Realme Watch Pro 2, Buds Wireless 2 के साथ और भी कई प्रोडक्ट्स हुए आज इंडिया में लांच, जाने क्या है इनमें ख़ास

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme ने आज भारतीय बाज़ार में वाच और इयरफोन एक्सेसरीज को लांच किया है। इवेंट का मुख्य आकर्षण Realme Watch 2 Pro और Realme Buds Wireless 2 साबित होते है। वाच में आपको ब्लड ऑक्सीजन, रियल टाइम हार्ट रेट मोनिटर, 90 स्पोर्ट्स मोड, ड्यूल सॅटॅलाइट GPS सपोर्ट और 14 दिन का बैटरी बैकअप देखने को मिलते है। वही बड्स में ANC सपोर्ट के अलावा बेस बूस्ट ड्राइवर्स, ट्रांसपेरेंसी मोड, सुपर लो लेटेंसी जैसे फीचर शामिल किये गये है।

Realme Buds Wireless 2 के फीचर

Wireless Buds 2 में 13.6mm ड्राईवर बेस बूस्टिंग टेक्नोलॉजी के साथ इस्तेमाल किये गये है। कनेक्टिविटी के लिए यहाँ ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट तथा 10 मीटर कनेक्टिविटी रेंज सपोर्ट दिया गया है। बिल्ट इन ANC बाहरी शोर को कम करता है। आस-पास की आवाजों को सुनने के लिए यहाँ ट्रांसपेरेंसी मोड भी मौजूद है। कालिंग के लिए इनमे AI नॉइज़ कैंसलेशन फीचर भी दिया गया है। बाहरी इस्तेमाल के लिए यह IPX5 वाटर रेजिस्टेंस सर्टिफाइड है।

यह नैकबैंड स्टाइल इयरफोन सिर्फ 29 ग्राम के है जो मार्किट में येलो और ग्रे कलर ऑप्शन में मौजूद है। बैटरी की डिटेल्स नीचे दी गयी है:

मॉडल Realme Buds Wireless 2
बैटरी ANC के साथ 18 घंटे का बैटरी बैकअप (AAC क्वालिटी वॉल्यूम @50%)

बिना ANC के साथ 22 घंटे का बैटरी बैकअप (AAC क्वालिटी वॉल्यूम @50%)

ANC के साथ 10 घंटे का बैटरी बैकअप (LDAC क्वालिटी वॉल्यूम @50%)

बिना ANC के साथ 11 घंटे का बैटरी बैकअप (LDAC क्वालिटी वॉल्यूम @50%)

चार्जिंग 100% चार्जिंग – 50 मिनट

10 मिनट चार्जिंग -12 घंटे म्यूजिक प्लेबैक (AAC क्वालिटी @50% वॉल्यूम)

10 मिनट चार्जिंग -8 घंटे म्यूजिक प्लेबैक LDAC क्वालिटी @50% वॉल्यूम)

Realme Watch 2 Pro के फीचर

सामने की तफफ Watch 2 Pro में आपको 1.75-इंच की कलर टच स्क्रीन 320×385 पिक्सेल रेज़ोलुशन के साथ मिलती है। एप्लीकेशन के साथ आपको 100 से भी ज्यादा वाच फेस का सपोर्ट मिलता है।

ग्लॉसी प्लास्टिक बॉडी के साथ यहाँ सिलिकॉन स्ट्राप भी दी गयी है। फिटनेस फीचरों को देखें तो इसमें 90स्पोर्ट्स मोड, ब्लड ऑक्सीजन, स्टाप्स काउंटर, डिस्टेंस काउंटर, कैलोरीज ट्रैकर,स्लीप मॉनिटर जैसे फीचर दिए गये है।

अन्य फीचरों में यहाँ म्यूजिक कण्ट्रोल, रिमोट कण्ट्रोल कैमरा ,फंड माय फ़ोन, अलार्म, स्टॉपवॉच और ब्रेअथिंग एक्सरसाइज जैसे फीचर शामिल किये गये है।

