूबी है 7000mAh की दमदार बैटरी, और शुरुआती कीमत ₹25,999 रखी गई है, जो बैंक और एक्सचेंज ऑफर के साथ करीब ₹23,999 तक आ जाती है। बैटरी के मामले में यह फोन वाकई भरोसेमंद लगता है, लेकिन इसका डिस्प्ले LCD है, …

ImageRealme Narzo N55 अप्रैल में होगा भारत में लॉन्च, सामने आयी ये मुख्य जानकारी

Realme ने हाल ही में भारत में अपने बजट स्मार्टफोन Realme C55 को लॉन्च किया है और अब कंपनी अपनी Narzo स्मार्टफोन सीरीज़ में भी एक नया किफ़ायती स्मार्टफोन पेश करने वाली है। Realme ने इस नए स्मार्टफोन को टीज़ करना भी शुरू कर दिया है। ख़ास बात ये है कि इस नए स्मार्टफोन के …

ImageRealme Narzo N55 की लॉन्च की तारीख सामने आयी

Realme काफी समय से अपनी किफ़ायती Narzo सीरीज़ में एक नए स्मार्टफोन को टीज़ कर रही है। आखिरकार, आज कंपनी ने इस नए स्मार्टफोन के नाम के साथ साथ इसकी लॉन्च की तारीख की भी घोषणा कर दी है। इस नए Realme Narzo N55 स्मार्टफोन को कंपनी 12 अप्रैल 2023 को लॉन्च करेगी और इसके लिए …

Image8000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100x 5G इस दिन होगा लॉन्च, जानें खास बातें

Realme जल्द ही भारत में अपना नया बजट 5G फोन Realme Narzo 100x 5G उतारने जा रहा है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और उसी दिन से Amazon के साथ realme.com पर भी उपलब्ध रहेगा। सबसे बड़ी बात है इसकी 8,000mAh बैटरी, …

Imageलॉन्च से पहले ही Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra व Flip 8 की भारत में बुकिंग शुरू – रिज़र्व करने वालों के लिए होगा ये खास ऑफर

Samsung का अगला फोल्डेबल फोन अभी बाज़ार में आया भी नहीं है, और भारत में उसकी बुकिंग खुल चुकी है। 22 जुलाई को लंदन में होने वाले Galaxy Unpacked में Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 से पर्दा उठेगा (एक Z Fold 8 Ultra भी आने की उम्मीद है), पर कंपनी ने उससे …

Discuss

Be the first to leave a comment.