कीमत और उपलब्धता

Realme Buds Wireless 2 को 2,299 रुपए की कीमत में पेश किया गया है जिनको आप 26 जुलाई से Realme.com और Flipkart से खरीद सकते है।

Realme Watch 2 Pro को 4,999 रुपए की कीमत में पेश किया गया है जिनको आप 26 जुलाई से Realme.com और Amazon से खरीद सकते है।

Realme Watch 2 को 3,499 रुपए की कीमत में पेश किया गया है जिनको आप 26 जुलाई से Realme.com और Flipkart से खरीद सकते है।

Realme Buds Wireless 2 Neo को 1,499 रुपए की कीमत में पेश किया गया है जिनको आप 26 जुलाई से Realme.com और Amaozn से खरीद सकते है।

Realme Buds Q2 2 Neo को 1,599 रुपए की कीमत में पेश किया गया है जिनको आप 26 जुलाई से Realme.com और Flipkart से खरीद सकते है।

Related Articles

Image₹8,000 से कम में 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, Lava का नया फोन चौंका देगा

Lava ने भारत में अपनी बजट सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए नया Lava Bold N2 Pro लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि यह फोन पिछले महीने आए Bold N2 के तुरंत बाद आया है, लेकिन इस बार कंपनी ने फीचर्स में थोड़ा और दम डालने की कोशिश की है, खासतौर पर कैमरा …

ImageRealme Buds Q2 और Realme 32-इंच टीवी होंगे जल्द ही इंडिया में लांच, Narzo 30 सीरीज भी होगी पेश

Realme जल्द ही इंडियन मार्किट में एक से ज्यादा प्रोडक्ट लांच करने वाली है। इवेंट में कंपनी Narzo 30 सीरीज के साथ Realme Buds Q2 और 32-इंच स्मार्टटीवी को भी लांच करने वाली है। सभी प्रोडक्ट में स्मार्टफोन को पहले ही लांच किये जा चुके है तथा TS भी अन्य मार्किट में देखनें को मिल …

ImageRealme Buds Q In-Ear ट्रू वायरलेस इयरबड्स हुए इंडिया में लांच, जाने कीमत और फीचर

Realme ने आज अपनी लेटेस्ट Realme X3 सीरीज को इंडिया में लांच कर दिया है। दोनों ही फोन आपको 24,999 रुपए तथा 27,999 रुपए की शुरूआती कीमत में पेश किया है। इसी इवेंट में कंपनी ने अपने पहले TWS Realme Buds Q को भी लांच कर दिया है। तो चलिए इयरबड्स के फीचरों पर नज़र …

Image200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ Realme 16 Pro सीरीज़ लॉन्च, जानें दोनों फोनों में क्या है फर्क

Realme ने भारत में अपनी नई Realme 16 Pro सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें Realme 16 Pro और Realme 16 Pro Plus शामिल हैं। कंपनी ने इस बार इन फोनों को अपर मिड-रेंज सेगमेंट में रखा है। इन दोनों स्मार्टफोनों के कैमरा, बैटरी और मज़बूती पर खास फोकस किया गया है। अच्छी बात यह …

ImagePOCO X8 Pro सीरीज़: 9000mAh बैटरी और फ्लैगशिप लेवल की परफॉरमेंस, जानें क्या होंगी कीमतें

POCO ने भारत में अपनी नई POCO X8 Pro सीरीज़ को अपडेट करते हुए POCO X8 Pro और POCO X8 Pro Max लॉन्च कर दिए हैं। लेकिन इस बार कहानी सिर्फ यहाँ तक सीमित नहीं है, कंपनी ने Marvel के फैंस के लिए Iron Man Edition भी पेश किया है, जो इस लॉन्च को थोड़ा …

Discuss

Be the first to leave a comment.